रूद्रपुर। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को नगर निगम परिसर में…
Category: उत्तराखण्ड
देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में उधम सिंह नगर की टीम रवाना रुद्रपुर/उधम सिंह नगर। देहरादून में आयोजित होने जा रही राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु उधम सिंह नगर जिले की टीम आज उत्साह और जोश के साथ रवाना हुई। टीम के खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखा गया।जिला टीम को रवाना करते हुए कोच मोहम्मद हसन खान ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उधम सिंह नगर जिले से कुल 14 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं, जिनमें 12 बालक एवं 2 बालिकाएं शामिल हैं। सभी खिलाड़ियों ने पिछले कई सप्ताहों से कठिन अभ्यास, फिटनेस ट्रेनिंग और तकनीकी तैयारी की है। खिलाड़ियों का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है और उन्हें जिले के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।कोच मोहम्मद हसन खान ने कहा कि उधम सिंह नगर के खिलाड़ी लगातार विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं और किकबॉक्सिंग में भी बच्चों की रुचि तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम इस बार भी शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतकर लौटेगी।उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को अनुशासन, तकनीक और मानसिक मजबूती पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। टीम में शामिल खिलाड़ी अपने-अपने भार वर्गों में मुकाबला करेंगे।खिलाड़ियों के रवाना होने से पूर्व अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलेवासियों ने भी टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।उधम सिंह नगर की यह टीम देहरादून में होने वाली प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेगी। अब सभी की निगाहें खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं।
सितारगंज में उफान पर आंगनबाड़ी आंदोलन: 24वें दिन भी धरना जारी, 28 अप्रैल को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने भी दिया समर्थन
आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों, सेविकाओं और मिनी कर्मचारियों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा…
टीएमयू में एग्रीकल्चर कॉलेज साइंसेज की दो दिनी नेशनल कॉन्फ्रेंस 27 अप्रैल से होगी
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज की ओर से विकसित भारत 2047 के…
गढ़वाल विश्वविद्यालय का बढ़ा मान-डॉ.आलोक सागर गौतम का भारतीय आर्कटिक अभियान में चयन
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के शैक्षणिक और वैज्ञानिक जगत के लिए गर्व का क्षण है कि हेमवती…
देवप्रयाग में स्वास्थ्य सेवाओं को नई उड़ान-सीएचसी बागी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का शुभारंभ,ग्रामीणों को बड़ी राहत
श्रीनगर गढ़वाल/देवप्रयाग। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी में बहुप्रतीक्षित अल्ट्रासाउंड सेवा का…
पत्रकारों के हक की नई हुंकार-वॉइस ऑफ मीडिया का देशव्यापी विस्तार,हर पत्रकार को सुरक्षा और सम्मान का संकल्प
दिल्ली/देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। पत्रकारों के सर्वांगीण कल्याण को समर्पित वॉइस ऑफ मीडिया (VOM) इंटरनेशनल फोरम ने राष्ट्रीय…
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। विद्यालयी शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक से अपर निदेशक के पद पर पदोन्नत चार…
करुणा,प्रेम और सेवा का अनुपम संदेश-श्रीनगर निरंकारी भवन में मानव एकता दिवस गरिमामय आयोजन के साथ संपन्न
श्रीनगर गढ़वाल। मानवता,प्रेम और निःस्वार्थ सेवा के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…