सितारगंज बहुउद्देशीय दक्षिणी किसान सेवा सहकारी समिति सितारगंज के अध्यक्ष बने सौरभ अरोरा ने कैबिनेट मंत्री…
Category: उत्तराखण्ड
किसान सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष पूजा एवं उपाध्यक्ष फरहा नाज निर्विरोध निर्वाचित
गदरपुर । किसान सेवा सहकारी समिति में अध्यक्ष पद पर पूजा दत्त और उपाध्यक्ष पद पर…
कानून-व्यवस्था पर पैनी नजर-एसएसपी सर्वेश पंवार ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में दी सख्त हिदायतें
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के…
कंडोलिया में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कंडोलिया खेल मैदान में जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित चार…
राजकीय मेडिकल कॉलेजों को मिलेंगे 587 नये नर्सिंग अधिकारी
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारियों के रिक्त…
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शीतलहर की तैयारीयों की बैठक लेते हुए कहा कि सभी अधिकारी सजग होकर अभी से शीतलहर की तैयारीया कर लें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने नगर निकाय अधिकारियों से कहा कि वे रेन बसेरों में साफ सफाई, बिजली पानी, बिस्तर कंबल हीटर की समुचित व्यवस्था रखी जाय । उन्होंने कहा कि अलाव हेतु स्थान चिन्हित कर ले तथा शीतलहर के दौरान अलाव जलाए जा रहे स्थलों की जिओ टैगिंग फोटोग्राफ्स निर्धारित प्रारूप पर आपदा प्रबंधन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. संचालित और रेन बसेरो में नेकी का घर बनाकर प्रचार प्रसार करें। अलावा जलाए जाने वाले स्थान बिजली की लाइन, ट्रांसफार्मर, कूड़ा गोदाम के समीप ना हो अन्यथा आग लगने की संभावना हो सकती है। अलाव जलाए जाने हेतु वन विभाग से पेड़ों की जडे जो कि लंबे समय तक जलती है क्रय किए जाने हेतु नगर निकायो को निर्देश दिए । उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए की जनपद के छात्रावास विद्यालय में रह रहे छात्र- छात्राओं हेतु कंबलों की व्यवस्था की जाए तथा आपदा प्रबंधन कार्यालय के निर्देशों का अनुपालन निजी विद्यालयों से भी कराना सुनिश्चित कराएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि उपजिलाधिकारी,पुलिस विभाग एवं पर्यटन विभाग को विशेष रूप से ध्यान रखें कि हरिपुरा, बौर जलाशय में विदेशी पक्षी आते हैं व पर्यटक आते हैं वहां के स्थानीय लोग पत्तों में पॉइजन डालकर चिड़ियों को खिलाते हैं वह उनका शिकार करते हैं, इस पर रोक लगाई जाए और विशेष रूप से इस पर शक्ति से कार्रवाई की जाए।चिकित्सालय मैं भर्ती मरीज के साथ आने वाले तिमारदारों हेतु अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पशु विभाग जनपद के ग्रामीण एवं नगरी क्षेत्र में निराश्रित मवेशी हेतु शेल्टर की व्यवस्था रखें। जिलाधिकार ने वाहन दुर्घटनाओं को न्यून करने के लिए जनपद के सभी माल वाहक वाहनों ,गन्ना धोने वाले लागे ट्रैक्टर ट्रोलियो में उच्च गुणवत्ता के रिफ़लेक्टर लगाया जाना अनिवार्य करते हुए पुलिस प्रशासन गन्ना विभाग द्वारा कार्रवाई की जाए। उन्होंने जनपद के औद्योगिक आस्थानो से संपर्क करते हुए सी एस आर के माध्यम से रिफ्लेक्ट, साइनेज की व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए । बैठक में अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा , प्रभागीय वनाधिकारी तराई केंद्रीय यू सी तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी के एस रावत, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, जिला प्रोविजन अधिकारी व्योमा जैन, सहायक आयुक्त श्रम अरविंद सिंह, ई ई पेयजल सुनील जोशी, विधुत राजीव चक्रवर्ती व अन्य अधिकारी वर्चुअल के माध्यम से जुड़े थे।
समाजसेवी लाल बादशाह ने दिव्यांग खिलाड़ियों को किया सम्मानित, खिलाड़ियों के चेहरों पर आई मुस्कान
समाज की सेवा ही मेरा कर्तव्य, अल्लाह ऐसे ही मुझसे आवाम की खिदमत करवाता रहे=लाल बादशाह…
टीएमयू में सितार की धुनों और तबलेकी थाप की जुगलबंदी पर झूमा ऑडी
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में जाने-माने सितार वादक पंडित हरविन्दर शर्मा और युवा तबला वादक…