स्वच्छता के संकल्प के साथ मिशन शक्ति हब और वन स्टॉप सेंटर के कार्मिकों ने चलाया…
Day: October 31, 2026
स्वच्छता के संकल्प के साथ मिशन शक्ति हब और वन स्टॉप सेंटर के कार्मिकों ने चलाया विशेष सफाई अभियान सबसे तेज प्रधान टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सरकारी कार्यालयों में स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल में विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस अभियान में मिशन शक्ति हब और वन स्टॉप सेंटर के कार्मिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति हब एवं वन स्टॉप सेंटर के कार्मिकों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर और उसके आसपास व्यापक साफ-सफाई की। इस दौरान कार्यालय परिसर में बिखरी सामग्री को व्यवस्थित करने,पुरानी एवं अनुपयोगी सामग्री को सुव्यवस्थित करने तथा कार्यालय के आसपास स्वच्छता बनाए रखने से संबंधित कार्य किए गए। कार्मिकों ने न केवल विभागीय कार्यालय परिसर को स्वच्छ बनाने पर ध्यान केंद्रित किया,बल्कि सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई के माध्यम से भी आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य कार्यस्थलों पर स्वच्छ वातावरण विकसित करने के साथ-साथ स्वच्छता को दैनिक जीवन की नियमित आदत के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर जिला हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ विमेन के कार्मिक विकास बहुगुणा,बीना रावत,पिंकी नेगी,मानसी रावत एवं सविता नेगी सहित अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से विभागीय कार्मिकों ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग अथवा व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं,बल्कि सामूहिक सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व का विषय है। स्वच्छ परिवेश ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है।
देवप्रयाग विधानसभा में सड़क विकास को बड़ी रफ्तार-विधायक विनोद के प्रयासों से चार महत्वपूर्ण मोटर मार्गों के लिए 5.13 करोड़ रुपये से अधिक की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों…
पुरानी पेंशन की हुंकार से गूंजेगा देहरादून-26 कर्मचारी-शिक्षक संगठनों ने मिलाया हाथ,2 नवंबर को महारैली के बाद होगा मुख्यमंत्री आवास का घेराव
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उत्तराखंड में कर्मचारी और शिक्षक…
सुरक्षित बचपन की दिशा में न्यायिक पहल-द मार्शल पब्लिक स्कूल में बच्चों को बताए अधिकार और सुरक्षा के कानूनी उपाय,आत्मरक्षा की दिलाई शपथ
श्रीनगर गढ़वाल। बच्चों का सुरक्षित बचपन,सम्मानपूर्ण जीवन और भयमुक्त वातावरण किसी भी सभ्य एवं सशक्त…
रुद्रपुर कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, तिलक राज बेहड़ व राजकुमार ठुकराल ने किया सम्मानित
रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा रुद्रपुर के चार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन में…
महापौर विकास शर्मा ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
रुद्रपुर। आज आवास विकास स्थित पटेल पार्क में महापौर विकास शर्मा ने भारतीय…