उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष,और 2022 में रुद्रपुर विधानसभा से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा,शुक्रवार को सुबह एसएसपी कार्यालय पहुंची,जहां उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा की अनुपस्थिति में पुलिस अधीक्षक अपराध निहारिका तोमर से मुलाकात की,और लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व उनके विरुद्ध पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा उन पर की गई अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी वाली ऑडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की, श्रीमती शर्मा ने पुलिस अधीक्षक अपराध निहारिका तोमर को सारी घटना का विस्तृत विवरण बताते हुए कहा कि इस घटना से उनकी प्रतिष्ठा और मान मर्यादा को बहुत ठेस पहुंची थी, और उन्हें इस बात से बहुत ज्यादा मानसिक पीड़ा पहुंची है, उन्होंने कहा कि इस घटना से उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास भी किया गया है, उन्होंने कहा कि उस समय उनके द्वारा कोतवाली रुद्रपुर में एक प्राथमिकी दी गई थी,लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है,श्रीमती शर्मा ने कहा कि उनके द्वारा राज्य महिला आयोग में भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई गई थी, लेकिन उन्हें इस बात का दुख है कि महिलाओं के ऊपर की गई अनर्गल बयानबाजी और अभद्र टिप्पणी के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है l इधर पुलिस अधीक्षक अपराध निहारिका तोमर ने श्रीमती मीना शर्मा को विश्वास दिलाया कि वह जल्दी ही आवश्यक कार्रवाई करेंगी,इस दौरान श्रीमती शर्मा के साथ पूनम गुप्ता,सरोज रानी,माधुरी देवी, श्वेता शर्मा,भूरी देवी कोली,कविता जोशी,सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी l

सड़क पर अनुशासन ही जीवन सुरक्षा की सबसे मजबूत ढाल सड़क सुरक्षा माह-2026 में पौड़ी पुलिस का आमजन को स्पष्ट संदेश

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था को…

देहरादून ,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज…

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गोला मार्केट में गूंजा राष्ट्रगान,देशभक्ति की धुनों से सराबोर हुआ श्रीनगर

श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक,गौरवशाली एवं प्रेरणादायी…

श्रीनगर बनेगा शोर-मुक्त,सुरक्षित और अनुशासित शहर हॉर्न फ्री व नो-ओवरटेकिंग जोन की ऐतिहासिक पहल,प्रशासन-नगर निगम-पुलिस एक मंच पर

श्रीनगर गढ़वाल। शहर की सड़कों पर शोर नहीं,बल्कि संवेदनशीलता,अनुशासन और सुरक्षा की नई संस्कृति स्थापित करने…

रघुनाथ कीर्ति ने दस स्पर्धाओं में बाजी मारी-शिक्षण संस्थानों से बाहर जीवन में भी हों स्वस्थ स्पर्धाएं: कंचन

देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में आयोजित उत्तराखंड राज्यस्तरीय शास्त्रीय स्पर्धाओं का…

सीयूईटी-यूजी 2026 को लेकर गढ़वाल विश्वविद्यालय का बड़ा शैक्षिक अभियान दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगा प्रवेश जागरूकता संदेश

श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में…

शिक्षा विभाग में पदोन्नति के बाद अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। विद्यालयी शिक्षा विभाग में उप निदेशक के पद पर कार्यरत पांच अधिकारियों को पदोन्नति…

पाबो में पुलिस का सशक्त जागरूकता अभियानछात्राओं को महिला-बाल अपराध,नशे के दुष्प्रभाव,यातायात नियम व साइबर ठगी से बचाव की दी गई जानकारी

पौड़ी/पाबो/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में अपराधों की रोकथाम एवं सामाजिक जागरूकता को सुदृढ़ करने के…

25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर…