पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को…
Category: उत्तराखण्ड
अष्टावक्र महादेव धाम में गूंजा स्वच्छता,सेवा और शिवभक्ति का संदेश-भागीरथी कला संगम ने चलाया प्रेरक अभियान
श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की पुण्यभूमि,जहां प्रकृति और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिलता है,वहां…
अष्टावक्र महादेव धाम में गूंजा स्वच्छता,सेवा और शिवभक्ति का संदेश-भागीरथी कला संगम ने चलाया प्रेरक अभियान
श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की पुण्यभूमि,जहां प्रकृति और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिलता है,वहां…
श्रीनगर में बहेगी भक्ति,रामकथा और गौसेवा की त्रिवेणी-गोपाल मणी महाराज के श्रीमुख से गूंजेगी धेनु मानस की अमृतधारा
श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की ऐतिहासिक,धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी श्रीनगर एक बार फिर भक्ति,संस्कृति,गौसेवा और राष्ट्रचेतना…
वर्दी से विदाई,प्रकृति से नई जिम्मेदारी-सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी ने समलौण पौध रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय संस्कृति में प्रत्येक शुभ अवसर को प्रकृति से जोड़ने की परंपरा सदियों पुरानी…
आस्था के धाम को मिलेगा नया वैभव-महाबगढ़ मंदिर के सौंदर्यीकरण को शासन की मंजूरी,धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की पहचान केवल हिमालय की ऊंची चोटियां नहीं,बल्कि वे प्राचीन देवालय भी…
नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की असली ताकत-गढ़वाल विश्वविद्यालय में जागरूकता अभियान से गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश
श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्र का भविष्य युवा शक्ति के हाथों में सुरक्षित होता है,और वही युवा यदि…
उत्तराखंड का गौरव बढ़ाने वाली दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर की छात्रा हर्षा अरिप्रसाथ को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कार्यालय में किया सम्मानितरुद्रपुर/ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड की शिक्षा जगत के लिए शनिवार का दिन गौरवपूर्ण रहा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा–2026 में 500 में से 500 अंक (100 प्रतिशत) प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाली दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर की मेधावी छात्रा हर्षा अरिप्रसाथ को उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी नेअपने कैम्प कार्यालय में सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने हर्षा को स्मृति-चिह्न प्रदान कर उसकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर्षा अरिप्रसाथ की यह सफलता केवल एक छात्रा की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड के साथ-साथ जनपद ऊधम सिंह नगर के लिए भी गर्व, प्रेरणा और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और दृढ़ संकल्प से प्राप्त यह सफलता प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हर्षा को मिला यह सम्मान देखकर अन्य विद्यार्थी भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे तथा भविष्य में उत्तराखंड और भारत का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।मुख्यमंत्री श्री धामी ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर, वाइस चेयरमैन श्री हरमन सिंह ग्रोवर, प्रधानाचार्य श्री चेतन चौहान, समस्त शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय भविष्य में भी ऐसे ही प्रतिभाशाली, संस्कारित एवं जिम्मेदार नागरिक तैयार करता रहेगा, जो उत्तराखंड और देश का नाम विश्वभर में गौरवान्वित करेंगे।विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की प्रतिभाओं को सम्मानित करने की उनकी यह प्रेरणादायी पहल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं मनोबल को नई ऊर्जा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि हर्षा अरिप्रसाथ की यह उपलब्धि विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा, समर्पित शिक्षकों, अभिभावकों के विश्वास तथा छात्रा की अथक मेहनत का परिणाम है। मुख्यमंत्री कार्यालय में मिला यह सम्मान न केवल हर्षा के लिए, बल्कि दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर और पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है।उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करना नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी को ज्ञान, संस्कार, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण एक आदर्श नागरिक बनाना है। विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, खेल, कला, विज्ञान, तकनीक, व्यक्तित्व विकास एवं नैतिक शिक्षा पर समान रूप से विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हर्षा की यह उपलब्धि प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।उल्लेखनीय है कि दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर की छात्रा हर्षा अरिप्रसाथ ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा–2026 में 500 में से 500 अंक (100 प्रतिशत) प्राप्त कर न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जनपद ऊधम सिंह नगर एवं उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय में मिला यह सम्मान उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि को और अधिक गौरवशाली बनाता है तथा प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत सिद्ध होगा।
गुरु-शिष्य परंपरा का भावुक संगम-विश्वविद्यालय के गुरुजनों एवं समाजशास्त्र विभाग के पूर्व विद्यार्थियों ने प्रो.किरण डंगवाल को दी अविस्मरणीय विदाई
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र एवं समाजकार्य विभाग में शुक्रवार को…
अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 के अंतर्गत एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति,भारतीय ज्ञान परंपरा और विकसित भारत @2047 पर मंथन
श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 केवल शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन का दस्तावेज नहीं,बल्कि विकसित,आत्मनिर्भर,ज्ञान-सम्पन्न और सांस्कृतिक…