सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं हेलमेट पहनने के प्रति जागरूकता अभियान

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति महोदय के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 21.11.2026 को श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया श्रीमती अनुषा बड़ोला, श्रीमान क्षेत्राधिकारी सितारगंज श्री दौलतराम वर्मा एवं यातायात निरीक्षक श्री शिवराज सिंह बिष्ठ के नेतृत्व में सिडकुल चौकी गेट पर हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया।उक्त जागरूकता अभियान के दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री जावेद मलिक एव सिडकुल चौकी प्रभारी मय पुलिस बल मौजूद रहे।

 

▶️ अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों को रोककर उन्हें हेलमेट पहनने की अनिवार्यता, यातायात नियमों के पालन तथा सड़क दुर्घटनाओं के दौरान हेलमेट की उपयोगिता के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों को हेलमेट वितरित कर भविष्य में दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने हेतु प्रेरित किया गया।

 

▶️ इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करना तथा आमजनमानस में यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

 

▶️ समस्त दोपहिया वाहन चालकों से अपील की जाती है कि वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट का प्रयोग करें एवं यातायात नियमों का पालन करें। हेलमेट आपकी सुरक्षा के लिए है, आपकी एक छोटी सी सावधानी आपके जीवन को सुरक्षित रख सकती है।

सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा। 🪖