gvartanews

gvartanews

मसूरी में गोल्फ कार्ट को लेकर टकराव गहराया, मजदूर संघ ने दी चक्का जाम की चेतावन मसूरी। नगर पालिका परिषद मसूरी में गोल्फ कार्ट संचालन को लेकर विवाद एक बार फिर गरमा गया है। मजदूर संघ मसूरी ने अधिशासी अधिकारी को पत्र सौंपते हुए पूर्व में संचालित गोल्फ कार्ट को नये रिक्शा श्रमिकों को दी जाये व 40 नई गोल्फ को अभिलंभ लाया जाये। मांगें पूरी न होने पर 18 अप्रैल से धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम की चेतावनी दी गई है।मजदूर संघ के महामंत्री शोबन सिंह पवार और अध्यक्ष संपत लाल के नेतृत्व में दिए गए पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि पूर्व में संचालित 14 गोल्फ कार्ट को नये रिक्शा श्रमिकों को ही सौंपा जाए। उनका तर्क है कि इन गोल्फ कार्ट का संचालन सभी रिक्शा श्रमिकों का अधिकार है, जिन्हें प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इसके साथ ही संघ ने 40 नए गोल्फ कार्ट लाने की मांग भी उठाई है। मजदूर नेताओं का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा पहले ही इसका आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।संघ ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान में कुछ ऐसे लोग गोल्फ कार्ट चला रहे हैं, जो पहले इस कार्य से जुड़े है उन्होंने मांग की कि जिन लोगों ने पूर्व में कार्ट संचालित किए थे, उनसे कार्ट वापस लेकर नये श्रमिकों को दिए जाएं। इसमें रणजीत सिंह चौहान, संजय टम्टा और वीरेंद्र सहित अन्य नामों का भी उल्लेख किया गया है। मजदूर संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो 18 अप्रैल से नगर पालिका परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही शहर में चक्का जाम भी किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। यह निर्णय मजदूर संघ की एक बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुए।

मसूरी में पटरी व्यापारियों का आक्रोश बढ़ा, 25 अप्रैल तक मांगें न मानी गईं तो भूख हड़ताल की चेतावनीमसूरी, मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में पटरी व्यापारियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। रेडी-पटरी जन कल्याण समिति ने नगर पालिका प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि 25 अप्रैल तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने को मजबूर होंगे। मसूरी के कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के महासचिव संजय टम्टा और अध्यक्ष रामकिशन राही ने बताया कि समिति के सदस्य पिछले 12 दिनों से शहीद स्थल पर सांकेतिक धरना दे रहे हैं, लेकिन न तो प्रशासन और न ही नगर पालिका उनकी समस्याओं पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि अब पटरी व्यापारियों का सब्र जवाब देने लगा है। नेताओं ने कहा कि उनकी मुख्य मांग है कि सभी पटरी व्यापारियों को पूर्व की भांति माल रोड पर बैठने की अनुमति दी जाए, ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। वर्तमान स्थिति में कई व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कुछ व्यापारी अपने बच्चों की पढ़ाई तक छुड़ाने को मजबूर हो गए हैं। समिति ने यह भी मुद्दा उठाया कि सड़क किनारे बनाए गए वेंडिंग जोन पर भी अब आपत्तियां सामने आने लगी हैं, जिससे व्यापारियों की परेशानी और बढ़ गई है। साथ ही, सड़कों पर लगने वाले जाम को लेकर भी चिंता जताई गई और चेताया गया कि यदि उचित व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। समिति ने स्पष्ट किया कि जब तक नगर पालिका प्रशासन व्यवस्थित और स्थायी वेंडर जोन स्थापित नहीं करता, तब तक पटरी व्यापारियों को पूर्व की तरह निर्धारित स्थानों पर बैठने दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।

सितारगंज में पूर्व विधायक नारायण पाल ने अपने जन्मदिन के अवसर को सेवा और सम्मान के रूप में मनाया।

सितारगंज में पूर्व विधायक नारायण पाल ने अपने जन्मदिन के अवसर को सेवा और सम्मान के रूप में मनाया इस...

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के छात्रों ने रचा इतिहास – बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने CBSE कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्टता का नया इतिहास रचते...

5 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट। - हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट भवन में राष्ट्रीय किसान यूनियन (भानु)...

रुद्रपुर। अटरिया माँ का डोला आज शाम 4 बजे जगतपुरा से गाजे बाजे के साथ रम्पुरा पहुँचेगा।प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अटरिया मन्दिर की महंत पुष्पा देवी ने बताया कि विगत दिनों 26 मार्च को माँ अटरिया का डोला पूरे विधि विधान से रम्पुरा से जगतपुरा स्थित मंदिर लाया गया था और उसके उपरांत भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे जिससे दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने माता के दरबार में प्रसाद चढ़कर अपनी मन्नतें मांगी व मां का आशीर्वाद प्राप्त किया, वही आज 15 अप्रैल को माँ अटरिया का डोला पूरे विधि विधान व पूजा अर्चना के बाद गाजे बाजे के साथ जगतपुरा से रम्पुरा स्थित मंदिर पहुँचेगा, जिसमें महंत पुष्पा देवी ने सभी भक्तों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की है

सूबे मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने सभी जिलाधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेते हुए कह कि राज्य में ग्रीष्म ऋतु के दौरान उच्च तापमान एवं शुष्क परिस्थितियों के कारण विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती हैं, जो जन-जीवन एवं आधारभूत सेवाओं को प्रभावित करती हैं। इस अवधि में पेयजल स्रोतों में कमी आने से जल संकट की स्थिति बन जाती है, जबकि विद्युत की मांग में वृद्धि से आपूर्ति तंत्र पर दबाव बढ़ता है। सूखेपन के कारण वनाग्नि की घटनाओं में भी वृद्धि होती है, जिससे वन संपदा एवं पर्यावरण को क्षति पहुंचती है। इसके अतिरिक्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आगजनी की घटनाएं, पेयजल आपूर्ति में व्यवधान तथा अन्य मौसमी चुनौतियां भी सामने आती हैं।मुख्य सचिव ने कहा कि इसके अतिरिक्त मैदानी जनपदों में हीट वेव की स्थिति विशेष रूप से जन-स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती उत्पन्न करती है। अत्यधिक तापमान के कारण लू लगने, डिहाइड्रेशन एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है, जिससे बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं बाहरी कार्य करने वाले श्रमिकों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। ऐसी परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है तथा समय पर राहत एवं बचाव उपायों की आवश्यकता बढ़ जाती है। अतः हीट वेव के प्रभावी प्रबंधन हेतु पूर्व चेतावनी, जनजागरूकता एवं त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु तैयारी के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल में दवाइयां, एंबुलेंस, मेडिकल टीम तैयार करने, गर्भवती महिलाओं का डाटा एकत्रित करने तथा सर्पदंस एंटी वेनम किट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय में पर्याप्त रूप से रखे जाने, ग्रीष्म ऋतु की स्थिति में शिक्षण एवं पठन-पठान की समय अवधि में परिवर्तन किए जाने, ग्रीष्म ऋतु से संबंधित जानकारी का प्रचार प्रसार किया जाने हेतु शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गये है। उन्होने बताया कि जल संस्थान और पेयजल विभाग को पेयजल लाइनों की मरम्मत कर शुद्ध पेयजल आपूर्ति किये जाने, खराब हैंडपंप आदि की समय पर मरम्मत करने के साथ ही पेयजल समस्या क्षेत्रों में सुचारू पेयजल हेतु वैकल्पिक व्यवस्था रखने के निर्देश दिये गये है। उन्होने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि ग्रीष्म ऋतु के दौरान सुचारू विद्युत आपूर्ति हेतु विद्युत उकरणों की व्यवस्थाएं रखने, निगर निकायों, बस अण्डो, चिकित्सालयों, निर्माण कार्य स्थलों में पर्याप्त प्याऊ, पेयजल,सेड आदि व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये है। उन्होने कहा कि वनाग्नि पर प्रभावी रोक-थाम हेतु समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश प्रभागीय वनाधिकारियों को निर्देश दिये गये है। उन्होने बताया कि ग्रीष्मकाल हेतु आपदा प्रबंधन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी आदि मौजूद थे।

उड़ान योजना के अन्तर्गत पवन हंस द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवाएं हुई प्रारम्भ। बुधवार को विधायक शिव अरोरा व जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पंतनगर एयरपोर्ट से नौकुचियाताल के लिए प्रथम हैलीकॉप्टर सेवा का झण्डी दिखाकर व नारियल फोड़कर किया शुभारम्भ।विधायक शिव अरोरा ने शुभकामना देते हुए कहा कि पर्यटक व पहाड़ के विकास के दृष्टि से एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल, पंतनगर के लिए हेली सेवा प्रारम्भ की गयी है। इसके लिए मा0 विधायक ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि हेली सेवा प्रारम्भ होने से पहाड़ी क्षेत्र, नेपाल व उत्तराखण्ड की सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए आवगमन में सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होने कहा पहाड़ की ओर जाने वाले पर्यटक हेली सेवा से आधे, पौने घण्टे में अल्मोड़ा, देहरादून, नैनीताल आसानी से पहुंच पायेगें, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होने कहा यह पहल आम नागरिकों के लिए सुलभ, किफायती व विश्वसनीय हवाई परिवहन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जो आगे चलकर मिल का पत्थर साबित होगा।जिलाधिकारी नितिन सिंह ने कहा हेली सेवा देहरादून, नौकुचियाताल, अल्मोड़ा को जोड़ेगा। उन्होने कहा हेली सेवा शुरू होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी व समय की भी बचत होगी। उन्होने कहा पंतनगर एयरपोर्ट को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाया जा रहा है जिसका विस्तारिकरण कार्य का शीघ्र शुभारम्भ होगा। पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार से पंतनगर एयरपोर्ट नोयडा के जेवर व इन्दिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली से जुड़ेगा व अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों का लाभ मिलेगा। उन्होने कहा एयरपोर्ट के विस्तार होने से औद्योगिक संस्थानों को भी काफी सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डेय,...

Page 4 of 191 1 3 4 5 191

Weather Forecast

Panchang

404 Not Found

404 Not Found

nginx

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

error: Content is protected !!