GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home Viral videos

गेम चेंजर योजना से शिक्षा को नई उड़ान-शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने किया निःशुल्क नोटबुक वितरण अभियान का शुभारंभ

gvartanews by gvartanews
July 15, 2026
Reading Time: 1 min read
0
गेम चेंजर योजना से शिक्षा को नई उड़ान-शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने किया निःशुल्क नोटबुक वितरण अभियान का शुभारंभ

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवश्यक अध्ययन सामग्री पहुंचाने की दिशा में उत्तराखंड सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। विद्यालयी शिक्षा को अधिक सशक्त,समावेशी और छात्र-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से संचालित गेम चेंजर योजना निःशुल्क नोटबुक वितरण योजना का शुभारंभ बुधवार को पीएम-श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड देहरादून में शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को निःशुल्क नोटबुक वितरित कर योजना का विधिवत शुभारंभ किया तथा इसे शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की दूरदर्शी पहल बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है,बल्कि विद्यार्थियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना भी सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आर्थिक कारणों से किसी भी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित न हो,इसी उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा यह महत्वाकांक्षी योजना प्रारंभ की गई है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत राजकीय एवं राजकीय सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को निःशुल्क नोटबुक उपलब्ध कराई जाएंगी। जनपद देहरादून में लगभग 4.70 लाख नोटबुक वितरित की जाएंगी,जबकि प्रदेशभर में लगभग 35 लाख नोटबुक विद्यार्थियों तक पहुंचाई जाएंगी। योजना के अनुसार कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों को एक-एक,कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों को तीन-तीन तथा कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को पांच-पांच नोटबुक निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। डॉ.रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक,नवाचार और छात्र हितों के अनुरूप विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन,पीएम-श्री विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण,स्मार्ट कक्षाओं,डिजिटल शिक्षा तथा आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ विद्यार्थियों को आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों,शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तभी संभव है,जब सरकार,शिक्षक,अभिभावक और विद्यार्थी सभी मिलकर शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने,अनुशासन बनाए रखने और सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे संसाधनों का पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने पीएम-श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड तथा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाथीबड़कला की छात्राओं को निःशुल्क नोटबुक वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। छात्राओं ने भी सरकार की इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनकी पढ़ाई में सुविधा मिलेगी और परिवारों पर आर्थिक बोझ भी कम होगा। कार्यक्रम में एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी,माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद कुमार सिमल्टी,मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल,जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक प्रेमलाल भारती,खंड शिक्षा अधिकारी रायपुर प्रेमलता बौड़ाई सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी,विद्यालयों के शिक्षक,छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शिक्षा मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि गेम चेंजर योजना प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए शिक्षा को और अधिक सुगम,प्रभावी एवं प्रेरणादायी बनाने में मील का पत्थर साबित होगी तथा उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

RELATED POSTS

देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान

देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान

किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

Viral videos

देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान

September 14, 2026
Viral videos

देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान

September 14, 2026
किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
Viral videos

किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी

September 13, 2026
Viral videos

मसूरी सिल्वरटन एस्टेट के पास मिले जहरीले सांप के बच्चे, एक को वन विभाग ने पकड़ारिपोर्टर सुनील सोनकर10.9.2026मसूरी। पिक्चर पैलेस के समीप सिल्वरटन एस्टेट के पास आबादी वाले क्षेत्र में एक साथ चार से पांच सांप के बच्चे दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय सभासद प्रतिनिधि गौरव गुप्ता ने वन विभाग को जानकारी दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अधिकांश सांप जंगल की ओर निकल चुके थे। टीम ने एक सांप के बच्चे को पकड़ लिया।वन विभाग की टीम के अनुसार पकड़ा गया सांप काफी छोटा और जहरीली प्रजाति का प्रतीत हो रहा है। प्रथम दृष्टया इसके नाग प्रजाति का बच्चा होने की संभावना जताई गई है। टीम ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि बरसात के बाद सांप अक्सर अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं। ऐसे में आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

September 14, 2026
श्रीमद्भागवत की अमृतधारा के बीच 4 सितंबर को सजेगी कृष्ण जन्मोत्सव की भव्य झांकियां
Viral videos

श्रीमद्भागवत की अमृतधारा के बीच 4 सितंबर को सजेगी कृष्ण जन्मोत्सव की भव्य झांकियां

September 2, 2026
देवभूमि एकता मंच के बैनर तले पहाड़ी समाज के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से की मुलाकात, समाज के उत्थान पर हुआ मंथनकिच्छा। पर्वतीय (पहाड़ी) समाज के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने मंच के अध्यक्ष खेम सिंह बिष्ट, सचिव कुंदन सिंह नेगी के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी गौरव पांडे और मंडी समिति के सचिव मोहन चंद्र जोशी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पर्वतीय (पहाड़ी) एकता महासभा के उद्देश्यों, सामाजिक दायित्वों और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि सभा का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी समाज को संगठित करते हुए समाज के लोगों के सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने, जरूरतमंद परिवारों को सहयोग उपलब्ध कराने तथा पहाड़ी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।पदाधिकारियों ने अधिकारियों के समक्ष समाज के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों को रखा और सामाजिक उत्थान के लिए सार्थक पहल किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर सकारात्मक सोच के साथ कार्य करेगी और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।उप जिलाधिकारी गौरव पांडे एवं मंडी समिति के सचिव मोहन चंद्र जोशी से हुई मुलाकात के दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने सामाजिक एकजुटता और विकास को लेकर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर खेम सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह नेगी, रमेश तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी, दिलीप सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह नेगी तथा कैलाश चंद्र बिष्टानिया रणजीत सिंह नगर कोटी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि देवभूमि पहाड़ी समाज के सर्वांगीण विकास और लोगों के उत्थान के लिए संगठन आगे भी विभिन्न स्तरों पर सक्रिय होकर कार्य करता रहेगा।

August 20, 2026
Next Post
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि-साधना,सिद्धि और आत्मजागरण का दिव्य पर्व,मां दक्षिण काली की आराधना से मिलता है अद्भुत आध्यात्मिक बल

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि-साधना,सिद्धि और आत्मजागरण का दिव्य पर्व,मां दक्षिण काली की आराधना से मिलता है अद्भुत आध्यात्मिक बल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found

nginx

Recent Posts

  • प्रदेश को खेलभूमि के रूप में विकसित कर रही धामी सरकारः विकास शर्मा
  • मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री
  • सितारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!