देवप्रयाग पौड़ी के बीच पायल गांव डंपिंग जोन के निकट रोडवेज बस संख्या UK 07/PA/6756 जो पौड़ी से देहरादून जा रही थी जिसमें कुल 37 यात्री सवार थे एक KIA वाहन संख्या UK08/BG/1655 के बीच टक्कर हो जाने के कारण कार में सवार महिला श्रीमती इला पत्नी डॉ.जीशान उम्र 26 वर्ष निवासी 36 लक्सर रोड रामदेव फूड हर्बल पार्क जामा मस्जिद मुस्तफाबाद हरिद्वार जो अपने पति के डॉ0 श्री जिशान के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरसु में चिकित्सक के पद पर तैनात हैं घायल हो गई जिनके सर में 3 टांके आए हैं, जिसे उपचार हेतु निजी वाहन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी देवप्रयाग भिजवाया गया व बस में सवार 1-श्रीमती आरती पत्नी श्री ठाकुर सिंह निवासी ग्राम असगढ़ पट्टी मनियर्सों पौड़ी गढ़वाल के दांतों में मामूली चोट 2-श्री घनानंद पंत पुत्र श्री भैरव दत्त पंत निवासी ग्राम मैली पट्टी चक्की शहर के दाहिने पैर के घुटने पर मामूली चोट व 3-श्रीमती बुद्धि देवी पत्नी श्री चिंता लाल ग्राम उजियारी पट्टी गंगवारसु पौड़ी गढ़वाल के चेहरे पर दाहिनी तरफ मामूली चोटे आई हैं रोडवेज बस में यात्रियों को उनकी सुविधा अनुसार उनके गंतव्यों को अन्य वाहनों के द्वारा भिजवाया गया।








