हरिद्वार में होली पर बड़ा हादसा टला, लक्सर–पुरकाजी मार्ग पर दो सीएनजी वाहनों की भीषण टक्कर, ब्राह्मणवाली पुलिया के पास दोपहर 1:10 बजे मची अफरा-तफरी।
टक्कर के बाद दो गैस सिलेंडरों से लगातार रिसाव, आग-विस्फोट का मंडराया खतरा,खानपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 200 मीटर पहले ही यातायात रोका।
फायर ब्रिगेड, आपदा प्रबंधन टीम व सीएनजी विशेषज्ञों को मौके पर बुलाया गया, घायल ट्रक चालकों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भिजवाया गया।
गैस रिसाव पर काबू पाकर क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराया गया,कुछ देर बाद यातायात सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया।
SSP हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस रही मुस्तैद, क्षेत्राधिकारी लक्सर व निरीक्षक खानपुर समेत पूरी टीम ने हालात संभाले।






