एक पकड़ा, बाकी जंगल की ओर निकले
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामाडा होटल के आसपास एक साथ कई छोटे सांप दिखाई दिए। इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन टीम के पहुंचने तक चार से पांच सांप जंगल की तरफ निकल गए थे। काफी प्रयास के बाद टीम एक सांप के बच्चे को पकड़ने में सफल रही।
वन विभाग ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं सांप दिखाई दे तो उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें। तत्काल वन विभाग को सूचना दें और सांप से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
क्षेत्र में पहले भी सांप दिखने का दावा
क्षेत्रीय सभासद प्रतिनिधि गौरव गुप्ता ने कहा कि आसपास के इलाकों में सांप दिखाई देने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और जहरीले सांप मिलने की स्थिति में उन्हें सुरक्षित तरीके से आबादी वाले क्षेत्र से हटाने की मांग की है।उन्होंने कहा कि बरसात के बाद जंगल और जमीन में पानी भरने के कारण सांप अपने सुरक्षित ठिकानों से बाहर निकलकर आबादी की ओर आ सकते हैं। इसलिए होटल, घरों और आसपास के रास्तों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।








