GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

पहाड़ी महिलाओं के हुनर से राखियों में दिखी स्वरोजगार की चमक

gvartanews by gvartanews
August 28, 2026
Reading Time: 1 min read
0
पहाड़ी महिलाओं के हुनर से राखियों में दिखी स्वरोजगार की चमक

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी सोच और स्थानीय संसाधनों के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल का असर अब पहाड़ की महिलाओं के कामकाज में भी दिखाई दे रहा है। रक्षाबंधन के पर्व को लेकर पौड़ी के साथ ही ग्रामीण बाजार भी रंग-बिरंगी राखियों से सज गए हैं। इस बार स्थानीय महिलाओं द्वारा पीरूल,धागों और अन्य पहाड़ी सामग्री से तैयार की जा रही हस्तनिर्मित राखियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इन राखियों की बढ़ती मांग से ग्रामीण महिलाओं को घर बैठे आय अर्जित करने का नया अवसर मिल रहा है। विकास खण्ड पौड़ी के भिताईं मल्ली निवासी विजया देवी लंबे समय से घर पर ही हाथ से राखियां तैयार कर रही हैं। वह पीरूल के धागों और स्थानीय पहाड़ी सामग्री का उपयोग कर आकर्षक एवं पारंपरिक राखियां तैयार करती हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर तैयार इन राखियों को बाजार में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। स्वयं सहायता समूह और ब्लॉक स्तर के माध्यम से इन राखियों को अन्य स्थानों तक भी पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय व्यापारी भी उनसे लगातार हस्तनिर्मित राखियों की मांग कर रहे हैं। इसी तरह विकास खण्ड पौड़ी के निसणी गांव की रीना देवी भी राखियों के साथ अन्य पहाड़ी उत्पाद तैयार कर स्वरोजगार से जुड़ी हैं। इस रक्षाबंधन पर उनके द्वारा तैयार राखियों की बाजार में अच्छी मांग है। वह विभिन्न अवसरों पर जैविक रंग,टोकरियां और अन्य हस्तनिर्मित उत्पाद भी तैयार करती हैं। रीना देवी ने बताया कि ब्लॉक स्तर से उन्हें कार्य के लिए आवश्यक सहयोग और प्रोत्साहन मिल रहा है। महिलाओं को स्थानीय संसाधनों पर आधारित स्वरोजगार से जोड़ने के लिए हिमोत्थान के सहयोग से एनआरएलएम के माध्यम से प्रशिक्षण भी दिया गया है। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं पीरूल सहित अन्य स्थानीय एवं पारंपरिक सामग्री का उपयोग कर उपयोगी और आकर्षक उत्पाद तैयार कर रही हैं तथा उन्हें बाजार तक पहुंचा रही हैं। मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्थानीय संसाधनों पर आधारित विभिन्न उत्पाद तैयार करने के लिए प्रशिक्षण और आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है। रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं द्वारा तैयार पारंपरिक एवं हस्तनिर्मित राखियों को बाजार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से महिलाओं को घर के नजदीक रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं और स्थानीय पहाड़ी उत्पादों को भी बाजार में नई पहचान मिल रही है। महिलाओं को प्रशिक्षण,समूह के माध्यम से उत्पादन और बाजार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास लगातार जारी है।

RELATED POSTS

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से बेस अस्पताल तक निकाली जन-जागरूकता रैली,लोगों को नेत्रदान के लिए किया प्रेरित

सुमाड़ी में गूंजा स्वच्छता,संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश-भागीरथी कला संगम व सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन ने किया श्रमदान

ग्रामीण क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने बूंगीधार में डॉ.धन सिंह रावत की कलाई पर बांधी राखी

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से बेस अस्पताल तक निकाली जन-जागरूकता रैली,लोगों को नेत्रदान के लिए किया प्रेरित
उत्तराखण्ड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से बेस अस्पताल तक निकाली जन-जागरूकता रैली,लोगों को नेत्रदान के लिए किया प्रेरित

August 28, 2026
सुमाड़ी में गूंजा स्वच्छता,संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश-भागीरथी कला संगम व सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन ने किया श्रमदान
उत्तराखण्ड

सुमाड़ी में गूंजा स्वच्छता,संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश-भागीरथी कला संगम व सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन ने किया श्रमदान

August 28, 2026
ग्रामीण क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने बूंगीधार में डॉ.धन सिंह रावत की कलाई पर बांधी राखी
उत्तराखण्ड

ग्रामीण क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने बूंगीधार में डॉ.धन सिंह रावत की कलाई पर बांधी राखी

August 28, 2026
नाट्य प्रस्तुति विरासत की भूरि-भूरि प्रशंसा प्रतिभागियों को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के प्रशस्तिपत्र
उत्तराखण्ड

नाट्य प्रस्तुति विरासत की भूरि-भूरि प्रशंसा प्रतिभागियों को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के प्रशस्तिपत्र

August 28, 2026
लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर प्रशासन सतर्क
उत्तराखण्ड

लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर प्रशासन सतर्क

August 28, 2026
कमलेश्वर मोहल्ले में गूंजा सुंदरकांड का भक्तिमय स्वर-संकट मोचन सेवा दल ने किया 118 वां पाठ
उत्तराखण्ड

कमलेश्वर मोहल्ले में गूंजा सुंदरकांड का भक्तिमय स्वर-संकट मोचन सेवा दल ने किया 118 वां पाठ

August 27, 2026
Next Post
सुमाड़ी में गूंजा स्वच्छता,संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश-भागीरथी कला संगम व सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन ने किया श्रमदान

सुमाड़ी में गूंजा स्वच्छता,संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश-भागीरथी कला संगम व सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन ने किया श्रमदान

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से बेस अस्पताल तक निकाली जन-जागरूकता रैली,लोगों को नेत्रदान के लिए किया प्रेरित

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से बेस अस्पताल तक निकाली जन-जागरूकता रैली,लोगों को नेत्रदान के लिए किया प्रेरित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found

nginx

Recent Posts

  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से बेस अस्पताल तक निकाली जन-जागरूकता रैली,लोगों को नेत्रदान के लिए किया प्रेरित
  • सुमाड़ी में गूंजा स्वच्छता,संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश-भागीरथी कला संगम व सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन ने किया श्रमदान
  • पहाड़ी महिलाओं के हुनर से राखियों में दिखी स्वरोजगार की चमक

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!