GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

रूद्रपुर में 14 फरवरी से शुरू होगा ‘विकास’ का उत्सव

gvartanews by gvartanews
February 6, 2026
Reading Time: 1 min read
0
  • रुद्रपुर के विकास का नया अध्याय लिखेगा भव्य आयोजन
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी देंगे करोड़ों की सौगात
  • 14 से 23 फरवरी तक गांधी पार्क में आयोजित होगा सरस मेला
  • बैठक में तैयार की गई आयोजन की रूपरेखा

रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा के सफलतम एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में शहर एक ऐसे ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है, जो विकास और संस्कृति का अनूठा संगम होगा। नगर निगम के तत्वाधान में आगामी 14 फरवरी से 23 फरवरी तक गांधी पार्क में 10 दिवसीय भव्य ‘सरस मेले’ का आयोजन किया जाएगा। इस गौरवशाली उत्सव का विधिवत शुभारंभ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा रुद्रपुर के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा, क्योंकि इस अवसर पर वे शहरवासियों को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन और मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए महापौर विकास शर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम प्रशासन, भाजपा कार्यकर्ताओं और शहर के विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें इस आयोजन को दिव्य और भव्य बनाने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

RELATED POSTS

समय पर इलाज बना संजीवनी-बेस अस्पताल श्रीनगर में जटिल ऑपरेशन से बची 23 वर्षीय युवती की जान

ज्योतिष की गरिमा और आध्यात्मिक स्वरूप के संरक्षण पर मंथन

बैठक को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम बोर्ड का यह एक साल का कार्यकाल जन-सेवा और पारदर्शिता का प्रतीक रहा है, जिसे उत्सव के रूप में मनाने के लिए सरस मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि 14 फरवरी को मुख्यमंत्री का आगमन रुद्रपुर के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा और उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। यह मेला न केवल मनोरंजन का साधन होगा, बल्कि विकास की नई गाथा भी लिखेगा। महापौर ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सरस मेले में विभिन्न सरकारी और निजी विभागों के लगभग 150 स्टॉल लगाए जाएंगे, जो शासन की जनहितकारी योजनाओं और स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे। इस मेले को उत्तराखंड और भारत की विविध संस्कृति से जोड़ने के लिए प्रतिदिन अलग-अलग समाजों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसमें पर्वतीय समाज, पूर्वांचल समाज, बंगाली समाज और पंजाबी समाज की समृद्ध संस्कृति, लोकगीत और परंपराओं की अनूठी झलक देखने को मिलेगी।

धार्मिक दृष्टि से भी यह मेला अत्यंत महत्वपूर्ण और यादगार होने वाला है क्योंकि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है। जिसके चलते विशाल शिव जागरण का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। इस जागरण में देश के विख्यात भजन सम्राट अपनी प्रस्तुतियां देंगे और मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके साथ ही मेले के दौरान रामलीला मंचन, हास्य कवि सम्मेलन और स्कूली बच्चों के द्वारा तैयार किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जो हर आयु वर्ग के लोगों को जोड़ेंगे। इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए बैठक में मौजूद अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक में सभी ने एक स्वर में रुद्रपुर के इस गौरवशाली उत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर आईएएस अधिकारी हिमांशु जोशी, पीडी डीआरडीए आसित आनंद, नगर आयुक्त श्रीमती शिप्रा जोशी पांडे और सहायक नगर आयुक्त श्रीमती राजू नबियाल के अलावा सामाजिक और धार्मिक संगठनों की ओर से अमरनाथ जी सेवा मंडल के संस्थापक सुनील ठुकराल, अध्यक्ष अजय चड्ढा, अमित अरोड़ा ‘बॉबी’, जगदीश बटला, बंगाली कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप अधिकारी, सदस्य अमित वैध, अशोक विश्वास ,देवभूमि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह, संघ जिला व्यवस्था प्रमुख राजकुमार खनिजों, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र अरोरा सहित पूर्वांचल महासभा से जेबी सिंह, दुर्गेश मौर्य और हिमांशु शुक्ला ने भी महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। इसके अतिरिक्त भाजपा मंडलअध्यक्ष सुनील ठुकराल, महामंत्री पारस चुघ, उमेद सिंह और अंकित ढींगरा सहित नगर निगम की टीम और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

उत्तराखण्ड

February 6, 2026
उत्तराखण्ड

समय पर इलाज बना संजीवनी-बेस अस्पताल श्रीनगर में जटिल ऑपरेशन से बची 23 वर्षीय युवती की जान

February 6, 2026
उत्तराखण्ड

ज्योतिष की गरिमा और आध्यात्मिक स्वरूप के संरक्षण पर मंथन

February 6, 2026
उत्तराखण्ड

वनाग्नि रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक,अधिकारियों को समन्वय व सतर्कता बनाने के निर्देश

February 6, 2026
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी ने की स्वरोजगार परक योजनाओं की समीक्षा,लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण और लक्ष्य पूर्ति के दिये निर्देश

February 6, 2026
उत्तराखण्ड

सनातन के सम्मान पर महापौर विकास शर्मा का जोरदार अभिनंदन

February 6, 2026
Next Post

जिलाधिकारी ने की स्वरोजगार परक योजनाओं की समीक्षा,लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण और लक्ष्य पूर्ति के दिये निर्देश

वनाग्नि रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक,अधिकारियों को समन्वय व सतर्कता बनाने के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores



DEWATOGEL


DEWATOGEL


Recent Posts

  • (no title)
  • समय पर इलाज बना संजीवनी-बेस अस्पताल श्रीनगर में जटिल ऑपरेशन से बची 23 वर्षीय युवती की जान
  • ज्योतिष की गरिमा और आध्यात्मिक स्वरूप के संरक्षण पर मंथन

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • खेल
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राज्य
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!