GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिस कर्मियों को चिन्हित कर कार्रवाई करे विजिलेंस: DGP

gvartanews by gvartanews
February 4, 2026
Reading Time: 1 min read
0

-लैंड फ्रॉड मामलों की CO करेंगे जांच
-अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर डीजीपी दीपम सेठ ने ली हाई-लेवल समीक्षा बैठक
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आज सरदार पटेल भवन स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय अपराध एवं कानून व्यवस्था समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित गढ़वाल एवं कुमाऊं रेंज प्रभारी और समस्त जनपदों व एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सम्मिलित हुए।

RELATED POSTS

जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रस्तावों के सम्बन्ध में करी बैठक

गदरपुर में सफाई हड़ताल छठे दिन भी जारी, पालिका अध्यक्ष मिंटू गुंबर के आवास तक पहुंचा कर्मचारियों का गुस्सा

NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की माँग

बैठक में वर्तमान अपराध परिदृश्य, कानून व्यवस्था की स्थिति, विवेचनाओं एवं जनशिकायतों के निस्तारण की व्यापक समीक्षा कर विस्तृत दिशा-निर्देश निर्गत किए गए।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने कहा कि हाल ही में ऋषिकेश में एक महिला की गोली मारकर हत्या करने की घटना पर लापरवाही बरतने पर एम्स चैकी प्रभारी एसआई साहिल वशिष्ट को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। साथ ही कोतवाली नगर, देहरादून में युवती के जघन्य हत्याकांड में प्रथम दृष्टया लापरवाही बरतने पर खुड़बुड़ा चैकी प्रभारी एसआई प्रद्युम्न नेगी को भी निलम्बित किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की संवेदनशीलता के दृष्टिगत दोनों प्रकरणों की जांच एसपी क्राइम विशाखा अशोक भदाणे को सौंपी गयी है। उन्होंने घटना में अन्य कर्मियों द्वारा शिथिलता बरते जाने की सात दिन के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जनपद हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र में रविदास जयन्ती पर दो पक्षों में हुए संघर्ष एवं गोलीबारी की घटना में गंभीर लापरवाही पर हल्का प्रभारी चुड़ियाला एआई सूरत शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर पूरे प्रकरण की जांच पुलिस अधीक्षक क्राइम, हरिद्वार जितेन्द्र मेहरा को सौंपी गयी है। उन्होंने इस मामले में भीघटना में अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा लापरवाही बरते जाने की सात दिन के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने जनपद ऊधमसिंहनगर के सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण में भूमि सम्बन्धी मामले में पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध आरोपों के दृष्टिगत भूमि धोखाधड़ी (लैंड फ्रॉड) के मामलों में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु अनिवार्य रूप से क्षेत्राधिकारी (सीओ) स्तर पर समयबद्ध जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्राधिकारी द्वारा पारदर्शी जांच करते हुए स्पष्ट रूप से सिविल अथवा क्रिमिनल प्रकृति का उल्लेख किया जाएगा। इसके बाद ही अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि लम्बित भूमि संबंधी मामलों की पुलिस मुख्यालय से लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी।

पुलिस महानिदेशक ने सतर्कता विभाग से भ्रष्ट आचरण करने वाले पुलिस कर्मियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कार्यवाही में तेजी लाने के लिए कहा गया है।

बैठक में महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक/निदेशक विजिलेंस, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासनए.पी. अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, पीध्एम विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊं परिक्षेत्र रिधिम अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक, दूरसंचारकृष्ण कुमार वी.के., पुलिस महानिरीक्षक, साइबर नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा करन सिंह नगन्याल, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र सदानन्द दाते, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था सुनील कुमार मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक योगेन्द्र रावत, धीरेन्द्र गुंज्याल, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रस्तावों के सम्बन्ध में करी बैठक
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रस्तावों के सम्बन्ध में करी बैठक

July 21, 2026
गदरपुर में सफाई हड़ताल छठे दिन भी जारी, पालिका अध्यक्ष मिंटू गुंबर के आवास तक पहुंचा कर्मचारियों का गुस्सा
उत्तराखण्ड

गदरपुर में सफाई हड़ताल छठे दिन भी जारी, पालिका अध्यक्ष मिंटू गुंबर के आवास तक पहुंचा कर्मचारियों का गुस्सा

July 21, 2026
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की माँग
उत्तराखण्ड

NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की माँग

July 21, 2026
ट्रैफिक पुलिस के उत्पीड़न से परेशान टेंपो चालकों ने SSP को सौंपा ज्ञापन, अनैतिक वसूली और मारपीट का लगाया आरोप
उत्तराखण्ड

ट्रैफिक पुलिस के उत्पीड़न से परेशान टेंपो चालकों ने SSP को सौंपा ज्ञापन, अनैतिक वसूली और मारपीट का लगाया आरोप

July 21, 2026
गाँव चलो अभियान’ के तहत सिरौली में बसपा की नुक्कड़ बैठक, कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती का लिया संकल्प
उत्तराखण्ड

गाँव चलो अभियान’ के तहत सिरौली में बसपा की नुक्कड़ बैठक, कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती का लिया संकल्प

July 21, 2026
प्रदेश सरकार ने समर्पित कार्यकर्ताओं को दिया सम्मान, लालपुर के विकास को मिलेगी नई गति : शुक्ला
उत्तराखण्ड

प्रदेश सरकार ने समर्पित कार्यकर्ताओं को दिया सम्मान, लालपुर के विकास को मिलेगी नई गति : शुक्ला

July 20, 2026
Next Post

पैरामिलिट्री के साथ पुलिस का फ्लैग मार्च, आमजन में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा रूद्रपुर। आगामी त्यौहारी सीजन को दृष्टिगत रखते हुए रुद्रपुर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। इस फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलि स ने स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में शांति भंग करने, अवैध गतिविधियों एवं नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।रुद्रपुर कोतवाली पुलिस द्वारा यह फ्लैग मार्च कोतवाली परिसर से प्रारंभ होकर गोटिया, सुभाष कॉलोनी, डीडी चौक, खेड़ा होते हुए किच्छा रोड पर संपन्न हुआ। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस व पैरामिलिट्री बल की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होती नजर आई।इस अवसर पर रुद्रपुर क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रशांत कुमार ने बताया कि त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और क्षेत्र में नशे की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस नशा कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की कि यदि उनके आसपास कहीं भी नशे का अवैध कारोबार होता दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। फ्लैग मार्च के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन के प्रति भरोसा और संवेदना व्यक्त की।

विधायक शिव अरोरा ने काशीपुर बाईपास का अधिकारियो संग किया पैदल भ्रमण! डिवाइडर के 60- 60 फिट तक दोनों ओर होगा सड़क निर्माण कार्य, यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य होगा जल्द प्रारंभविधायक ने बोले जनता से किया वादा अब धरातल पर पूरा होता नजर आयेगा काशीपुर बाईपास दिखेगा जाममुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • सुबह से शाम तक ठप रही मोबाइल नेटवर्क सेवा, कस्बा दुनका सहित कई गांवों के लोग रहे परेशान
  • जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रस्तावों के सम्बन्ध में करी बैठक
  • मोती मस्जिद के सामने 33 केवी लाइन से हादसे का खतरा, स्थानीय लोगों ने की जांच और मरम्मत की मांग

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!