GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

टिफिन संग संवाद-सहभोज में सजी सगंठन की एकता और आत्मीयता

gvartanews by gvartanews
April 11, 2026
Reading Time: 1 min read
0


श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक अभियानों को जमीनी स्तर पर मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत जिले की तीनों विधानसभाओं में टिफिन बैठक सहभोज कार्यक्रम बड़े उत्साह और सहभागिता के साथ आयोजित किए गए। पार्टी के स्थापना दिवस के उपरांत चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में यह आयोजन कार्यकर्ताओं के बीच संवाद,समरसता और संगठनात्मक एकता को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम बना। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रमिला भंडारी के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रदेश स्तर से तय की गई थी,जिसका निर्देशन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम क्रमशः चौबट्टाखाल विधानसभा के सतपुली,पौड़ी विधानसभा मुख्यालय तथा श्रीनगर विधानसभा के मंडल कार्यालय में आयोजित हुए,जहां महिला कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। श्रीनगर मंडल कार्यालय में आयोजित सहभोज कार्यक्रम ने विशेष आकर्षण बटोरा,जहां महिलाओं ने अपने-अपने घरों से पारंपरिक और विविध व्यंजन तैयार कर लाए। इस सामूहिक सहभोज ने न केवल आपसी आत्मीयता को बढ़ाया,बल्कि एक परिवार,एक संगठन की भावना को भी जीवंत कर दिया। कार्यक्रम के दौरान महिला कार्यकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत भजन-कीर्तन ने माहौल को आध्यात्मिकता और उत्साह से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ.धन सिंह रावत की धर्मपत्नी डॉ.दीपा रावत की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं केवल परिवार ही नहीं,बल्कि संगठन और समाज को भी मजबूत आधार प्रदान करती हैं। उनकी भागीदारी से हर अभियान को नई ऊर्जा मिलती है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं अनीता बुड़ाकोटी,शशि जुयाल,मुन्नी पांडे,भवानी रावत सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं,आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। इस आयोजन में महिला मोर्चा की अध्यक्ष ललिता नेगी,महामंत्री शांति भट्ट,पूजा गौतम,राजलक्ष्मी,आशा उपाध्याय,बिसोदा देवी,रेखा रावत,मोनिका कंडारी,रेनू सुंदरियाल,सीमा भंडारी,रेखा पटवाल सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही,जिसने कार्यक्रम को सफल और प्रभावशाली बना दिया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत करने,सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल एक सहभोज तक सीमित रहा,बल्कि संगठनात्मक ऊर्जा,आपसी विश्वास और महिला शक्ति के सशक्त प्रदर्शन का प्रतीक बनकर उभरा।

RELATED POSTS

भारतीय मजदूर संघ के कम्पनी गेट के बाहर लगे यूनियन के झंडे को सिडकुल प्रशासन द्वारा हटाने के विषय पर विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे जिला अधिकारी को सौपा ज्ञापनविधायक बोले श्रमिकों के मन सम्मान से खिलाफ बर्दाश्त नहीं होगाजिला अधिकारी ने एडीएम के नेतृत्व मे कमेटी गठन के दिये निर्देश, जल्द होगा समधान

जेसीज का 12वीं बोर्ड परीक्षा में ह्यूमिनिटीज एवं विज्ञान वर्ग में जिले में उत्कृष्ट परिणाम

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के छात्रों ने फिर रचा इतिहास – कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

उत्तराखण्ड

भारतीय मजदूर संघ के कम्पनी गेट के बाहर लगे यूनियन के झंडे को सिडकुल प्रशासन द्वारा हटाने के विषय पर विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे जिला अधिकारी को सौपा ज्ञापनविधायक बोले श्रमिकों के मन सम्मान से खिलाफ बर्दाश्त नहीं होगाजिला अधिकारी ने एडीएम के नेतृत्व मे कमेटी गठन के दिये निर्देश, जल्द होगा समधान

May 13, 2026
उत्तराखण्ड

जेसीज का 12वीं बोर्ड परीक्षा में ह्यूमिनिटीज एवं विज्ञान वर्ग में जिले में उत्कृष्ट परिणाम

May 13, 2026
उत्तराखण्ड

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के छात्रों ने फिर रचा इतिहास – कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन

May 13, 2026
उत्तराखण्ड

जे. पी. एस. जूनियर में मातृ दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन, माताओं का हुआ सम्मानजेसीज पब्लिक स्कूल जूनियर में आज मातृ दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर प्रेम, स्नेह और मातृ सम्मान की भावनाओं से ओत-प्रोत रहा।

May 11, 2026
उत्तराखण्ड

सितारगंज पुलिस बनी आमजन की उम्मीद और भरोसे की मिसाल: गुमशुदा मोबाइल लौटाकर जीता लोगों का दिल, ईमानदार और संवेदनशील पुलिसिंग की हर ओर गूंजती सराहना।

May 11, 2026
उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पत्रकार भरत सिंह चुफाल के निधन पर पत्रकार जगत में शोक की लहर

May 11, 2026
Next Post

7 साल बाद जागी व्यवस्था-देवप्रयाग के केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में हिंदी नामपट्ट,प्रयासों की मिली सफलता

सूबे के प्रत्येक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाई जायेगी अम्बेडकर जयंती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • भारतीय मजदूर संघ के कम्पनी गेट के बाहर लगे यूनियन के झंडे को सिडकुल प्रशासन द्वारा हटाने के विषय पर विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे जिला अधिकारी को सौपा ज्ञापनविधायक बोले श्रमिकों के मन सम्मान से खिलाफ बर्दाश्त नहीं होगाजिला अधिकारी ने एडीएम के नेतृत्व मे कमेटी गठन के दिये निर्देश, जल्द होगा समधान
  • जेसीज का 12वीं बोर्ड परीक्षा में ह्यूमिनिटीज एवं विज्ञान वर्ग में जिले में उत्कृष्ट परिणाम
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के छात्रों ने फिर रचा इतिहास – कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • खेल
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राज्य
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!