एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में बाजपुर पुलिस ने जेसीबी चोरी का किया खुलासा।*

 

➡️ *बाजपुर क्षेत्र से चोरी हुई जे0सी0बी0 मशीन उत्तर प्रदेश के बहजोई से बरामद कर JCB चोर को किया गिरफ्तार*

 

➡️ *घटनास्थल से उत्तर प्रदेश की सीमाओं तक पड़ने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्गों चौराहों और टोल प्लाजा के लगभग 1200 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद मिली सफलता।*

 

➡️ *चुराई गई जेसीबी को 7 लाख में बेचने की थी योजना।*

 

*दिंनाक 11.10.2026* को वादी मुकदमा *दिलशाद पुत्र श्री अनवार हुसैन निवासी मौहल्ला टांडा बंजारा सुल्तानपुर पट्टी थाना बाजपुर जिला उधमसिंहनगर* ने थाने में आकर तहरीर दी की वह जे0सी0बी0 रजि0न0- UK18CA-4838 का पंजीकृत स्वामी दिनांक 05.10.2026 को उसके पार्टनर/ड्राईवर राशिद अली पुत्र श्री मौ0अली निवासी नया गांव नजीबाबाद, थाना स्वार जिला रामपुर उ0प्र0 ने उक्त जे0सी0बी0 मशीन से काम समाप्त कर JCB को बाजपुर मुण्डिया पिस्तौर के पास शान ए पंजाब होटल के सामने खडी की थी। दिनांक-07.10.2026 को जब उसका पार्टनर /ड्राईवर राशिद अली सुबह के समय जे0सी0बी0 मशीन लेने कि लिये गया तो JCB मशीन मौके से पर मौजूद नही थी आसपास जानकारी की तो जेसीबी की कोई पता नही चला जो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गयी है । वादी की दाखिला तहरीर के आधार पर *दिनांक-11.10.2026* को कोतवाली बाजपुर में *FIR NO-387/206 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया ।

 

*बेखौफ चोरों द्वारा* सार्वजनिक व भीडभाड वाली जगह से वादी की JCB मशीन को चोरी किया गया , जो की चोरों की दुस्साहसिक प्रवृत्ति को दर्शाता है । वर्तमान में बढती चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा जनता में पुलिस के प्रति सुरक्षा का भाव पैदा करने हेतु घटना की गम्भीरता को देखते हुए *श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय* द्वारा तत्तकाल अभियोग से सम्बन्धित अज्ञात चोरों को तस्दीक कर उन्हें गिरफ्तार कर घटना का अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक काशीपुर* के निर्देशन में व *श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बाजपुर* के निकट पर्यवेक्षण व *प्रभारी निरीक्षक बाजपुर* के नेतृत्व में थाना हाजा से अभियुक्तगणों की शिनाख्त व गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी । गठित टीमों द्वारा लगातार एक हफ्ते तक घटनास्थल ‘शान ए पंजाब होटल’ बाजपुर से उत्तर प्रदेश की सीमाओं तक पड़ने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्गों चौराहों और टोल प्लाजा के लगभग 1200 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज को खंगाला गया ।सीसीटीवी फुटेज के गहन अवलोकन से पुलिस को जे0सी0बी0 के उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने का सुराग मिला। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के साथ-साथ मैनुअल सर्विलांस स्थानीय मुखबिरों, ढाबा संचालकों और हाईवे के दुकानदारों से पूछताछ कर लगातार दिन-रात की गई मेहनत, कड़ियों को जोड़ने और रूट मैप तैयार करने के बाद पुलिस टीम ने संदिग्धों का पीछा किया। सटीक सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम द्वारा *दिनांक-17.10.2026* को *उत्तर प्रदेश जनपद संभल के बहजोई क्षेत्र* से अभियुक्त *युनिस उर्फ सोनू पूत्र हमीद खान निवासी खिरारी थाना राया जिला मथूरा उत्तर प्रदेश उम्र-34 वर्ष* को चोरी की गई *जे0सी0बी0 मशीन रजि0नं0- UK18CA-4838* के साथ गिरफ्तार कर चोरी का सफल अनावरण किया गया । बरामदगी के आधार पर अभियोग में *धारा-317(2) BNS की बढोत्तरी* की गयी है । पूछताछ में अभियुक्त द्वारा उक्त जे0सी0बी0 का शौदा पप्पू , रंजीत ,शहनवाज , प्रशान्त व अंशु निवासी बाजपुर के साथ 07 लाख में होना तथा उक्त लोगों द्वारा ही जेसीबी मशीन को बाजपुर से चोरी कर बुलन्दशहर तक लाये जाने के बारे में बताया । घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तगण की तलाश जारी है ।

 

 

 

*गिरफ्तार शुदा अभियुक्त*

 

1- युनिस उर्फ सोनू पूत्र हमीद खान निवासी खिरारी थाना राया जिला मथूरा उत्तर प्रदेश उम्र-34 वर्ष

 

 

*बरामद माल*

 

1- जे0सी0बी0 मशीन रजि0नं0- UK18CA-4838 *अभियोग से सम्बन्धित*

 

 

*पुलिस टीम*

 

1. प्रभारी निरीक्षक श्री नरेश चौहान – प्रभारी निरीक्षक बाजपुर

2. व0उ0नि0 जसविन्दर सिंह कोतवाली बाजपुर

3. उ0नि0 कैलाश नगरकोटी कोतवाली बाजपुर –विवेचक

4. उ0नि0 देवेन्द्र सिंह मेहता चौकी प्रभारी दोराहा कोतवाली बाजपुर

5. उ0नि0 संदीप शर्मा कोतवाली बाजपुर

6. हे0 कानि 76 नरेन्द्र सिंह बिष्ट कोतवाली बाजपुर

7. हे0 कानि0 63 जगवीर सिंह कोतवाली बाजपुर

8. कानि01137 अमति जोशी कोतवाली बाजपुर

9. कानि 54 त्रिभूवन पडलिया कोतवाली बाजपुर

10. कानि 268 जरनैल सिंह कोतवाली बाजपुर

11. कानि0 610 मो0 इरफान कोतवाली बाजपुर

12. कानि 764 बलवन्त सिंह कोतवाली बाजपुर

13. कानि कैलाश तोमक्याल SOG काशीपुर उधमसिंहनगर