GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

पॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोर

gvartanews by gvartanews
August 5, 2026
Reading Time: 1 min read
0
पॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोर

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कृषकों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आरआईडीएफ-नाबार्ड के अंतर्गत पॉलीहाउस में ऑफ-सीजन सब्जी उत्पादन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में किसानों को संरक्षित खेती,ऑफ-सीजन सब्जी उत्पादन,विपणन तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में कृषि विशेषज्ञ डॉ.एस.सी.पंत ने संरक्षित खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि खुले खेत में टमाटर की औसत उत्पादकता लगभग 100 टन प्रति हेक्टेयर होती है,जबकि पॉलीहाउस में यह बढ़कर 250 से 300 टन प्रति हेक्टेयर तक पहुंच सकती है। उन्होंने बताया कि पॉलीहाउस में उत्पादित सब्जियों की गुणवत्ता बेहतर होती है,उनकी शेल्फ लाइफ अधिक होती है तथा कीट एवं रोगों का प्रकोप अपेक्षाकृत कम रहता है। उन्होंने कहा कि संरक्षित खेती अपनाकर किसान 1.5 से 2.5 गुना तक अधिक उत्पादन प्राप्त कर बेहतर आर्थिक लाभ अर्जित कर सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी मनोरंजन भंडारी ने किसानों से किसान उत्पादक संगठनों से जुड़कर अपनी उपज का बेहतर विपणन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं एवं विभागीय योजनाओं का लाभ उठाकर फल एवं सब्जियों की गुणवत्ता तथा भंडारण अवधि बढ़ाई जा सकती है,जिससे किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त होगा। प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में कृषि विशेषज्ञ ने बताया कि ऑफ-सीजन सब्जी उत्पादन पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों के लिए आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि संरक्षित खेती से अधिक उत्पादन,बेहतर गुणवत्ता,उच्च बाजार मूल्य,नियंत्रित परागण,आसान पौध संरक्षण तथा खरपतवार रहित खेती जैसे अनेक लाभ प्राप्त होते हैं। कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषक महेंद्र सिंह रावत ने हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से लेट्यूस की सफल खेती एवं दिल्ली के बाजारों में उसके विपणन के अनुभव साझा किए। उन्होंने चेरी टमाटर,थाइम,ओरेगैनो तथा बेल पेपर जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों की संभावनाओं से भी किसानों को अवगत कराया। समापन सत्र में नाबार्ड के एडीएम हिमांक शर्मा ने फूलों की क्लस्टर आधारित खेती,नाबार्ड की विभिन्न योजनाओं,किसान क्रेडिट कार्ड तथा किसान उत्पादक संगठनों की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे आधुनिक कृषि तकनीकों एवं सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर कृषि को लाभकारी उद्यम के रूप में विकसित करें। इस अवसर पर उद्यान विभाग के कर्मचारी तथा विभिन्न कृषक उपस्थित रहे।

RELATED POSTS

जवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।

जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देश

मां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयाना

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

जवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।
उत्तराखण्ड

जवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।

August 5, 2026
जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देश
उत्तराखण्ड

जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देश

August 5, 2026
मां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयाना
उत्तराखण्ड

मां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयाना

August 5, 2026
वाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौक
उत्तराखण्ड

वाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौक

August 5, 2026
उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

August 5, 2026
उत्तराखण्ड

August 5, 2026
Next Post
जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देश

जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देश

जवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।

जवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found

nginx

Recent Posts

  • जवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।
  • जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देश
  • पॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोर

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!