GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी: विकास शर्मा

gvartanews by gvartanews
June 14, 2026
Reading Time: 1 min read
0
  • महापौर ने वार्ड 20 में सड़क-नाली और वार्ड 36 में शहीद राम कुमार आर्या पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

रूद्रपुर। शहर के विकास कार्यों को गति देते हुए महापौर विकास शर्मा ने विभिन्न वार्डों में लाखों रुपये की विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। वार्ड नंबर 20 भूतबंगला में पार्षद परवेज कुरैशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महापौर ने कदीर खान के मकान से अफसर के मकान तक 13 लाख रुपये और सईद के मकान से शकील के मकान तक 9 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो सीसी सड़कों एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

RELATED POSTS

रामपुर मोटर मार्ग के डामरीकरण को मिली रफ्तार-विधायक विनोद कंडारी ने किया 94.30 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास

जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी सख्त,फरियादियों को मिली त्वरित राहत

गांवों में अब कूड़े का होगा वैज्ञानिक प्रबंधन-पौड़ी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और वीवीजी-रामजी योजना पर मंथन

वहीं वार्ड नंबर 36 में पार्षद जितेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा ने वार्डवासियों की मौजूदगी में शहीद राम कुमार आर्या पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर दोनों वार्डों में स्थानीय लोगों ने महापौर का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए विकास कार्यों के लिए आभार जताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन, सहयोग और विकासपरक सोच के चलते रूद्रपुर शहर में विकास कार्य लगातार तेजी से धरातल पर उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार में विकास सिर्फ घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है।

महापौर ने कहा कि शहर के कई ऐसे क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण कराया गया है जहां दो दशक से लोग मूलभूत सुविधाओं का इंतजार कर रहे थे। नगर निगम अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। वार्डों में बेहतर आवागमन के लिए सड़क कनेक्टिविटी मजबूत की जा रही है। पुरानी सड़कों के सुधार के साथ नई सड़कों का जाल भी बिछाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही भूरारानी रोड और गंगापुर रोड के चौड़ीकरण का कार्य शुरू होगा। इसके साथ ही अटरिया मोड़ से इंदिरा कॉलोनी मार्ग को जोड़ने वाले मिनी बाईपास को भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलेगी।

जलभराव की समस्या पर बोलते हुए महापौर ने कहा कि शहर को स्थायी रूप से जलभराव से मुक्त करने के लिए नगर निगम गंभीरता से कार्य कर रहा है। पिछले वर्ष निगम के प्रयासों से बरसात के दौरान जलभराव की समस्या काफी हद तक नियंत्रित रही। इस बार भी बरसात से पहले नाले-नालियों की तलीझाड़ सफाई कराई जा रही है, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। शहर के ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए करीब 300 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट शासन को भेजा गया है।

महापौर ने कहा कि आज नगर निगम सिर्फ सफाई और सड़क-नाली निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि बहुआयामी संस्था के रूप में जनता को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। निगम द्वारा संचालित आठ मोहल्ला क्लीनिकों में एमबीबीएस डॉक्टरों की देखरेख में निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं। इसके साथ ही नगर निगम परिसर में समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, बिजली विभाग, सीएससी सेंटर और आधार सेंटर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Buy JNews
ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा कि रूद्रपुर को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ-साथ शहर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को भी मजबूत किया जा रहा है। इसी सोच के तहत भव्य त्रिशूल चौक की स्थापना की गई है और जल्द ही डमरू चौक भी अस्तित्व में आएगा। भविष्य में शिव कॉरिडोर की परिकल्पना भी साकार रूप लेगी। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि जनता के सहयोग और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में रूद्रपुर में विकास का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा और शहर को सुंदर, विकसित एवं सुविधायुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर भूतबंगला स्थित वाल्मीकि मंदिर से जुड़े संरक्षक प्रेम सिंह वाल्मीकि, गब्बर वाल्मीकि, सुशील वाल्मीकि, रंजीत वाल्मीकि, अरुण वाल्मीकि, राजू पहलवान, विक्की वाल्मीकि, प्रेम सिंह वाल्मीकि, बिट्टू शर्मा, अरुण कुमार, सूरज वाल्मीकि, सुशील कुमार, राहुल, राजकुमार, कुंदन वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

रामपुर मोटर मार्ग के डामरीकरण को मिली रफ्तार-विधायक विनोद कंडारी ने किया 94.30 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास
उत्तराखण्ड

रामपुर मोटर मार्ग के डामरीकरण को मिली रफ्तार-विधायक विनोद कंडारी ने किया 94.30 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास

August 11, 2026
जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी सख्त,फरियादियों को मिली त्वरित राहत
उत्तराखण्ड

जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी सख्त,फरियादियों को मिली त्वरित राहत

August 11, 2026
गांवों में अब कूड़े का होगा वैज्ञानिक प्रबंधन-पौड़ी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और वीवीजी-रामजी योजना पर मंथन
उत्तराखण्ड

गांवों में अब कूड़े का होगा वैज्ञानिक प्रबंधन-पौड़ी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और वीवीजी-रामजी योजना पर मंथन

August 11, 2026
पौड़ी में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी-एडीएम ने कसी व्यवस्थाओं की कमान,14 अगस्त को दौड़ेगी पौड़ी
उत्तराखण्ड

पौड़ी में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी-एडीएम ने कसी व्यवस्थाओं की कमान,14 अगस्त को दौड़ेगी पौड़ी

August 11, 2026
तिरंगे के रंग में रंगा पाबों का जनमानस-डॉ.धन सिंह रावत के नेतृत्व में पाबों-सांकरसैंण में उमड़ा हजारों का सैलाब
उत्तराखण्ड

तिरंगे के रंग में रंगा पाबों का जनमानस-डॉ.धन सिंह रावत के नेतृत्व में पाबों-सांकरसैंण में उमड़ा हजारों का सैलाब

August 11, 2026
सत्संग तभी सार्थक-जब जीवन और व्यवहार में दिखे बदलाव–सविंदर कौर
उत्तराखण्ड

सत्संग तभी सार्थक-जब जीवन और व्यवहार में दिखे बदलाव–सविंदर कौर

August 11, 2026
Next Post

रूद्रपुर को नई पहचान दिलाने की दिशा में भव्य त्रिशूल अहम पहलः बत्रा

मसूरी में नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत से सनसनी, होमस्टे के कमरे में मिली लाश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर गढ़वाल विश्वविद्यालय में गूंजी राष्ट्रीय चेतना की आवाज-भाषण प्रतियोगिता में युवाओं ने रखे विचार
  • रामपुर मोटर मार्ग के डामरीकरण को मिली रफ्तार-विधायक विनोद कंडारी ने किया 94.30 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास
  • सेवानिवृत्ति की याद में घर के आंगन में रोपा समलौण-जामुन के पौधे के साथ पंकज नेगी ने दिया प्रकृति संरक्षण का अनूठा संदेश

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!