GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

नशा मुक्त भारत का गूंजा राष्ट्रीय संकल्प-गढ़वाल विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री का संदेश बना युवा जागरण का आह्वान

gvartanews by gvartanews
August 3, 2026
Reading Time: 1 min read
0
नशा मुक्त भारत का गूंजा राष्ट्रीय संकल्प-गढ़वाल विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री का संदेश बना युवा जागरण का आह्वान

श्रीनगर गढ़वाल। युवा यदि संकल्पित हों तो राष्ट्र का भविष्य सुरक्षित होता है और यदि युवा नशे की गिरफ्त में आ जाएं तो राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति कमजोर पड़ जाती है। इसी राष्ट्रीय भावना को आत्मसात करते हुए हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित शैक्षणिक गतिविधि केंद्र में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (माई भारत) तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित राष्ट्रव्यापी नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के अंतर्गत भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति की शपथ,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का सामूहिक सीधा प्रसारण तथा नशा उन्मूलन विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ के साथ हुआ,जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षक,अधिकारी,कर्मचारी,राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट,राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को भी नशामुक्त बनाने का दृढ़ संकल्प लिया। पूरे परिसर में स्वस्थ जीवन,जागरूक समाज और विकसित भारत के निर्माण का संदेश गूंजता रहा। इसके उपरांत सभी प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का सामूहिक रूप से सीधा प्रसारण देखा। प्रधानमंत्री ने अपने प्रेरक संदेश में कहा कि नशा केवल व्यक्ति का नहीं,बल्कि परिवार,समाज और पूरे राष्ट्र का संकट है। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं की प्रतिभा,ऊर्जा और भविष्य को नष्ट कर देता है तथा अनेक परिवारों को बिखेर देता है। उन्होंने आगाह किया कि राष्ट्रविरोधी एवं अवैध तस्करी से जुड़े गिरोह युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलकर देश की शक्ति को कमजोर करने का षड्यंत्र करते हैं। उन्होंने प्रत्येक नागरिक,परिवार और शिक्षण संस्थानों से नशे के विरुद्ध जन-जागरण अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान किया तथा युवाओं से शिक्षा,खेल,नवाचार,कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण की सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आग्रह किया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री प्रदान करने वाले संस्थान नहीं,बल्कि चरित्र निर्माण,नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व की सशक्त पाठशालाएं हैं। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता फैलाने में उच्च शिक्षण संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने,नशे से दूर रहने और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो.ओ.पी.गुसाईं ने कहा कि युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवा शिक्षा,अनुसंधान,खेल,नवाचार और सामाजिक सेवा को अपनाएं तो विकसित भारत का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त किया जा सकता है। विश्वविद्यालय के नशा मुक्त भारत अभियान के नोडल अधिकारी प्रो.जे.पी.भट्ट ने अभियान की पृष्ठभूमि,उद्देश्य और विश्वविद्यालय में संचालित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय में पिछले कई वर्षों से व्याख्यान,विचार गोष्ठियां,पोस्टर एवं नारा प्रतियोगिताएं,रैलियां तथा जन-जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकारी अभियान नहीं,बल्कि स्वस्थ,जागरूक और उत्तरदायी समाज के निर्माण का राष्ट्रीय जनआंदोलन है,जिसमें प्रत्येक विद्यार्थी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने जानकारी दी कि आज यह कार्यक्रम देशभर के 28 हजार से अधिक स्थानों पर आयोजित हुआ,जिसमें राज्यपालों,मुख्यमंत्रियों,विश्वविद्यालयों के कुलपतियों,संत समाज,विद्यार्थियों तथा एक करोड़ से अधिक लोगों ने सहभागिता कर नशामुक्त भारत का संकल्प लिया। विश्वविद्यालय की नशा मुक्त भारत अभियान टीम के छात्र सदस्य एवं छात्रसंघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट तथा उपाध्यक्ष शिवांक नौटियाल ने युवाओं से आगे आकर समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति यदि संकल्प ले ले तो नशामुक्त समाज का लक्ष्य अवश्य प्राप्त किया जा सकता है। विचार गोष्ठी में प्रो.एम.एस.नेगी,प्रो.एन.एस.पवार,कुलसचिव प्रो.वाई.पी.रैवानी,प्रो.अनिल नौटियाल,प्रो.ए.के.पोखरियल,डॉ.नितिन बिष्ट,डॉ.राकेश नेगी,डॉ.सुरेन्द्र मीणा,डॉ.दीपक राणा,डॉ.अंजना रावत,डॉ.अरुण बहुगुणा,डॉ.मुकुल पंत,डॉ.हिरामोय राय तथा डॉ.नरेंद्र चौहान सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा केवल स्वास्थ्य की समस्या नहीं,बल्कि पारिवारिक विघटन,अपराध,मानसिक तनाव,आर्थिक क्षति और सामाजिक अस्थिरता का प्रमुख कारण बनता जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से गलत संगति,सामाजिक माध्यमों के दुष्प्रभाव तथा नशे के प्रलोभनों से बचते हुए सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने अपने मित्रों,परिवार और समाज को नशामुक्त भारत अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने आने वाले समय में नशा मुक्ति विषयक जागरूकता अभियान,विशेषज्ञ व्याख्यान,प्रतियोगिताएं तथा सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की घोषणा की,ताकि विश्वविद्यालय परिसर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में प्रभावी योगदान दिया जा सके। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता,विभागाध्यक्ष,शिक्षक,अधिकारी,कर्मचारी,राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट,राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त भारत-विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए समाज से नशे के समूल उन्मूलन के लिए निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन माई भारत के संयोजक डॉ.राकेश नेगी ने किया।

RELATED POSTS

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर श्रीनगर बद्रीनाथ मठ-लक्ष्मी नारायण मंदिर में होगा 21 फलों के रस से दिव्य रुद्राभिषेक

महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने भारत दर्शन कार्यक्रम को बताया राष्ट्र निर्माण की प्रेरक पहल,राजभवन में विद्यार्थियों को आशीर्वाद देने पर जताई सहमति

4 अगस्त अंतिम अवसर-बोर्ड परीक्षार्थियों का डाटा अपडेट नहीं किया तो विद्यालय होंगे जिम्मेदार

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर श्रीनगर बद्रीनाथ मठ-लक्ष्मी नारायण मंदिर में होगा 21 फलों के रस से दिव्य रुद्राभिषेक
उत्तराखण्ड

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर श्रीनगर बद्रीनाथ मठ-लक्ष्मी नारायण मंदिर में होगा 21 फलों के रस से दिव्य रुद्राभिषेक

August 2, 2026
महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने भारत दर्शन कार्यक्रम को बताया राष्ट्र निर्माण की प्रेरक पहल,राजभवन में विद्यार्थियों को आशीर्वाद देने पर जताई सहमति
उत्तराखण्ड

महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने भारत दर्शन कार्यक्रम को बताया राष्ट्र निर्माण की प्रेरक पहल,राजभवन में विद्यार्थियों को आशीर्वाद देने पर जताई सहमति

August 2, 2026
4 अगस्त अंतिम अवसर-बोर्ड परीक्षार्थियों का डाटा अपडेट नहीं किया तो विद्यालय होंगे जिम्मेदार
उत्तराखण्ड

4 अगस्त अंतिम अवसर-बोर्ड परीक्षार्थियों का डाटा अपडेट नहीं किया तो विद्यालय होंगे जिम्मेदार

August 2, 2026
भीमताल के नियोजित विकास को लेकर दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री को सौंपा विस्तृत मांगपत्र
उत्तराखण्ड

भीमताल के नियोजित विकास को लेकर दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री को सौंपा विस्तृत मांगपत्र

August 2, 2026
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एससी विभाग गौलापार-चोरगलिया की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का लिया संकल्प
उत्तराखण्ड

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एससी विभाग गौलापार-चोरगलिया की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का लिया संकल्प

July 30, 2026
हिंदुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार सतीश सत्तू बने पत्रकार प्रेस महासंघ के कुमाऊं प्रभारी
उत्तराखण्ड

हिंदुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार सतीश सत्तू बने पत्रकार प्रेस महासंघ के कुमाऊं प्रभारी

July 30, 2026
Next Post
अष्टावक्र महादेव धाम में गूंजा स्वच्छता,सेवा और शिवभक्ति का संदेश-भागीरथी कला संगम ने चलाया प्रेरक अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found

nginx

Recent Posts

  • अष्टावक्र महादेव धाम में गूंजा स्वच्छता,सेवा और शिवभक्ति का संदेश-भागीरथी कला संगम ने चलाया प्रेरक अभियान
  • अष्टावक्र महादेव धाम में गूंजा स्वच्छता,सेवा और शिवभक्ति का संदेश-भागीरथी कला संगम ने चलाया प्रेरक अभियान
  • नशा मुक्त भारत का गूंजा राष्ट्रीय संकल्प-गढ़वाल विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री का संदेश बना युवा जागरण का आह्वान

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!