सितारगंज कोतवाली में रखी गई आवश्यक पीस कमेटी की बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर भूपेंद्र सिंह धोनी द्वारा कोतवाली सितारगंज प्रांगण में सर्वधर्म एवं सर्वसमाज की बैठक आयोजित की गई बैठक में तहसील प्रशासन, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ ही क्षेत्र के सभी वर्गों और धर्म संप्रदाय के गणमान्य व्यक्तियों ने भी बैठक में भाग लिया इस दौरा आगामी होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों से सुझाव लिए गए और आपसी भाईचारे व सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, हुड़दंग या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही विद्युत व्यवस्था, सफाई व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए अधिकारियों ने सभी से अपील की कि होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके इस मौके पर बीना साहू। सतीश उपाध्याय समसूलक मलिक सरदार लक्खा सिंह चेयरमैन प्रत्याशी राजू जिला पंचायत सदस्य जावेद ई यो प्रतिभा कोहली जे ई विद्युत विभाग ओम प्रकाश उमेश अग्रवाल बसंती देवी नरेश ठाकुर रेखा ठाकुर धर्म देवी जानकी देवी देवेश कुमार अविनाश वाल्मीकि जिला मीडिया प्रभारी भाजपा श्रुति विश्वास गीता गढ़कोटी सुलोचना रावत रेखा देवी अनिल कुमार बसंती देवी पवन अग्रवाल फैजल अंसारी रिहान अंसारी सलीम रिज़वी स्माइल देवेश कुमार







