GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home Viral videos

काशीपुर में शिक्षक गरिमा शिविर संपन्न, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पर हुआ मंथनकाशीपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, जनपद उधम सिंह नगर का शिक्षक गरिमा शिविर काशीपुर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभागार में संपन्न हुआ। शिविर में काशीपुर, जसपुर एवं रुद्रपुर से गायत्री परिवार के सदस्य एवं शिक्षकगण उत्साहपूर्वक शामिल हुए।कार्यक्रम में जसपुर से दिग्विजय सिंह, रुद्रपुर से ओमवीर सिंह, नमो नारायण, सोमपाल तथा काशीपुर से राजीव झा, सर्वेश रस्तोगी, महिपाल जी सहित कात्यानी महिला मंडल की बहनों की सहभागिता रही। इसके अतिरिक्त हल्दुचौड़ से बसंत पांडे भी उपस्थित रहे।शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली ने कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रोफेसर प्रमोद भटनागर ने शिक्षकों को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के महत्व एवं उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रकोष्ठ शांतिकुंज के सी.डी. थपलियाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए परीक्षा की उपयोगिता पर जोर दिया।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सह-संयोजक पुष्पा जी ने किया, जबकि धन्यवाद प्रस्ताव जिला संयोजक यशवंत सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। यह आयोजन जिला इकाई, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा उधम सिंह नगर द्वारा संपन्न कराया गया।शिविर का आयोजन दिव्य एवं भव्य रहा, जिसकी उपस्थित सभी लोगों ने सराहना करते हुए आयोजकों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

gvartanews by gvartanews
April 30, 2026
0

RELATED POSTS

डीएम ने आपदा सुरक्षा एवं विकास कार्यों का लिया जायजा, मानसून से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

“किच्छा की जनता को जाम से मुक्ति दिलाना हमारी प्राथमिकता — अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया शुरू होना बड़ी उपलब्धि”— बेहड़

एसएसपी अजय गणपति की रणनीति रंग लाई, पुलभट्टा पुलिस ने लाखों की चोरी का किया खुलासारुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंहनगर की पुलभट्टा पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में बड़ी सफलता हासिल करते हुए घर में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के जेवरात बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।जानकारी के अनुसार, ग्राम बरा निवासी ओमकार पुत्र सोमलाल ने थाना पुलभट्टा में तहरीर देकर बताया था कि 30 अप्रैल एवं 1 मई 2026 की रात अज्ञात चोर उनके घर के पीछे लगे गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और कमरे में रखी अलमारी के लॉकर से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। मामले में थाना पुलभट्टा में एफआईआर संख्या 71/2026 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें चार संदिग्ध युवक एक मोटरसाइकिल पर आते-जाते दिखाई दिए।सर्विलांस, मुखबिर तंत्र एवं एसओजी रुद्रपुर की सहायता से पुलिस ने 14 मई 2026 को अभियुक्त राज पुत्र प्रकाश निवासी ट्रांजिट कैंप, चामुंडा मंदिर के पास थाना ट्रांजिट कैंप, जनपद ऊधमसिंहनगर को क्राउन होटल पुलभट्टा के पास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक विधि विवादित किशोर को भी संरक्षण में लिया गया।पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राम बरा स्थित घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।बरामद सामानपुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य सामान बरामद किया है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद सामान में गले की चेन, मंगलसूत्र, डायमंड अंगूठी, लेडीज एवं जेंट्स अंगूठियां तथा एक घड़ी शामिल है।गिरफ्तारी करने वाली टीमकार्रवाई में उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र भट्ट, अपर उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र, कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, प्रेम कनवाल, दीपक बिष्ट तथा एसओजी रुद्रपुर के कांस्टेबल भूपेन्द्र आर्या शामिल रहे।एसएसपी का बयानएसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आमजन की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

Viral videos

डीएम ने आपदा सुरक्षा एवं विकास कार्यों का लिया जायजा, मानसून से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

June 7, 2026
Viral videos

“किच्छा की जनता को जाम से मुक्ति दिलाना हमारी प्राथमिकता — अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया शुरू होना बड़ी उपलब्धि”— बेहड़

May 21, 2026
Viral videos

एसएसपी अजय गणपति की रणनीति रंग लाई, पुलभट्टा पुलिस ने लाखों की चोरी का किया खुलासारुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंहनगर की पुलभट्टा पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में बड़ी सफलता हासिल करते हुए घर में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के जेवरात बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।जानकारी के अनुसार, ग्राम बरा निवासी ओमकार पुत्र सोमलाल ने थाना पुलभट्टा में तहरीर देकर बताया था कि 30 अप्रैल एवं 1 मई 2026 की रात अज्ञात चोर उनके घर के पीछे लगे गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और कमरे में रखी अलमारी के लॉकर से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। मामले में थाना पुलभट्टा में एफआईआर संख्या 71/2026 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें चार संदिग्ध युवक एक मोटरसाइकिल पर आते-जाते दिखाई दिए।सर्विलांस, मुखबिर तंत्र एवं एसओजी रुद्रपुर की सहायता से पुलिस ने 14 मई 2026 को अभियुक्त राज पुत्र प्रकाश निवासी ट्रांजिट कैंप, चामुंडा मंदिर के पास थाना ट्रांजिट कैंप, जनपद ऊधमसिंहनगर को क्राउन होटल पुलभट्टा के पास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक विधि विवादित किशोर को भी संरक्षण में लिया गया।पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राम बरा स्थित घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।बरामद सामानपुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य सामान बरामद किया है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद सामान में गले की चेन, मंगलसूत्र, डायमंड अंगूठी, लेडीज एवं जेंट्स अंगूठियां तथा एक घड़ी शामिल है।गिरफ्तारी करने वाली टीमकार्रवाई में उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र भट्ट, अपर उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र, कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, प्रेम कनवाल, दीपक बिष्ट तथा एसओजी रुद्रपुर के कांस्टेबल भूपेन्द्र आर्या शामिल रहे।एसएसपी का बयानएसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आमजन की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

May 15, 2026
Viral videos

डीपीएस में आयोजित हुआ जापानी भाषा पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम “द मैजिक ऑफ जापान”दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में जापानी भाषा पर आधारित एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभा का उद्देश्य विद्यार्थियों को जापान की भाषा, संस्कृति और अनुशासन से परिचित कराना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भगत सिंह कोश्यारी जी, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार एवं पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र, थे। विशिष्ट अतिथि श्री विकास शर्मा जी, मेयर नगर निगम रुद्रपुर तथा श्री कोजी सतो जी, अध्यक्ष जापान फाउंडेशन, नई दिल्ली, उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का विद्यालय द्वारा उत्तराखंड की पहचान पारंपरिक पिछौड़ा भेंट कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं प्रसिद्ध जापानी संगीत के साथ की गई।इसके बाद विद्यार्थियों ने जापानी भाषा एवं संस्कृति पर आधारित विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें जापानी गीत-संगीत, प्रसिद्ध जापानी थिएटर तथा पारंपरिक प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। इसके साथ ही जापान की संस्कृति, तकनीकी प्रगति और वहाँ के अनुशासन पर रोचक जानकारी भी साझा की गई। कुछ विद्यार्थियों ने पारंपरिक जापानी परिधान एवं कला शैली का सुंदर प्रदर्शन किया।विद्यार्थियों ने जापानी प्रतिनिधियों एवं अन्य अतिथियों के मार्गदर्शन में ओरिगामी, कैलिग्राफी तथा जापानी व्यंजन बनाने जैसी गतिविधियों में भी भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए जापानी व्यंजनों और सांस्कृतिक गतिविधियों ने विद्यालय में जापानी संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों को जापान की परंपराओं, कला एवं संस्कृति को निकट से समझने का अवसर प्रदान किया।मुख्य अतिथि श्री भगत सिंह कोश्यारी जी ने अपने भाषण में कहा कि नई भाषाएँ सीखने से ज्ञान बढ़ता है और विभिन्न देशों की संस्कृति को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के छात्रों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की प्रशंसा की तथा आमंत्रण के लिए विद्यालय का धन्यवाद किया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों के आत्मविश्वास और वैश्विक दृष्टिकोण को विकसित करती हैं तथा छात्रों को सीखने के लिए नए अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने बताया कि छात्रों को और बेहतर तरीके से सीखने हेतु विद्यालय में स्किल लैब का भी उद्घाटन किया जा चुका है।पूरा कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और सीखने की भावना से भरपूर रहा। विद्यार्थियों ने इस अनोखी प्रस्तुति का आनंद लिया और जापानी भाषा एवं संस्कृति के प्रति अपनी रुचि व्यक्त की।

May 12, 2026
Viral videos

राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शांतिपुरी में हाई स्कूल का रिजल्ट 96% रहा, 28 छात्राएं परीक्षा दी थी, प्रथम स्थान 14 छात्राओं ने द्वितीय स्थानीय 11 छात्राओं एवं तृतीय स्थान दो छात्राओं सहित 27 छात्राये उत्तीर्ण हुई। जिसमें तीन छात्राओ ने 75% से ऊपर प्राप्तांक के साथ उत्तीर्ण की। स्कूल की प्रथम स्थान हर्षित जोशी पुत्र के केदार दत्त जोशी ,83.4% द्वितीय स्थान वैष्णवी पुत्र श्री सुंदर सिंह बिष्ट 83.2 प्रतिशत ,78.4% कोमल पुत्री स्व राकेश ने अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बृजेश गुप्ता सहित स्कूल की संरक्षक डॉ गणेश उपाध्याय दर्जा राज्य मंत्री ने बच्चों का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया और शुभकामनाएं दी आने वाले वक्त में नई छात्राओं से भी कहा कि हम आने वाले वक्त है ऐसा ही आप सभी लोगों को मुंह मीठा करने का शुभ अवसर देंगे ,इस अवसर पर अध्यापिका प्रेमा बोहरा, केदारनाथ जोशी सहित लोक उपस्थित थे ।

April 26, 2026
Viral videos

शून्य गृह प्रसव की ओर बड़ा कदम-झर्त में जागरूकता शिविर,108 सेवा की खामियों पर उठी आवाज

April 25, 2026
Next Post

खानपुर न.1 मे आयोजित अखण्ड नाम सकीर्तन मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा

शिवनगर में सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार, दो मई को होगा संकीर्तन महोत्सवएक मई को फुटबॉल ग्राउंड से निकलेगी भव्य निशान यात्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision

Advertisement

Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found

nginx

Recent Posts

  • डीएम ने आपदा सुरक्षा एवं विकास कार्यों का लिया जायजा, मानसून से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
  • बड़े वाहन लग रहे जाम
  • डीएम की पहल पर 42 लाख की लागत से लोहाघाट अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य पूरा।

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • खेल
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राज्य
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!