GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

एसएसपी अजय गणपति ने की मासिक अपराध समीक्षा बैठकरुद्रपुर स्थित पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों थाना और शाखा प्रभारियों सहित पुलिस कर्मियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक और सम्मेलन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की विभागीय व्यक्तिगत और पारिवारिक समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान के निर्देश दिए।बैठक में सभी थाना प्रभारियों और विवेचकों को दर्ज अपराधों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। लंबित विवेचनाओं की नियमित समीक्षा करने तथा विवेचकों की व्यक्तिगत जवाबदेही तय करने के लिए पुलिस उपाधीक्षकों और थाना प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।एसएसपी ने बीट अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों का शत प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने तथा साइबर ठगी से बचाव के लिए स्कूल कॉलेज और आम जनता के बीच जागरूकता गोष्ठियां आयोजित करने को कहा गया।बैठक में हिस्ट्रीशीटरों की लगातार निगरानी रखने सक्रिय अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने और अवैध मादक पदार्थों तथा अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।एसएसपी ने पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियानों का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा। ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन लगाम के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक तलाश कर उनके खिलाफ गुंडा एक्ट गैंगस्टर एक्ट और पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करने तथा हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश दिए गए।बैठक के अंत में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले 18 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

gvartanews by gvartanews
May 21, 2026
0

RELATED POSTS

उधम सिंह नगर जिले के जिला मुख्यालय रुद्रपुर नगर निगम पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का विधायक शिव अरोड़ा और मेयर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया।

देहरादून में 465 दलित युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का तोहफा

ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाज।

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

उधम सिंह नगर जिले के जिला मुख्यालय रुद्रपुर नगर निगम पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का विधायक शिव अरोड़ा और मेयर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया।
उत्तराखण्ड

उधम सिंह नगर जिले के जिला मुख्यालय रुद्रपुर नगर निगम पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का विधायक शिव अरोड़ा और मेयर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया।

July 14, 2026
देहरादून में 465 दलित युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का तोहफा
उत्तराखण्ड

देहरादून में 465 दलित युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का तोहफा

July 14, 2026
ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाज।
उत्तराखण्ड

ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाज।

July 14, 2026
जनता के बीच सरकार, 33 विभागों का मेगा सेवा शिविर, मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर निपटाईं शिकायतें
उत्तराखण्ड

जनता के बीच सरकार, 33 विभागों का मेगा सेवा शिविर, मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर निपटाईं शिकायतें

July 14, 2026
पात्र लोगों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाएं–सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
उत्तराखण्ड

पात्र लोगों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाएं–सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

July 14, 2026
पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग को मिली नई गति-सैनिक मिलन केंद्र हेतु भूमि उपलब्ध कराने मांग लेकर टिहरी पहुंचे संगठन पदाधिकारी
उत्तराखण्ड

पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग को मिली नई गति-सैनिक मिलन केंद्र हेतु भूमि उपलब्ध कराने मांग लेकर टिहरी पहुंचे संगठन पदाधिकारी

July 14, 2026
Next Post

भारत विकास परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ, सेवा और संस्कार पर दिया जोर

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, समय पर एंबुलेंस न मिलने पर स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालशक्तिफार्म। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को समय पर एंबुलेंस और उचित उपचार व्यवस्था नहीं मिल सकी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के प्रति लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।जानकारी के अनुसार, सितारगंज के गुरुनानक नगरी गोठा निवासी 24 वर्षीय मंजीत सिंह उर्फ बिट्टू सोमवार रात अपनी पत्नी सुखविंदर कौर के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। सिरसा-शक्तिफार्म मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को निजी वाहन से शक्तिफार्म स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सुखविंदर कौर को छोटी एंबुलेंस के माध्यम से उपजिला चिकित्सालय सितारगंज भेज दिया गया, लेकिन मंजीत सिंह की हालत गंभीर होने के बावजूद उन्हें समय पर हायर सेंटर रेफर नहीं किया जा सका।बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य केंद्र की 108 एंबुलेंस खराब थी। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि एंबुलेंस में तेल नहीं था, जिसके कारण युवक को तत्काल नहीं भेजा जा सका। दूसरी एंबुलेंस मंगाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसके पहुंचने में 30 से 40 मिनट का समय बताया गया। इस दौरान युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा।आखिरकार परिजन मंजीत सिंह को निजी वाहन से सितारगंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि समय पर एंबुलेंस उपलब्ध हो जाती तो युवक की जान बचाई जा सकती थी। साथ ही यह सवाल भी उठ रहे हैं कि यदि एंबुलेंस लंबे समय से खराब थी तो उसे दुरुस्त कराने के लिए विभाग ने समय रहते कदम क्यों नहीं उठाए।मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने और जनाक्रोश बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। उपजिला चिकित्सालय सितारगंज के प्रभारी डॉ. कुलदीप सिंह यादव ने शक्तिफार्म स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मामले की जानकारी ली।पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। जांच समिति में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीपी सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कनक बनौथा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शक्तिफार्म के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. दर्शन सिंह को शामिल किया गया है। एंबुलेंस से जुड़े कर्मचारियों को भी तलब किया गया है।हालांकि, घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या हर मौत के बाद केवल जांच समिति गठित कर देना ही जिम्मेदारी पूरी करना है, या फिर जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • उधम सिंह नगर जिले के जिला मुख्यालय रुद्रपुर नगर निगम पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का विधायक शिव अरोड़ा और मेयर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया।
  • देहरादून में 465 दलित युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का तोहफा
  • ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाज।

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!