GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

श्रीनगर की बेटियों-बेटों ने राष्ट्रीय मंच पर रचा इतिहास-68 वीं अंतरराष्ट्रीय 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में दो शूटरों ने किया नेशनल क्वालिफाई

gvartanews by gvartanews
December 28, 2025
Reading Time: 1 min read
0


श्रीनगर गढ़वाल। देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित 68 वीं राष्ट्रीय 10 मीटर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता-2025 में श्रीनगर गढ़वाल के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में मंजरी नेगी तथा पुरुष वर्ग में मुकंद पुरी ने उत्कृष्ट निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालिफाई किया। इस उपलब्धि के साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने जनवरी माह में होने वाले टीम इंडिया के ट्रायल्स में प्रतिभाग करने का अधिकार भी प्राप्त कर लिया है। यह सफलता श्रीनगर क्षेत्र के लिए खेल जगत में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। दोनों शूटर श्रीनगर स्थित हिल शूटिंग एकेडमी में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनके कोच धीरेंद्र नेगी ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मंजरी नेगी और मुकंद पुरी ने कड़ी मेहनत,अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ी आगामी भारतीय टीम के चयन ट्रायल्स में पूरे आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लेंगे। कोच धीरेंद्र नेगी ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद श्रीनगर जैसे पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर क्वालिफाई करना युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा और समर्पण का प्रमाण है। यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी शूटिंग जैसे तकनीकी खेलों की ओर प्रेरित करेगी। खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों में इस उपलब्धि को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। श्रीनगर के इन दोनों उभरते निशानेबाजों की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और समर्पित प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों से भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा सकते हैं। 68 वीं राष्ट्रीय 10 मीटर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में श्रीनगर के दो शूटरों का नेशनल क्वालिफाई करना न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है,बल्कि यह गढ़वाल क्षेत्र के खेल इतिहास में एक गौरवपूर्ण अध्याय भी है।

RELATED POSTS

रुद्रपुर में CA’s XI और SGST XI के बीच रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित:

मेट्रोपोलिस सिटी के भव्य द्वार और बूम बैरियरों का महापौर ने किया उद्घाटन

नानकमत्ता में स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, करीब एक लाख की बरामदगी नानकमत्ता (ऊधमसिंहनगर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नानकमत्ता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल से स्मैक की तस्करी कर रहे दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब एक लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद की है।पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 14 मार्च 2026 को मोटरसाइकिल से स्मैक/हेरोइन का परिवहन कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।तलाशी लेने पर अभियुक्तों के कब्जे से कुल 6.85 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। इस मामले में कोतवाली नानकमत्ता में एफआईआर संख्या 55/2026 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते इस प्रकार हैं—अरुण गोस्वामी पुत्र राजकुमार गोस्वामी, निवासी ग्राम मुंडेली, कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।अजय शंकर डूंगराकोटी पुत्र दुर्गा दत्त डूंगराकोटी, निवासी भुजिया नंबर-03, जय इष्ट देव कॉलोनी चारुबेटा, कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।बरामदगी का विवरणपुलिस के अनुसार अरुण गोस्वामी के कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में 3.72 ग्राम स्मैक (शुद्ध वजन 3.05 ग्राम) तथा अजय शंकर डूंगराकोटी के कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में 4.47 ग्राम स्मैक (शुद्ध वजन 3.80 ग्राम) बरामद की गई।पुलिस टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारीनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल नवनीत कुमार और कांस्टेबल नवीन बमेठा शामिल रहे।

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

उत्तराखण्ड

रुद्रपुर में CA’s XI और SGST XI के बीच रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित:

March 15, 2026
उत्तराखण्ड

मेट्रोपोलिस सिटी के भव्य द्वार और बूम बैरियरों का महापौर ने किया उद्घाटन

March 15, 2026
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता में स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, करीब एक लाख की बरामदगी नानकमत्ता (ऊधमसिंहनगर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नानकमत्ता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल से स्मैक की तस्करी कर रहे दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब एक लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद की है।पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 14 मार्च 2026 को मोटरसाइकिल से स्मैक/हेरोइन का परिवहन कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।तलाशी लेने पर अभियुक्तों के कब्जे से कुल 6.85 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। इस मामले में कोतवाली नानकमत्ता में एफआईआर संख्या 55/2026 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते इस प्रकार हैं—अरुण गोस्वामी पुत्र राजकुमार गोस्वामी, निवासी ग्राम मुंडेली, कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।अजय शंकर डूंगराकोटी पुत्र दुर्गा दत्त डूंगराकोटी, निवासी भुजिया नंबर-03, जय इष्ट देव कॉलोनी चारुबेटा, कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।बरामदगी का विवरणपुलिस के अनुसार अरुण गोस्वामी के कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में 3.72 ग्राम स्मैक (शुद्ध वजन 3.05 ग्राम) तथा अजय शंकर डूंगराकोटी के कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में 4.47 ग्राम स्मैक (शुद्ध वजन 3.80 ग्राम) बरामद की गई।पुलिस टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारीनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल नवनीत कुमार और कांस्टेबल नवीन बमेठा शामिल रहे।

March 15, 2026
उत्तराखण्ड

March 15, 2026
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय लोक अदालत में त्वरित न्याय की मिसाल-बाह्य न्यायालय श्रीनगर में 208 मामलों का हुआ निस्तारण

March 15, 2026
उत्तराखण्ड

March 15, 2026
Next Post

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के दिशानिर्देश पर निजी कंपनी में एक निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प लगाया गया। स्वास्थ्य कैम्प में विभाग के विशेषज्ञ तथा जानकारों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली गयी तथा उनको उचित स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। जिसमें महिला कर्मचारियों हेतु मेमोग्राफी सहित सभी स्वास्थ्य जाँचे निशुल्क की गई।स्वास्थ्य विभाग द्वारा संवेदनशील आमजन का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है जिसमे एन टी ई पी के अंतर्गत टीबी स्क्रीनिंग की गई। टीबी स्क्रीनिंग के अंतर्गत बजाज ऑटो के सभी कर्मचारियों लाभार्थियों की टीबी स्क्रीनिंग के लिए सभी की काउंसलिंग की गयी जिसमें लाभार्थियों की हैल्थ हिस्ट्री ली गयी।सभी लाभार्थियों का एक्सरे तथा नाट किया गया। स्वास्थ्य स्क्रीनिंग हेतु सभी लाभार्थियों का एच आई वी-वीडीआरएल, हेपाटाइटिस बी और सी, एस टी आई,एन सी डी के अंतर्गत बीपी, शुगर, ओरल कैंसर, छाती कैन्सर की स्क्रीनिंग मानसिक स्वास्थ्य, तम्बाकु, एवं नशे का परामर्श दिया गया साथ ही तम्बाकु उन्मुलन के लिए निकोटेक्स वितरित किया गया।आपको बताते चले की स्वास्थ्य विभाग ऊधम सिंह नगर बजाज ऑटो लिमिटेड, सेक्टर–10, परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में उपस्थित कर्मचारियों एवं अन्य लाभार्थियों की स्वास्थ्य जाँच के तहत डॉ शशांक बंसल ऑन्कोलॉजिस्ट द्वारा मेमोग्राफी जांच - 54, टीबी स्क्रीनिंग- 512 बी.पी. हाइपरटेंशन सहित-512 , शुगर-512, हेपेटाइटिस–बी एवं सी-439, टी.बी. की स्क्रीनिंग हेतु एक्स-रे-512, एचआईवी तथा वी.डी.आर.एल. एस टी आई सहित-501, जाँच की सेवाएँ प्रदान की गईं। शिविर का संचालन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊधम सिंह नगर तथा जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ हरेंद्र मलिक के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों की टीम द्वारा किया गया। टीम में डॉ संजय पांडेय डॉ0 प्रिया, डॉ जयंतनन्दन, डॉ बिपिन चन्द्रा सहित CHO की टीम, एन टी ई पी स्क्रीनिंग हेतु श्री नवल किशोर एवं टीम, एन सी डी हेतु उमेश पाल एवं उनकी टीम, तथा बजाज की तरफ से श्री संजय गुप्ता, श्री अरुण टोंक, डॉ अग्निवेश, आराधना, विपिन सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें। उक्त स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से श्रमिक वर्ग में रोगों की समय पर पहचान, उपचार हेतु रेफरल तथा जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया, जिससे कार्यस्थल पर स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीनगर में देशभक्ति का भव्य संगम-एसएसबी के बैंड डिस्प्ले से गूंजेगा गोला मार्केट राष्ट्रगीत के सम्मान में एकजुट होगा नगर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores



DEWATOGEL


DEWATOGEL


Recent Posts

  • रुद्रपुर में CA’s XI और SGST XI के बीच रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित:
  • मेट्रोपोलिस सिटी के भव्य द्वार और बूम बैरियरों का महापौर ने किया उद्घाटन
  • नानकमत्ता में स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, करीब एक लाख की बरामदगी नानकमत्ता (ऊधमसिंहनगर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नानकमत्ता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल से स्मैक की तस्करी कर रहे दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब एक लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद की है।पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 14 मार्च 2026 को मोटरसाइकिल से स्मैक/हेरोइन का परिवहन कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।तलाशी लेने पर अभियुक्तों के कब्जे से कुल 6.85 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। इस मामले में कोतवाली नानकमत्ता में एफआईआर संख्या 55/2026 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते इस प्रकार हैं—अरुण गोस्वामी पुत्र राजकुमार गोस्वामी, निवासी ग्राम मुंडेली, कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।अजय शंकर डूंगराकोटी पुत्र दुर्गा दत्त डूंगराकोटी, निवासी भुजिया नंबर-03, जय इष्ट देव कॉलोनी चारुबेटा, कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।बरामदगी का विवरणपुलिस के अनुसार अरुण गोस्वामी के कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में 3.72 ग्राम स्मैक (शुद्ध वजन 3.05 ग्राम) तथा अजय शंकर डूंगराकोटी के कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में 4.47 ग्राम स्मैक (शुद्ध वजन 3.80 ग्राम) बरामद की गई।पुलिस टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारीनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल नवनीत कुमार और कांस्टेबल नवीन बमेठा शामिल रहे।

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • खेल
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राज्य
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!