GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

खेल महाकुंभ 2025 चमराडा न्याय पंचायत में खेल प्रतिभाओं ने बिखेरा दमखम

gvartanews by gvartanews
December 29, 2025
Reading Time: 1 min read
0

श्रीनगर गढ़वाल। खेलों के माध्यम से अनुशासन,आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है,इसी उद्देश्य को साकार करता हुआ खेल महाकुंभ 2025 न्याय पंचायत चमराडा में खेल प्रतिभाओं के लिए उत्सव बनकर सामने आया। ग्रामीण अंचल के होनहार खिलाड़ियों ने मैदान में पसीना बहाकर यह सिद्ध कर दिया कि सीमित संसाधनों के बीच भी प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। इसी प्रेरक वातावरण में कारगिल शहीद कुलदीप सिंह राजकीय इंटर कॉलेज खण्डाह में खेल महाकुंभ का भव्य आयोजन किया गया। आज दिनांक 28 दिसम्बर 2025 को कारगिल शहीद कुलदीप सिंह राजकीय इंटर कॉलेज खण्डाह विकास खण्ड खिर्सू में न्याय पंचायत चमराडा का खेल महाकुंभ-2025 उत्साह,अनुशासन और खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख खिर्सू अनिल भण्डारी,ज्येष्ठ प्रमुख नितिन रावत,पीटीए अध्यक्ष वीना देवी एवं प्रधानाचार्य विक्रम सिंह नेगी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव हैं। खेल महाकुंभ के अंतर्गत अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में खो-खो,कबड्डी,मुर्गा झपट एवं एथलेटिक्स की रोमांचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। खिलाड़ियों ने पूरे जोश,अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख खिर्सू अनिल भण्डारी ने अपने संबोधन ने कहा कि खेल महाकुंभ जैसे आयोजन ग्रामीण अंचल के युवाओं में छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि अनुशासन,आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए खेलों को निरंतर जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। तथा मुख्य अतिथि अनिल भण्डारी द्वारा व्यायाम शिक्षिका पूजा जोशी नवाखाल को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पूजा जोशी ने अखिल भारतीय सर्विसेज खेल प्रतियोगिता की रिले दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र, जनपद और राज्य का गौरव बढ़ाया है। अंडर-19 बालक वर्ग (3000 मीटर दौड़ में प्रथम ऋतिक खण्डाह,द्वितीय मयंक रावत,तृतीय अभिषेक,अंडर-14 बालक वर्ग परिणाम 60 मीटर दौड़ में प्रथम अनमोल कुमार,द्वितीय नूर अमन,तृतीय आयुष,लम्बी कूद में प्रथम अनमोल कुमार,द्वितीय नूर अहमद,तृतीय युवराज,600 मीटर दौड़ में प्रथम प्रिंस कुमार,द्वितीय आयुष कुमार,तृतीय आयुष राणा,ऊंची कूद में प्रथम प्रिंस पंवार,गोला फेंक में प्रथम अलंकृत रावत,अंडर-14 बालिका वर्ग परिणाम लम्बी कूद में प्रथम अदिति कण्डारी,60 मीटर दौड़ में प्रथम अनुष्का,ऊंची कूद में प्रथम नेहा गुंसाई,600 मीटर दौड़ में प्रथम अनुष्का,द्वितीय अदिति कण्डारी गोला फेंक में प्रथम नेहा गुंसाई। निर्णायक एवं आयोजन समिति प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में ब्लॉक खेल समन्वयक जयकृत भण्डारी सहित मनीष कोठियाल,दलवीर सिंह शाह,दुर्गेश बर्थवाल,मुकेश कुमार,विवेक कपरवाण,पूनम जैन,संध्या गोस्वामी,मनोज असवाल,भास्कर रावत,रामेश्वर रावत,दीवान रावत,मनवीर पंवार,विकास पाथरी,कैलाश शाह एवं विकास शाह का सराहनीय योगदान रहा। अभिलेख समिति में पवन ग्वाडी,भास्करानंद गौड़,भगवती गौड़,कुंजबिहारी सकलानी,महेंद्र धस्माना,पूजा नेगी एवं महेश गिरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन में नरेंद्र सिंह रावत,राकेश रूडोला एवं श्याम सिंह का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन राजवीर सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। अंत में अतिथियों ने कहा कि खेल महाकुंभ जैसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने के साथ-साथ युवाओं को स्वस्थ,अनुशासित एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर हैं।

RELATED POSTS

मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान–डाॅ.धन सिंह रावत

रुद्रपुर में CA’s XI और SGST XI के बीच रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित:

मेट्रोपोलिस सिटी के भव्य द्वार और बूम बैरियरों का महापौर ने किया उद्घाटन

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

उत्तराखण्ड

मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान–डाॅ.धन सिंह रावत

March 17, 2026
उत्तराखण्ड

रुद्रपुर में CA’s XI और SGST XI के बीच रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित:

March 15, 2026
उत्तराखण्ड

मेट्रोपोलिस सिटी के भव्य द्वार और बूम बैरियरों का महापौर ने किया उद्घाटन

March 15, 2026
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता में स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, करीब एक लाख की बरामदगी नानकमत्ता (ऊधमसिंहनगर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नानकमत्ता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल से स्मैक की तस्करी कर रहे दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब एक लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद की है।पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 14 मार्च 2026 को मोटरसाइकिल से स्मैक/हेरोइन का परिवहन कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।तलाशी लेने पर अभियुक्तों के कब्जे से कुल 6.85 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। इस मामले में कोतवाली नानकमत्ता में एफआईआर संख्या 55/2026 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते इस प्रकार हैं—अरुण गोस्वामी पुत्र राजकुमार गोस्वामी, निवासी ग्राम मुंडेली, कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।अजय शंकर डूंगराकोटी पुत्र दुर्गा दत्त डूंगराकोटी, निवासी भुजिया नंबर-03, जय इष्ट देव कॉलोनी चारुबेटा, कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।बरामदगी का विवरणपुलिस के अनुसार अरुण गोस्वामी के कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में 3.72 ग्राम स्मैक (शुद्ध वजन 3.05 ग्राम) तथा अजय शंकर डूंगराकोटी के कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में 4.47 ग्राम स्मैक (शुद्ध वजन 3.80 ग्राम) बरामद की गई।पुलिस टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारीनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल नवनीत कुमार और कांस्टेबल नवीन बमेठा शामिल रहे।

March 15, 2026
उत्तराखण्ड

March 15, 2026
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय लोक अदालत में त्वरित न्याय की मिसाल-बाह्य न्यायालय श्रीनगर में 208 मामलों का हुआ निस्तारण

March 15, 2026
Next Post

स्वास्थ्य विभाग ने मारा अवैध क्लिनिक पर छापा

आधार केंद्र में उमड़ी भीड़ नियंत्रित करने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस। एक मात्र आधार केंद्र चालू रहने से हुआ बवाल।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores



DEWATOGEL


DEWATOGEL


Recent Posts

  • मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान–डाॅ.धन सिंह रावत
  • रुद्रपुर में CA’s XI और SGST XI के बीच रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित:
  • मेट्रोपोलिस सिटी के भव्य द्वार और बूम बैरियरों का महापौर ने किया उद्घाटन

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • खेल
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राज्य
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!