GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

उत्तरा केयर हॉस्पिटल में 16 अगस्त को छाती एवं श्वसन रोगों की विशेष ओपीडी,विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श

gvartanews by gvartanews
August 11, 2026
Reading Time: 1 min read
0
उत्तरा केयर हॉस्पिटल में 16 अगस्त को छाती एवं श्वसन रोगों की विशेष ओपीडी,विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श

पौड़ी गढ़वाल। जिले के लोगों को छाती एवं श्वसन संबंधी रोगों के उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तरा केयर हॉस्पिटल पौड़ी में आगामी 16 अगस्त 2026 रविवार को छाती एवं श्वसन रोग विशेषज्ञ की विशेष ओपीडी आयोजित की जाएगी। विशेष ओपीडी में डॉ.विजय मैठाणी एमबीबीएस,एमडी,छाती एवं श्वसन रोग विशेषज्ञ मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराएंगे। विशेष ओपीडी का आयोजन प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस विशेष ओपीडी का उद्देश्य ऐसे मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराना है,जो लंबे समय से खांसी,सांस फूलने,सीने में जकड़न अथवा अन्य श्वसन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं और समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श नहीं ले पा रहे हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा ओपीडी में अस्थमा,सीओपीडी,लगातार बनी रहने वाली खांसी,सांस फूलना,फेफड़ों के संक्रमण,निमोनिया एवं ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं की जांच एवं उपचार किया जाएगा। इसके साथ ही टीबी की जांच एवं उपचार,फेफड़ों के कैंसर की प्रारंभिक जांच तथा आवश्यकता पड़ने पर उचित रेफरल की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा नींद के दौरान होने वाले श्वसन संबंधी विकार,ऑक्सीजन थेरेपी,प्ल्यूरल फ्लूइड यानी छाती में पानी जैसी समस्याओं की जांच एवं उपचार के संबंध में भी मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा। धूम्रपान करने वाले लोगों को इसे छोड़ने के लिए आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी प्रदान की जाएगी। चिकित्सकीय विशेषज्ञों के अनुसार लगातार खांसी,बार-बार सांस फूलना,सीने में जकड़न,सांस लेने में परेशानी अथवा बार-बार होने वाले फेफड़ों के संक्रमण को सामान्य समस्या मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और उचित उपचार से कई गंभीर श्वसन संबंधी समस्याओं की पहचान प्रारंभिक अवस्था में की जा सकती है। विशेष ओपीडी में मरीज अपनी समस्या के संबंध में विशेषज्ञ चिकित्सक से सीधे परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। विशेष रूप से लंबे समय से श्वसन संबंधी परेशानी से जूझ रहे मरीजों के लिए यह ओपीडी उपयोगी साबित हो सकती है। उत्तरा केयर हॉस्पिटल की ओर से विशेष ओपीडी के लिए ओपीडी शुल्क मात्र 300 रुपये निर्धारित किया गया है। मरीजों एवं उनके परिजनों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपना पंजीकरण कराकर निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचें। पूर्व पंजीकरण एवं जानकारी के लिए संपर्क-01368-313477/8272866989 स्थान-उत्तरा केयर हॉस्पिटल कंडोलिया रोड जिला अस्पताल के निकट पौड़ी गढ़वाल। अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और लंबे समय से बनी खांसी,सांस फूलने या अन्य श्वसन संबंधी परेशानी को नजरअंदाज न करें। विशेषज्ञ चिकित्सक से समय पर परामर्श लेकर बीमारी की सही पहचान और उचित उपचार की दिशा में कदम उठाएं।

RELATED POSTS

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर गढ़वाल विश्वविद्यालय में गूंजी राष्ट्रीय चेतना की आवाज-भाषण प्रतियोगिता में युवाओं ने रखे विचार

सेवानिवृत्ति की याद में घर के आंगन में रोपा समलौण-जामुन के पौधे के साथ पंकज नेगी ने दिया प्रकृति संरक्षण का अनूठा संदेश

गढ़वाल विश्वविद्यालय में युवा संगम की कमान प्रो.एम.एस.नेगी को फेज-VII के भव्य शुभारंभ की तैयारियां तेज

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर गढ़वाल विश्वविद्यालय में गूंजी राष्ट्रीय चेतना की आवाज-भाषण प्रतियोगिता में युवाओं ने रखे विचार
उत्तराखण्ड

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर गढ़वाल विश्वविद्यालय में गूंजी राष्ट्रीय चेतना की आवाज-भाषण प्रतियोगिता में युवाओं ने रखे विचार

August 11, 2026
सेवानिवृत्ति की याद में घर के आंगन में रोपा समलौण-जामुन के पौधे के साथ पंकज नेगी ने दिया प्रकृति संरक्षण का अनूठा संदेश
उत्तराखण्ड

सेवानिवृत्ति की याद में घर के आंगन में रोपा समलौण-जामुन के पौधे के साथ पंकज नेगी ने दिया प्रकृति संरक्षण का अनूठा संदेश

August 11, 2026
गढ़वाल विश्वविद्यालय में युवा संगम की कमान प्रो.एम.एस.नेगी को फेज-VII के भव्य शुभारंभ की तैयारियां तेज
उत्तराखण्ड

गढ़वाल विश्वविद्यालय में युवा संगम की कमान प्रो.एम.एस.नेगी को फेज-VII के भव्य शुभारंभ की तैयारियां तेज

August 11, 2026
अगस्त क्रांति दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला बोले—‘भारत छोड़ो आंदोलन ने रखी आजादी की मजबूत नींव’
उत्तराखण्ड

अगस्त क्रांति दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला बोले—‘भारत छोड़ो आंदोलन ने रखी आजादी की मजबूत नींव’

August 9, 2026
वंदे मातरम् के 150 वर्ष-राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम की गाथा पर एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता
उत्तराखण्ड

वंदे मातरम् के 150 वर्ष-राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम की गाथा पर एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता

August 9, 2026
बेस अस्पताल श्रीनगर में व्यवस्थाओं के कायाकल्प की कवायद तेज-प्राचार्य डॉ.सीएमएस रावत ने ओपीडी से वार्डों तक किया गहन निरीक्षण
उत्तराखण्ड

बेस अस्पताल श्रीनगर में व्यवस्थाओं के कायाकल्प की कवायद तेज-प्राचार्य डॉ.सीएमएस रावत ने ओपीडी से वार्डों तक किया गहन निरीक्षण

August 9, 2026
Next Post
गढ़वाल विश्वविद्यालय में युवा संगम की कमान प्रो.एम.एस.नेगी को फेज-VII के भव्य शुभारंभ की तैयारियां तेज

गढ़वाल विश्वविद्यालय में युवा संगम की कमान प्रो.एम.एस.नेगी को फेज-VII के भव्य शुभारंभ की तैयारियां तेज

सेवानिवृत्ति की याद में घर के आंगन में रोपा समलौण-जामुन के पौधे के साथ पंकज नेगी ने दिया प्रकृति संरक्षण का अनूठा संदेश

सेवानिवृत्ति की याद में घर के आंगन में रोपा समलौण-जामुन के पौधे के साथ पंकज नेगी ने दिया प्रकृति संरक्षण का अनूठा संदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found

nginx

Recent Posts

  • वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर गढ़वाल विश्वविद्यालय में गूंजी राष्ट्रीय चेतना की आवाज-भाषण प्रतियोगिता में युवाओं ने रखे विचार
  • रामपुर मोटर मार्ग के डामरीकरण को मिली रफ्तार-विधायक विनोद कंडारी ने किया 94.30 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास
  • सेवानिवृत्ति की याद में घर के आंगन में रोपा समलौण-जामुन के पौधे के साथ पंकज नेगी ने दिया प्रकृति संरक्षण का अनूठा संदेश

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!