GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

सितारगंज पुलिस बनी आमजन की उम्मीद और भरोसे की मिसाल: गुमशुदा मोबाइल लौटाकर जीता लोगों का दिल, ईमानदार और संवेदनशील पुलिसिंग की हर ओर गूंजती सराहना।

gvartanews by gvartanews
May 11, 2026
Reading Time: 1 min read
0

सितारगंज कोतवाली सितारगंज पुलिस ने एक बार फिर अपनी संवेदनशील, जनहितैषी और भरोसेमंद कार्यशैली का परिचय देते हुए गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौटा दी। शनिवार 10 मई 2026 को कोतवाल सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में एस.एस.आई. राजेन्द्र प्रसाद मनियाल, तकनीकी टीम और साइबर सहायता की मदद से लंबे समय से गुम हुए मोबाइलों की सफलतापूर्वक तलाश कर संबंधित लोगों को वापस सौंपा गया। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर कई लोग भावुक हो उठे और उन्होंने पुलिस टीम का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि आज के दौर में मोबाइल केवल एक साधन नहीं बल्कि जरूरी दस्तावेजों, यादों और व्यक्तिगत जानकारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है, ऐसे में मोबाइल वापस मिलना उनके लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। स्थानीय नागरिकों ने सितारगंज पुलिस की मेहनत, तत्परता, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण की जमकर सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की यह कार्यशैली आमजन के मन में सुरक्षा, विश्वास और अपनत्व की भावना को लगातार मजबूत कर रही है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि जहां अक्सर लोग गुम हुए मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ देते हैं, वहीं सितारगंज पुलिस ने अपनी सक्रियता और तकनीकी दक्षता से यह साबित कर दिया कि यदि नीयत साफ और कार्य के प्रति समर्पण हो तो जनता की समस्याओं का समाधान संभव है। पूरे क्षेत्र में पुलिस के इस सराहनीय कार्य की चर्चा बनी रही और लोगों ने पुलिस टीम को शुभकामनाएं देते हुए इसे जनसेवा, मानवता और जिम्मेदार पुलिसिंग की प्रेरणादायक मिसाल बताया।

RELATED POSTS

कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने टिहरी परिसर में निर्माणाधीन विज्ञान भवनों का किया निरीक्षण

30 सितम्बर तक कर सकेंगे छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन–जिला समाज कल्याण अधिकारी

विनसर महादेव विकास को मिली रफ्तार-चौथान क्षेत्र को सड़क व खेल मैदान की सौगात

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

उत्तराखण्ड

कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने टिहरी परिसर में निर्माणाधीन विज्ञान भवनों का किया निरीक्षण

June 12, 2026
उत्तराखण्ड

30 सितम्बर तक कर सकेंगे छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन–जिला समाज कल्याण अधिकारी

June 12, 2026
उत्तराखण्ड

विनसर महादेव विकास को मिली रफ्तार-चौथान क्षेत्र को सड़क व खेल मैदान की सौगात

June 12, 2026
उत्तराखण्ड

गढ़वाल मंडलायुक्त ने जिला विज्ञान संग्रहालय एवं रामलीला मैदान का किया निरीक्षण

June 12, 2026
उत्तराखण्ड

कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था–जिलाधिकारी

June 12, 2026
उत्तराखण्ड

जरूरतमंद मेधावी बालिकाओं को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करें–सीडीओ

June 12, 2026
Next Post

जे. पी. एस. जूनियर में मातृ दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन, माताओं का हुआ सम्मानजेसीज पब्लिक स्कूल जूनियर में आज मातृ दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर प्रेम, स्नेह और मातृ सम्मान की भावनाओं से ओत-प्रोत रहा।

डीपीएस में आयोजित हुआ जापानी भाषा पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम “द मैजिक ऑफ जापान”दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में जापानी भाषा पर आधारित एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभा का उद्देश्य विद्यार्थियों को जापान की भाषा, संस्कृति और अनुशासन से परिचित कराना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भगत सिंह कोश्यारी जी, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार एवं पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र, थे। विशिष्ट अतिथि श्री विकास शर्मा जी, मेयर नगर निगम रुद्रपुर तथा श्री कोजी सतो जी, अध्यक्ष जापान फाउंडेशन, नई दिल्ली, उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का विद्यालय द्वारा उत्तराखंड की पहचान पारंपरिक पिछौड़ा भेंट कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं प्रसिद्ध जापानी संगीत के साथ की गई।इसके बाद विद्यार्थियों ने जापानी भाषा एवं संस्कृति पर आधारित विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें जापानी गीत-संगीत, प्रसिद्ध जापानी थिएटर तथा पारंपरिक प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। इसके साथ ही जापान की संस्कृति, तकनीकी प्रगति और वहाँ के अनुशासन पर रोचक जानकारी भी साझा की गई। कुछ विद्यार्थियों ने पारंपरिक जापानी परिधान एवं कला शैली का सुंदर प्रदर्शन किया।विद्यार्थियों ने जापानी प्रतिनिधियों एवं अन्य अतिथियों के मार्गदर्शन में ओरिगामी, कैलिग्राफी तथा जापानी व्यंजन बनाने जैसी गतिविधियों में भी भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए जापानी व्यंजनों और सांस्कृतिक गतिविधियों ने विद्यालय में जापानी संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों को जापान की परंपराओं, कला एवं संस्कृति को निकट से समझने का अवसर प्रदान किया।मुख्य अतिथि श्री भगत सिंह कोश्यारी जी ने अपने भाषण में कहा कि नई भाषाएँ सीखने से ज्ञान बढ़ता है और विभिन्न देशों की संस्कृति को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के छात्रों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की प्रशंसा की तथा आमंत्रण के लिए विद्यालय का धन्यवाद किया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों के आत्मविश्वास और वैश्विक दृष्टिकोण को विकसित करती हैं तथा छात्रों को सीखने के लिए नए अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने बताया कि छात्रों को और बेहतर तरीके से सीखने हेतु विद्यालय में स्किल लैब का भी उद्घाटन किया जा चुका है।पूरा कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और सीखने की भावना से भरपूर रहा। विद्यार्थियों ने इस अनोखी प्रस्तुति का आनंद लिया और जापानी भाषा एवं संस्कृति के प्रति अपनी रुचि व्यक्त की।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने टिहरी परिसर में निर्माणाधीन विज्ञान भवनों का किया निरीक्षण
  • 30 सितम्बर तक कर सकेंगे छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन–जिला समाज कल्याण अधिकारी
  • विनसर महादेव विकास को मिली रफ्तार-चौथान क्षेत्र को सड़क व खेल मैदान की सौगात

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!