GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

पूर्वी और पश्चिमी नयार में वैज्ञानिक हस्तक्षेप से सुधरेगा जल प्रवाह और पर्यावरणीय संतुलन–प्रभारी सचिव

gvartanews by gvartanews
June 30, 2026
Reading Time: 1 min read
0
पूर्वी और पश्चिमी नयार में वैज्ञानिक हस्तक्षेप से सुधरेगा जल प्रवाह और पर्यावरणीय संतुलन–प्रभारी सचिव


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। प्रमुख सचिव एवं जनपद के प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल स्रोत एवं नदी पुनर्जीवन प्राधिकरण (सारा) की बैठक में नयार नदी पुनर्जीवन के लिए तैयार विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डीपीआर एक सप्ताह के भीतर शासन को प्रेषित की जाए,ताकि परियोजना पर शीघ्र कार्रवाई शुरू की जा सके। बैठक में जलागम विभाग के उप निदेशक ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से परियोजना का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। प्रभारी सचिव ने कहा कि नयार घाटी जनपद की पेयजल,सिंचाई एवं ग्रामीण आजीविका का प्रमुख आधार रही है। ऐसे में नदी और उससे जुड़े जल स्रोतों का संरक्षण पर्यावरणीय आवश्यकता के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक विकास की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नदी पुनर्जीवन योजना के माध्यम से सूखते जल स्रोतों को पुनर्जीवित कर क्षेत्र की दीर्घकालिक जल सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत जलागम आधारित उपचार,कंटूर ट्रेंच, तालाब एवं चेकडैम निर्माण,माइक्रोप्लानिंग,जियोटैगिंग तथा डिजिटल मॉनिटरिंग जैसे वैज्ञानिक उपाय अपनाए जाएंगे। इन प्रयासों से वर्षाजल का बेहतर संरक्षण होगा,भूजल स्तर में सुधार आएगा,मृदा अपरदन पर नियंत्रण मिलेगा तथा नदी तंत्र का पारिस्थितिक संतुलन सुदृढ़ होगा। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि सभी जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण जियोटैग लोकेशन के आधार पर किया जाए,जिससे कार्यों की गुणवत्ता,पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने वैज्ञानिक मानकों के अनुरूप नियमित मॉनिटरिंग,जल स्तर के आकलन तथा चरणबद्ध माइक्रोप्लान तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को पूर्वी एवं पश्चिमी नयार क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यों का समेकित एवं अद्यतन डाटा तैयार कराने तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए गए सर्वेक्षणों की जानकारी संकलित करने के निर्देश दिए। साथ ही चेकडैमों की गुणवत्ता में सुधार,नियमित निरीक्षण तथा उनके आसपास व्यापक पौधारोपण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने जल संरक्षण गतिविधियों में स्थानीय समुदाय,स्वयंसेवी संगठनों और इच्छुक नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया,ताकि अभियान जनभागीदारी का स्वरूप ग्रहण कर सके। प्रभारी सचिव ने बैठक के उपरांत पुराने कलेक्ट्रेट भवन को हेरिटेज भवन के रूप में विकसित किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही भवन की ऐतिहासिक पहचान और मूल स्वरूप को संरक्षित रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने आगंतुकों की सुविधा के लिए परिसर में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था विकसित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी,डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव,सिविल एवं सोयम पवन सिंह नेगी,अपर जिलाधिकारी एफ आर चौहान,संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात,पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय,उप निदेशक जलागम अजय कुमार,अधीक्षण अभियंता जल संस्थान प्रवीण सैनी,अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई मुकेश दत्त,अधिशासी अभियंता पेयजल निगम नवनीत कटारिया,जल संस्थान के टी.एस.रावत,जिला उद्यान अधिकारी मनोरंजन भंडारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED POSTS

नगर पंचायत थलीसैंण में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत विशेष शिविर आयोजित

दूरस्थ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा की नई मिसाल-बसोला के नि:शुल्क शिविर में 200 से अधिक लोगों ने पाया विशेषज्ञ उपचार

अलकनंदा तट के आईटीआई घाट पर भागीरथी कला संगम ने चलाया स्वच्छता अभियान

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

नगर पंचायत थलीसैंण में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत विशेष शिविर आयोजित
उत्तराखण्ड

नगर पंचायत थलीसैंण में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत विशेष शिविर आयोजित

June 30, 2026
दूरस्थ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा की नई मिसाल-बसोला के नि:शुल्क शिविर में 200 से अधिक लोगों ने पाया विशेषज्ञ उपचार
उत्तराखण्ड

दूरस्थ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा की नई मिसाल-बसोला के नि:शुल्क शिविर में 200 से अधिक लोगों ने पाया विशेषज्ञ उपचार

June 29, 2026
अलकनंदा तट के आईटीआई घाट पर भागीरथी कला संगम ने चलाया स्वच्छता अभियान
उत्तराखण्ड

अलकनंदा तट के आईटीआई घाट पर भागीरथी कला संगम ने चलाया स्वच्छता अभियान

June 29, 2026
मन की बात से बूथ तक संगठन को धार-श्रीनगर में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कार्यकर्ताओं में भरा नया उत्साह
उत्तराखण्ड

मन की बात से बूथ तक संगठन को धार-श्रीनगर में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कार्यकर्ताओं में भरा नया उत्साह

June 29, 2026
खिर्सू में कांग्रेस सेवादल ने फहराया तिरंगा-संगठन विस्तार के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
उत्तराखण्ड

खिर्सू में कांग्रेस सेवादल ने फहराया तिरंगा-संगठन विस्तार के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

June 29, 2026
बणासी में गुलदार का आतंक-महिला की मौत के बाद वन विभाग का बड़ा एक्शन,ड्रोन,ट्रैप कैमरों और पिंजरों से शुरू हुआ ऑपरेशन
उत्तराखण्ड

बणासी में गुलदार का आतंक-महिला की मौत के बाद वन विभाग का बड़ा एक्शन,ड्रोन,ट्रैप कैमरों और पिंजरों से शुरू हुआ ऑपरेशन

June 29, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • पूर्वी और पश्चिमी नयार में वैज्ञानिक हस्तक्षेप से सुधरेगा जल प्रवाह और पर्यावरणीय संतुलन–प्रभारी सचिव
  • नगर पंचायत थलीसैंण में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत विशेष शिविर आयोजित
  • दूरस्थ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा की नई मिसाल-बसोला के नि:शुल्क शिविर में 200 से अधिक लोगों ने पाया विशेषज्ञ उपचार

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!