GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

सत्संग तभी सार्थक-जब जीवन और व्यवहार में दिखे बदलाव–सविंदर कौर

gvartanews by gvartanews
August 11, 2026
Reading Time: 1 min read
0
सत्संग तभी सार्थक-जब जीवन और व्यवहार में दिखे बदलाव–सविंदर कौर


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन की गडोली पौड़ी शाखा में संत निरंकारी महिला समागम का भव्य आयोजन श्रद्धा,भक्ति,आध्यात्मिक चेतना और सेवा-भाव के वातावरण में संपन्न हुआ। समागम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची महिला संगत एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान सत्संग,आध्यात्मिक विचारों और सेवा-समर्पण के माध्यम से मानव जीवन को सार्थक बनाने का संदेश दिया गया। संयोजक स्तरीय संत निरंकारी महिला समागम को संबोधित करते हुए ज्ञानप्रचारिका बहन सविंदर कौर ने कहा कि सतगुरु द्वारा प्रदान किया गया ब्रह्मज्ञान केवल सुनने या सुनाने तक सीमित नहीं है,बल्कि इसकी वास्तविक सार्थकता तभी है,जब इसे जीवन में उतारा जाए। ज्ञान का प्रभाव मनुष्य के विचारों,व्यवहार,परिवार और दैनिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के रूप में दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन के इतिहास में अनेक महान संतों एवं माताओं ने अपने जीवन के माध्यम से सेवा,समर्पण,नम्रता,त्याग और मानवता की प्रेरणा दी है। उनका जीवन आज भी संगत के लिए मार्गदर्शन का स्रोत है। बहन सविंदर कौर ने महिला संगत से आत्ममंथन का आह्वान करते हुए कहा कि यदि कोई बहन सत्संग सुनकर अपने घर लौटती है तो उसके परिवार को उसके व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन महसूस होना चाहिए। उसकी वाणी में मिठास, व्यवहार में नम्रता,मन में संतोष तथा परिवार के प्रति प्रेम और अपनापन बढ़ना ही सत्संग की वास्तविक कमाई है। उन्होंने कहा कि सत्संग का प्रभाव इतना सकारात्मक होना चाहिए कि परिवार के सदस्य स्वयं कहें-आप सत्संग से कुछ अच्छा सीखकर आई हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य भौतिक सुख-सुविधाओं के बावजूद मानसिक शांति और संतोष की तलाश में भटक रहा है। ऐसे समय में निरंकार परमात्मा की पहचान मनुष्य के जीवन को वास्तविक आध्यात्मिक सहारा प्रदान करती है। उन्होंने संगत से जीवन में शिकायतों के स्थान पर शुक्राना,अहंकार के स्थान पर नम्रता तथा स्वार्थ के स्थान पर सेवा और प्रेम को अपनाने का आह्वान किया। ज्ञानप्रचारिका ने कहा कि सतगुरु ने मानव को केवल ब्रह्मज्ञान ही नहीं दिया,बल्कि ऐसी संगत भी प्रदान की है,जहां सेवा,प्रेम,सहयोग और अपनापन जीवन का हिस्सा बनते हैं। संगत का उद्देश्य केवल कार्यक्रमों में उपस्थित होना नहीं,बल्कि एक-दूसरे के जीवन में सकारात्मकता और मानवता का भाव जगाना है। उन्होंने कहा कि संसार के आकर्षण और परिस्थितियों के बीच मनुष्य कई बार अपने मूल उद्देश्य से भटक जाता है,लेकिन सतगुरु का दिया हुआ ज्ञान उसे सही दिशा दिखाता है। परिस्थितियां कैसी भी हों,मनुष्य को ईश्वर का सहारा नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने महिला संगत से आह्वान किया कि वे ज्ञान को अपने आचरण में उतारें, सेवा को जीवन का हिस्सा बनाएं,नम्रता को अपनाएं और मानवता एवं प्रेम को अपने व्यवहार का आधार बनाएं। समागम के दौरान महिला श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्थानों से पहुंची महिला संगत ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में सहभागिता कर सतगुरु के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में श्रद्धा,अनुशासन और सेवा-भाव का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में जोनल इंचार्ज,संयोजक,संचालक,सेवादल तथा स्थानीय संगत के महात्माओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सेवादल के स्वयंसेवकों ने आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई। समागम की जानकारी संत निरंकारी मिशन श्रीनगर ब्रांच के मीडिया प्रभारी गम्मा सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि महिला समागम का उद्देश्य महिलाओं को आध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ सेवा,समर्पण,परिवार में प्रेम,सामाजिक सद्भाव और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का बोध कराना है। इस अवसर पर जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह,पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी,सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुंदर लाल मुयाल,संत निरंकारी मिशन पौड़ी के संयोजक नृपेन्द्र तिवारी सहित श्रीनगर निरंकारी मिशन ब्रांच से सुरेश पंत,गुड्डी कंडारी,मुन्नी नेगी,कुसुम पंत,सुनील कुमार,विशेश्वरी बिष्ट सहित बड़ी संख्या में संत महात्मा एवं साध संगत उपस्थित रही। समागम का मूल संदेश यही रहा कि आध्यात्मिक ज्ञान की पहचान केवल शब्दों में नहीं,बल्कि मनुष्य के व्यवहार,सेवा,विनम्रता,प्रेम और मानवता में दिखाई देनी चाहिए।

RELATED POSTS

रामपुर मोटर मार्ग के डामरीकरण को मिली रफ्तार-विधायक विनोद कंडारी ने किया 94.30 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास

जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी सख्त,फरियादियों को मिली त्वरित राहत

गांवों में अब कूड़े का होगा वैज्ञानिक प्रबंधन-पौड़ी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और वीवीजी-रामजी योजना पर मंथन

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

रामपुर मोटर मार्ग के डामरीकरण को मिली रफ्तार-विधायक विनोद कंडारी ने किया 94.30 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास
उत्तराखण्ड

रामपुर मोटर मार्ग के डामरीकरण को मिली रफ्तार-विधायक विनोद कंडारी ने किया 94.30 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास

August 11, 2026
जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी सख्त,फरियादियों को मिली त्वरित राहत
उत्तराखण्ड

जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी सख्त,फरियादियों को मिली त्वरित राहत

August 11, 2026
गांवों में अब कूड़े का होगा वैज्ञानिक प्रबंधन-पौड़ी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और वीवीजी-रामजी योजना पर मंथन
उत्तराखण्ड

गांवों में अब कूड़े का होगा वैज्ञानिक प्रबंधन-पौड़ी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और वीवीजी-रामजी योजना पर मंथन

August 11, 2026
पौड़ी में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी-एडीएम ने कसी व्यवस्थाओं की कमान,14 अगस्त को दौड़ेगी पौड़ी
उत्तराखण्ड

पौड़ी में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी-एडीएम ने कसी व्यवस्थाओं की कमान,14 अगस्त को दौड़ेगी पौड़ी

August 11, 2026
तिरंगे के रंग में रंगा पाबों का जनमानस-डॉ.धन सिंह रावत के नेतृत्व में पाबों-सांकरसैंण में उमड़ा हजारों का सैलाब
उत्तराखण्ड

तिरंगे के रंग में रंगा पाबों का जनमानस-डॉ.धन सिंह रावत के नेतृत्व में पाबों-सांकरसैंण में उमड़ा हजारों का सैलाब

August 11, 2026
देवभूमि की देव जागर परंपरा पर संकट के बादल-उपेक्षित लोक कलाकारों के साथ कहीं मौन न हो जाए देव संस्कृति की दिव्य ध्वनि
उत्तराखण्ड

देवभूमि की देव जागर परंपरा पर संकट के बादल-उपेक्षित लोक कलाकारों के साथ कहीं मौन न हो जाए देव संस्कृति की दिव्य ध्वनि

August 8, 2026
Next Post
तिरंगे के रंग में रंगा पाबों का जनमानस-डॉ.धन सिंह रावत के नेतृत्व में पाबों-सांकरसैंण में उमड़ा हजारों का सैलाब

तिरंगे के रंग में रंगा पाबों का जनमानस-डॉ.धन सिंह रावत के नेतृत्व में पाबों-सांकरसैंण में उमड़ा हजारों का सैलाब

पौड़ी में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी-एडीएम ने कसी व्यवस्थाओं की कमान,14 अगस्त को दौड़ेगी पौड़ी

पौड़ी में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी-एडीएम ने कसी व्यवस्थाओं की कमान,14 अगस्त को दौड़ेगी पौड़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर गढ़वाल विश्वविद्यालय में गूंजी राष्ट्रीय चेतना की आवाज-भाषण प्रतियोगिता में युवाओं ने रखे विचार
  • रामपुर मोटर मार्ग के डामरीकरण को मिली रफ्तार-विधायक विनोद कंडारी ने किया 94.30 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास
  • सेवानिवृत्ति की याद में घर के आंगन में रोपा समलौण-जामुन के पौधे के साथ पंकज नेगी ने दिया प्रकृति संरक्षण का अनूठा संदेश

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!