देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण तब आया जब केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के…
गढ़वाल में चिकित्सा का नया आयाम-बेस चिकित्सालय के डॉक्टरों ने किए दो जटिल ऑपरेशन सफल
श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल मंडल की चिकित्सा सेवाओं के केंद्र राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर ने एक बार…
बैकुंठ चतुर्दशी मेले में जिलाधिकारी ने पहाड़ी परिधान में दी संस्कृति बचाने की सीख-सुण दीदी सुण भुली-मैं त अपण संस्कृति बचौंण चली
श्रीनगर गढ़वाल। बैकुंठ चतुर्दशी मेले के अवसर पर श्रीनगर का ऐतिहासिक गोला बाजार पारंपरिक रंगों से…
बधाणीताल-भुनालगांव मोटर मार्ग निर्माण: जिलाधिकारी प्रतीक जैन के आश्वासन से जगी उम्मीदें, ग्रामीणों ने स्थगित किया अनशनजिलाधिकारी ने स्वयं धरना स्थल पर पहुंच कर तीन दिनों में फॉरेस्ट क्लियरेंस हेतु फाइल शासन को भेजने का दिया आश्वासनशासन एवं भारत सरकार स्तर पर त्वरित कार्यवाही का भरोसा, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का जताया आभाररुद्रप्रयाग। बधाणीताल से भुनालगांव मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर कुछ दिनों से बांगर क्षेत्र के ग्रामीण लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठे थे। ग्रामीणों के इस आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए आज जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन, विधायक भरत चौधरी, प्रभागीय वनाधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे।जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि “मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा भी मुझे एवं डीएफओ को इस प्रकरण पर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन स्तर पर भी यह मामला गंभीरता से लिया जा रहा है।”उन्होंने बताया कि बधाणीताल से भुनालगांव तक नौ किलोमीटर लंबा मोटर मार्ग निर्माण कार्य वर्ष 2021 से विधिवत प्रक्रिया में है, जिसमें लगभग आठ किलोमीटर वन भूमि एवं एक किलोमीटर सिविल भूमि आती है। इस मार्ग के निर्माण में लगभग 1271 पेड़ (बांज, बुरांश एवं अन्य प्रजातियां) प्रभावित होंगी। एनजीटी एवं वन विभाग के नियमों के अनुसार जितने क्षेत्र में मार्ग निर्माण होगा, उतनी ही भूमि पर वृक्षारोपण भी अनिवार्य है।इसी क्रम में वन विभाग, राजस्व विभाग एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा संयुक्त निरीक्षण के बाद साढ़े तीन हैक्टेयर भूमि का चयन कर लिया गया है, जिस पर वृक्षारोपण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि “कल प्रभागीय वनाधिकारी चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण करेंगे, जो एक औपचारिक प्रक्रिया है। इसके पश्चात तीन दिनों के भीतर मोटर मार्ग निर्माण हेतु प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा।”उन्होंने आगे कहा कि “शासन स्तर पर सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर एक माह के भीतर यह फाइल भारत सरकार को फॉरेस्ट क्लियरेंस हेतु भेजी जाएगी। साथ ही भारत सरकार से यह अनुरोध भी किया जाएगा कि तीन माह के भीतर फॉरेस्ट क्लीयरेंस प्रदान की जाए।”जिलाधिकारी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग की डीपीआर तैयार करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, ताकि फॉरेस्ट क्लियरेंस मिलते ही निर्माण कार्य बिना किसी विलंब के शुरू किया जा सके।उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि “यह मेरी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है कि इस क्षेत्र को शीघ्र सड़क मार्ग से जोड़ा जाए। मैं स्वयं इस कार्य की प्रगति पर निगरानी रखूंगा ताकि कोई विलंब न हो।”जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि यह क्षेत्र आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है, अतः शासन एवं जिला प्रशासन दोनों ही स्तरों से भारत सरकार को फाइल पर शीघ्र कार्यवाही करने का आवाहन किया जाएगा।जिलाधिकारी के आश्वासन के उपरांत ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त करते हुए अपना आमरण अनशन स्थगित किया।संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिव लाल आर्य, केदार सिंह रावत एवं गैणू लाल ने जूस पीकर अनशन समाप्त किया।
जन्मदिन पर दिव्यांशु ने लगाया समलौण पौधा राजकीय जूनियर हाई स्कूल पाटुली में सिल्वर ओक का पौधारोपण
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पर्यावरण संरक्षण का संदेश अब विद्यालयों से लेकर घर-परिवारों तक पहुंच रहा है। जनपद…
राष्ट्रीय गंगा दिवस पर गंगा सेवा सम्मान से सम्मानित हुए एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रो.कपिल देव पंवार
श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय गंगा नदी दिवस के अवसर पर हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर में…
उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी सम्मान समारोह-25 वर्ष के गौरवशाली सफर पर श्रद्धा,सम्मान और प्रेरणा का उत्सव
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
खिर्सू में विकास की नई पहचान-खिर्सू-बुघाणी मोटर मार्ग के ग्राम सरणा में बना आधुनिक और भव्य व्यू प्वाइंट
श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल की मनमोहक वादियों में बसे विकास खण्ड खिर्सू में विकास का एक और…
राज्य स्थापना दिवस पर खिर्सू में गूंजे प्रकृति के स्वर-दो दिवसीय बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम संपन्न,पर्यावरण संरक्षण और ईको-टूरिज्म को मिला नया आयाम
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पर्यटन विभाग द्वारा विकास खण्ड खिर्सू के मनमोहक…
पद्मश्री प्रीतम भरतवाण के गीतों से गूंज उठा श्रीक्षेत्र,शहर की सांझी धरोहर है बैकुंठ चतुर्दशी मेला–मेयर आरती भण्डारी
गढ़वाल। जब अलकनंदा की लहरों पर दीपों की परछाईं झिलमिलाने लगी,मंदिरों की घंटियां गूंजने लगीं और…