अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति की मासिक सभा होटल ब्लेसिंग बैल्स चकराता देहरादून मे आयोजित की गई।
समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने सभा को आरम्भ करते हुए कहा की गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के जन्मस्थान रेणुकधाम सिरमौर हिमाचल की एक दिवसीय धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा।
दिनांक 20 दिसंबर को समिति के सदस्य रेणुकधाम में ब्राह्मण आराध्य चिरंजीवी भगवान श्री पाराशर जी को समिति के दशम वार्षिक उत्सव का निमंत्रण प्रदान करेंगे।
वर्ष 2027 का स्वागत भव्यता से समिति के दशम वार्षिक उत्सव में महिमा देवभूमि के चार धाम की सप्त दिवसीय कथा से होगा।
जिसमे श्री बद्रीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी पंडित भुवनचंद उनियाल जी देवभूमि के चारों धाम का वर्णन भक्तिरस की अमृता वर्षा से करेंगे। बच्चो व भक्तो के लिए आकर्षक उपहार होंगे व ब्राह्मण समिति के अति वरिष्ठ नागरिक जो नब्बे वर्ष या उससे अधिक आयु के होंगे उनको सम्मानित किया जाएगा तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कुछ ब्राह्मण नागरिकों को ब्राह्मण गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा।
सभा मे सदस्यो के द्वारा कुछ नए विचार प्रस्तुत हुए जिन पर विशेष मंथन हुआ।
आज की सभा मे समिति समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा सचिव रुचि शर्मा,उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी डॉ अजय वशिष्ठ,अध्यक्ष अभय उनियाल,महासचिव संजय मिश्रा, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष अनुराग गौड़,जिला देहरादून अध्यक्ष पंकज शर्मा महासचिव शरद कौशिक, महानगर देहरादून अध्यक्ष राजेश पंत महासचिव विक्रम शर्मा , देवभूमि ब्राह्मण नारी शक्ति की अध्यक्ष भारती जोशी, महासचिव मधु शर्मा व विशाल कौशिक, विपुल बिलजवान, तुषार शर्मा, शक्ति सागर कौशिक एडवोकेट मुकेश शर्मा,आशीष शर्मा, वासु वशिष्ठ,आदि सम्मलित रहे।