GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

मंगलवार को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में जिला सभागार में तहसील दिवस का आयोजित हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए अधिकारी समस्याओं को शान्त मन एवं संवेदनशील होकर सुने व गम्भीरता से तहसील दिवस में पंजीकृत समस्याओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करना सुनिश्चित करें।तहसील दिवस में भूमि, मार्ग, मनरेगा भुगतान, सिंचाई गूल, गैस से सम्बन्धित 09 शिकायतें पंजीकृत हुई जिसमे से 08 शिकायतों/समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।तहसील दिवस में महेन्द्र पोपली ने कलेक्ट्रेट आवासीय परिसर के भीतर अराजक तत्वों द्वारा नशा करने तथा मारपीट, छेड़-छाड़ करने की शिकायत की। जिसपर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी को रात्रि 09 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर के गेटो को बन्द करने के निर्देश देते हुए पुलिस नियमित गस्त करने के निर्देश दिये। कैलाश चन्द्र ने बताया कि गन्ना विभाग द्वारा किसी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने हेतु चकमार्ग बनाया जा रहा है। जिसपर जिलाधिकारी ने सहायक गन्ना आयुक्त को तुरन्त निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। अब्दुल गनी ने विद्युत बिल अधिक आने की शिकायत की। जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को विद्युत मीटर का निरीक्षण करते हुए समस्या का तुरन्त निस्तरण करने के निर्देश दिये। सुखदेव सिंह ने मनरेगा का भुगतान करने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिये। मुकेश कुमार ने घरेलु गैस सिलेंडर न मिलने की समस्या रखी। जिसपर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को तुरन्त नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दियेंतहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डॉ0 उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, पीडी हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 आशुतोष जोशी, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, आनंद सिंह नेगी, लघु सिंचाई सुशील कुमार, लोनिवि गजेन्द्र सिंह, विद्युत उमाकांत चतुर्वेदी, पेयजल निगम सुनील जोशी, आरडब्लूडी अमित भारती, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी नंदनी तोमर, जिला क्रीडा अधिकारी जानकी कार्की आदि मौजूद थे।

gvartanews by gvartanews
May 20, 2026
Reading Time: 1 min read
0

जिला सूचना अधिकारी ऊधम सिंह नगर।

RELATED POSTS

उधम सिंह नगर जिले के जिला मुख्यालय रुद्रपुर नगर निगम पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का विधायक शिव अरोड़ा और मेयर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया।

देहरादून में 465 दलित युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का तोहफा

ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाज।

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

उधम सिंह नगर जिले के जिला मुख्यालय रुद्रपुर नगर निगम पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का विधायक शिव अरोड़ा और मेयर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया।
उत्तराखण्ड

उधम सिंह नगर जिले के जिला मुख्यालय रुद्रपुर नगर निगम पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का विधायक शिव अरोड़ा और मेयर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया।

July 14, 2026
देहरादून में 465 दलित युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का तोहफा
उत्तराखण्ड

देहरादून में 465 दलित युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का तोहफा

July 14, 2026
ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाज।
उत्तराखण्ड

ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाज।

July 14, 2026
जनता के बीच सरकार, 33 विभागों का मेगा सेवा शिविर, मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर निपटाईं शिकायतें
उत्तराखण्ड

जनता के बीच सरकार, 33 विभागों का मेगा सेवा शिविर, मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर निपटाईं शिकायतें

July 14, 2026
पात्र लोगों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाएं–सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
उत्तराखण्ड

पात्र लोगों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाएं–सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

July 14, 2026
पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग को मिली नई गति-सैनिक मिलन केंद्र हेतु भूमि उपलब्ध कराने मांग लेकर टिहरी पहुंचे संगठन पदाधिकारी
उत्तराखण्ड

पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग को मिली नई गति-सैनिक मिलन केंद्र हेतु भूमि उपलब्ध कराने मांग लेकर टिहरी पहुंचे संगठन पदाधिकारी

July 14, 2026
Next Post

मसूरी कंक्रीट के जंगल में हो रही तब्दील, नियोजित विकास पर उठे सवालभाजपा नेता रविंद्र ने कहा- केयरिंग कैपेसिटी की अनदेखी से बढ़ रहा दबाव, 2027 में मसूरी से टिकट का भी जताया दावा भाजपा के वरिष्ठ नेता रविन्द्र जुगराण ने पत्रकार वार्ता कर मसूरी में हो रहे विकास कार्यों और बढ़ते अनियोजित निर्माण पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पर्यटन नगरी मसूरी धीरे-धीरे कंक्रीट के जंगल में तब्दील होती जा रही है, जबकि शहर की केयरिंग कैपेसिटी को लेकर कई बार विशेषज्ञों और संबंधित एजेंसियों द्वारा चेतावनी दी जा चुकी है। इसके बावजूद न तो विभागीय स्तर पर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं और न ही आसपास के क्षेत्रों को व्यवस्थित रूप से विकसित किया जा रहा है।द उन्होंने कहा कि मसूरी पर लगातार बढ़ते दबाव को कम करने के लिए आसपास के क्षेत्रों को “स्मॉल मसूरी” के रूप में विकसित किया जा सकता है, लेकिन संबंधित विभाग इस दिशा में गंभीरता से कार्य नहीं कर रहे हैं। इसका परिणाम यह हो रहा है कि शहर में आए दिन जाम, पार्किंग संकट और अवैध निर्माण जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। रविंद्र ने कहा कि मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का गठन शहर के नियोजित विकास के उद्देश्य से किया गया था, लेकिन आज स्थिति यह है कि नियोजित विकास की जगह “अनियोजित विकास” तेजी से बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से अधिकारियों की लापरवाही और इच्छाशक्ति की कमी के कारण मसूरी का प्राकृतिक स्वरूप प्रभावित हुआ है।उन्होंने कहा कि वर्ष 1995 के बाद से शहर के सुनियोजित विकास को लेकर अपेक्षित स्तर पर काम नहीं हुआ। पहाड़ों पर लगातार बढ़ रहे निर्माण कार्यों ने पर्यावरणीय संतुलन पर भी असर डाला है। उन्होंने कहा कि मसूरी की भौगोलिक स्थिति बेहद संवेदनशील है और यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है।भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार मसूरी और आसपास के क्षेत्रों के विकास को लेकर लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेष जोषी की सराहना करते हुए कहा कि वे कई योजनाओं के माध्यम से मसूरी के विकास को गति देने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन विभागीय स्तर पर अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा साफ है, लेकिन कुछ अधिकारियों की कार्यशैली के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। यदि योजनाओं को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ लागू किया जाए तो मसूरी को एक बेहतर और व्यवस्थित पर्यटन नगर बनाया जा सकता है।पत्रकारों द्वारा 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर रविंद्र ने कहा कि वह मसूरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के मजबूत दावेदार हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों से वह लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित के मुद्दे उठाते रहे हैं और जनता के बीच उनकी साफ एवं ईमानदार छवि है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी नेतृत्व उनकी सक्रियता और जनसेवा को देखते हुए उन्हें अवसर देगा। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें टिकट मिलता है तो वह मसूरी के समुचित और पारदर्शी विकास के लिए कार्य करेंगे तथा वर्षों से चली आ रही अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामलों को भी उजागर करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि पार्टी उन्हें टिकट नहीं देती तब भी वह भाजपा के साथ मजबूती से जुड़े रहेंगे और पार्टी संगठन को मजबूत करने का कार्य करते रहेंगे। रविंद्र ने कहा कि मसूरी विधानसभा उनके लिए प्राथमिकता वाला क्षेत्र है और उनका लक्ष्य क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान करना है, ताकि पर्यटन नगरी का प्राकृतिक स्वरूप और पहचान सुरक्षित रह सके। इस मौके पर सुनील रतूडी, नरेन्द्र पडियार, डा.दीपक जोशी, अनिल गोदियाल, गंभीर पंवार, अरविंद गुसाई, अनिल पेटवाल, विजय रमोला मौजूद थे।

93 के हुए रस्किन बॉन्ड, मसूरी की बारिश, पहाड़ और इंसानी रिश्तों को शब्दों में अमर करने वाले लेखकइस बार देहरादून में परिवार संग सादगी से मनाया जन्मदिन, मसूरी में प्रशंसकों को खली उनकी कमी पहाड़ों की रानी मसूरी की पहचान बन चुके विश्वप्रसिद्ध अंग्रेजी लेखक पद्मश्री एवं पद्म भूषण सम्मानित रस्किन बॉन्ड मंगलवार को 93 वर्ष के हो गए। इस बार उनका जन्मदिन बेहद सादगी के साथ देहरादून स्थित आवास पर परिवार के बीच मनाया गया। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से इस बार वह मसूरी नहीं पहुंच सके, जिससे उनके हजारों प्रशंसकों में हल्की मायूसी जरूर देखने को मिली। रस्किन बॉन्ड का नाम सुनते ही लोगों के जेहन में मसूरी की धुंध, बारिश, देवदार के जंगल, पुरानी गलियां और पहाड़ों की सादगी जीवंत हो उठती है। उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल मसूरी को साहित्य के नक्शे पर अलग पहचान दिलाई, बल्कि पहाड़ी जीवन की आत्मा को भी दुनिया के सामने बेहद संवेदनशील अंदाज में प्रस्तुत किया। पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें मसूरी से देहरादून शिफ्ट किया गया है। परिवार के अनुसार उनका स्वास्थ्य फिलहाल स्थिर है और वह चिकित्सकीय निगरानी में हैं। उनके पुत्र राकेश बॉन्ड ने बताया कि इस बार जन्मदिन घर पर ही सादगी के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की सलाह पर फिलहाल उन्हें देहरादून में रखा गया है।हर साल माल रोड पर उमड़ती थी भीड़मसूरी माल रोड स्थित प्रसिद्ध पुस्तक दुकान पर हर वर्ष उनके जन्मदिन पर विशेष आयोजन होता था। देशभर से साहित्य प्रेमी केवल रस्किन बॉन्ड की एक झलक पाने और उनसे ऑटोग्राफ लेने मसूरी पहुंचते थे। वह अपने प्रशंसकों से बेहद आत्मीयता से मिलते, किताबों पर हस्ताक्षर करते और बच्चों से खास बातचीत भी करते थे। इस बार उनके मसूरी नहीं पहुंच पाने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों में निराशा जरूर दिखी, लेकिन लोगों ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। सोशल मीडिया पर भी दिनभर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी रहा।बचपन से संघर्ष, फिर दुनिया भर में बनाई पहचान19 मई 1934 को हिमाचल प्रदेश के कसौली में जन्मे रस्किन बॉन्ड का बचपन पहाड़ों के बीच बीता। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा शिमला और देहरादून में प्राप्त की। बेहद कम उम्र में उन्होंने लेखन शुरू कर दिया था। उनकी पहली चर्चित किताब ज्ीम त्ववउ वद जीम त्वव िको जॉन लेवेलिन रीस पुरस्कार मिला, जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी लेखनी में पहाड़ों की मासूमियत, अकेलापन, दोस्ती, प्रकृति और इंसानी भावनाओं का अनूठा मिश्रण देखने को मिलता है।बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के पसंदीदा लेखकरस्किन बॉन्ड की कहानियां हर आयु वर्ग के पाठकों के बीच लोकप्रिय हैं। उनकी प्रमुख पुस्तकों में ब्लू अम्ब्रेला, स्टी सीरीज़, ख्टाइम स्टॉप्स एट शामली, अवर ट्रीज़ स्टिल ग्रो इन देहरादून, अ फ़्लाइट ऑफ़ पिजन्स, और ख्दिल्ली इज़ नॉट फ़ार,शामिल हैं। उनकी कई कहानियों पर फिल्में और टीवी धारावाहिक भी बन चुके हैं। नीला छाता और 7 खून माफ जैसी फिल्मों ने उनकी रचनाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाया।मसूरी से आत्मीय रिश्तारस्किन बॉन्ड पिछले कई दशकों से मसूरी में रह रहे थे और उन्होंने हमेशा कहा कि पहाड़ ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। मसूरी की बारिश, जंगल, बंदर, पहाड़ी बच्चे और यहां की शांत जिंदगी उनकी कहानियों के स्थायी पात्र रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि रस्किन बॉन्ड केवल लेखक नहीं बल्कि मसूरी की सांस्कृतिक पहचान हैं। उनकी वजह से देश-दुनिया के हजारों लोग मसूरी को करीब से जान पाए। साहित्य प्रेमियों का मानना है कि रस्किन बॉन्ड की लेखनी आने वाली पीढ़ियों को भी प्रकृति, संवेदनशीलता और इंसानी रिश्तों की अहमियत सिखाती रहेगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • उधम सिंह नगर जिले के जिला मुख्यालय रुद्रपुर नगर निगम पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का विधायक शिव अरोड़ा और मेयर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया।
  • देहरादून में 465 दलित युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का तोहफा
  • ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाज।

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!