GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home Viral videos

ब्लॉक प्रमुख संगठन उत्तराखंड की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित,अनिल भण्डारी बने प्रदेश प्रवक्ता

gvartanews by gvartanews
June 14, 2026
Reading Time: 1 min read
0


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल।
उत्तराखंड में पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ब्लॉक प्रमुख संगठन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कंडारी ने संगठन की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी सूची में विभिन्न जनपदों एवं विकासखंडों से जुड़े अनुभवी जनप्रतिनिधियों को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही संगठन ने पंचायत प्रतिनिधियों की आवाज को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूती से उठाने का संकल्प लिया है। प्रदेश अध्यक्ष राजीव कंडारी ने कहा कि नई टीम अनुभव,ऊर्जा और जनसेवा के समन्वय का प्रतीक है,जो पंचायतों के विकास,ग्रामीण समस्याओं के समाधान तथा स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेगी। घोषित कार्यकारिणी में विकासखंड खिर्सू के ब्लॉक प्रमुख अनिल भण्डारी को संगठन का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को श्रीनगर-खिर्सू क्षेत्र सहित पूरे जनपद पौड़ी के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अनिल भण्डारी लंबे समय से सामाजिक सरोकारों,जनहित के मुद्दों तथा ग्रामीण विकास के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता,जनसंपर्क और विकासोन्मुखी सोच को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अनिल भण्डारी के प्रदेश प्रवक्ता बनने की घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सामाजिक कार्यकर्ताओं,जनप्रतिनिधियों,ग्राम प्रधानों,क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे प्रदेश स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं और मांगों को प्रभावी ढंग से सरकार एवं संबंधित विभागों के समक्ष रखेंगे। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने कहा कि अनिल भण्डारी की नियुक्ति से खिर्सू और श्रीनगर क्षेत्र को प्रदेश स्तर पर एक मजबूत प्रतिनिधित्व मिलेगा। साथ ही पंचायतों के विकास,ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनहित के मुद्दों को नई गति मिलेगी। नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ संगठन ने प्रदेशभर के ब्लॉक प्रमुखों और पंचायत प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर ग्रामीण विकास की नई कार्ययोजना पर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया है। संगठन का मानना है कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की आधारशिला हैं और उनके सशक्त होने से ही गांवों का समग्र विकास संभव है। ब्लॉक प्रमुख संगठन उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी अनुभव,समर्पण और जनसेवा की भावना से परिपूर्ण है। मुझे विश्वास है कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पंचायतों की समस्याओं के समाधान और ग्रामीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। हमारा उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना और उनकी आवाज को शासन-प्रशासन तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है। प्रदेश प्रवक्ता अनिल भण्डारी का वक्तव्य प्रदेश नेतृत्व द्वारा मुझ पर जताए गए विश्वास के लिए मैं संगठन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। प्रदेश प्रवक्ता के रूप में पंचायत प्रतिनिधियों,ग्रामीण जनता और विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का प्रयास करूंगा। संगठन की मजबूती,पंचायतों के अधिकारों की रक्षा तथा गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।

RELATED POSTS

रूद्रपुर को नई पहचान दिलाने की दिशा में भव्य त्रिशूल अहम पहलः बत्रा

भारत विकास परिषद समर्पण शाखा देहरादून द्वारा अखिल भारतीय महिला आश्रम, लक्ष्मण चौक, में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

डीएम ने आपदा सुरक्षा एवं विकास कार्यों का लिया जायजा, मानसून से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

Viral videos

रूद्रपुर को नई पहचान दिलाने की दिशा में भव्य त्रिशूल अहम पहलः बत्रा

June 14, 2026
Viral videos

भारत विकास परिषद समर्पण शाखा देहरादून द्वारा अखिल भारतीय महिला आश्रम, लक्ष्मण चौक, में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

June 9, 2026
Viral videos

डीएम ने आपदा सुरक्षा एवं विकास कार्यों का लिया जायजा, मानसून से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

June 7, 2026
Viral videos

“किच्छा की जनता को जाम से मुक्ति दिलाना हमारी प्राथमिकता — अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया शुरू होना बड़ी उपलब्धि”— बेहड़

May 21, 2026
Viral videos

एसएसपी अजय गणपति की रणनीति रंग लाई, पुलभट्टा पुलिस ने लाखों की चोरी का किया खुलासारुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंहनगर की पुलभट्टा पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में बड़ी सफलता हासिल करते हुए घर में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के जेवरात बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।जानकारी के अनुसार, ग्राम बरा निवासी ओमकार पुत्र सोमलाल ने थाना पुलभट्टा में तहरीर देकर बताया था कि 30 अप्रैल एवं 1 मई 2026 की रात अज्ञात चोर उनके घर के पीछे लगे गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और कमरे में रखी अलमारी के लॉकर से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। मामले में थाना पुलभट्टा में एफआईआर संख्या 71/2026 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें चार संदिग्ध युवक एक मोटरसाइकिल पर आते-जाते दिखाई दिए।सर्विलांस, मुखबिर तंत्र एवं एसओजी रुद्रपुर की सहायता से पुलिस ने 14 मई 2026 को अभियुक्त राज पुत्र प्रकाश निवासी ट्रांजिट कैंप, चामुंडा मंदिर के पास थाना ट्रांजिट कैंप, जनपद ऊधमसिंहनगर को क्राउन होटल पुलभट्टा के पास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक विधि विवादित किशोर को भी संरक्षण में लिया गया।पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राम बरा स्थित घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।बरामद सामानपुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य सामान बरामद किया है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद सामान में गले की चेन, मंगलसूत्र, डायमंड अंगूठी, लेडीज एवं जेंट्स अंगूठियां तथा एक घड़ी शामिल है।गिरफ्तारी करने वाली टीमकार्रवाई में उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र भट्ट, अपर उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र, कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, प्रेम कनवाल, दीपक बिष्ट तथा एसओजी रुद्रपुर के कांस्टेबल भूपेन्द्र आर्या शामिल रहे।एसएसपी का बयानएसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आमजन की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

May 15, 2026
Viral videos

डीपीएस में आयोजित हुआ जापानी भाषा पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम “द मैजिक ऑफ जापान”दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में जापानी भाषा पर आधारित एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभा का उद्देश्य विद्यार्थियों को जापान की भाषा, संस्कृति और अनुशासन से परिचित कराना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भगत सिंह कोश्यारी जी, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार एवं पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र, थे। विशिष्ट अतिथि श्री विकास शर्मा जी, मेयर नगर निगम रुद्रपुर तथा श्री कोजी सतो जी, अध्यक्ष जापान फाउंडेशन, नई दिल्ली, उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का विद्यालय द्वारा उत्तराखंड की पहचान पारंपरिक पिछौड़ा भेंट कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं प्रसिद्ध जापानी संगीत के साथ की गई।इसके बाद विद्यार्थियों ने जापानी भाषा एवं संस्कृति पर आधारित विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें जापानी गीत-संगीत, प्रसिद्ध जापानी थिएटर तथा पारंपरिक प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। इसके साथ ही जापान की संस्कृति, तकनीकी प्रगति और वहाँ के अनुशासन पर रोचक जानकारी भी साझा की गई। कुछ विद्यार्थियों ने पारंपरिक जापानी परिधान एवं कला शैली का सुंदर प्रदर्शन किया।विद्यार्थियों ने जापानी प्रतिनिधियों एवं अन्य अतिथियों के मार्गदर्शन में ओरिगामी, कैलिग्राफी तथा जापानी व्यंजन बनाने जैसी गतिविधियों में भी भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए जापानी व्यंजनों और सांस्कृतिक गतिविधियों ने विद्यालय में जापानी संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों को जापान की परंपराओं, कला एवं संस्कृति को निकट से समझने का अवसर प्रदान किया।मुख्य अतिथि श्री भगत सिंह कोश्यारी जी ने अपने भाषण में कहा कि नई भाषाएँ सीखने से ज्ञान बढ़ता है और विभिन्न देशों की संस्कृति को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के छात्रों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की प्रशंसा की तथा आमंत्रण के लिए विद्यालय का धन्यवाद किया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों के आत्मविश्वास और वैश्विक दृष्टिकोण को विकसित करती हैं तथा छात्रों को सीखने के लिए नए अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने बताया कि छात्रों को और बेहतर तरीके से सीखने हेतु विद्यालय में स्किल लैब का भी उद्घाटन किया जा चुका है।पूरा कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और सीखने की भावना से भरपूर रहा। विद्यार्थियों ने इस अनोखी प्रस्तुति का आनंद लिया और जापानी भाषा एवं संस्कृति के प्रति अपनी रुचि व्यक्त की।

May 12, 2026
Next Post

बच्चों के विरुद्ध बढ़ती हिंसा एवं अपराध की घटनाएं अत्यंत चिंताजनक* : डॉ. गीता खन्ना

विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी: विकास शर्मा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • मसूरी में फिटनेस की नई क्रांति, पहली बार शुरू हुई एमएमए पहल, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को मिलेगा आत्मरक्षा और आत्मविश्वास का प्रशिक्षण
  • उत्तरांचल पंजाबी महासभा की एक बैठक पीलीभीत रोड स्थित कार्यालय में संपन्न हुई
  • विश्व रक्तदाता दिवस पर शिवसेना राज्य प्रमुख गौरव कुमार सम्मानित*

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!