GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

मसूरी में नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत से सनसनी, होमस्टे के कमरे में मिली लाश

gvartanews by gvartanews
June 15, 2026
Reading Time: 1 min read
0


दिल्ली से घूमने आए दंपती की छुट्टियां मातम में बदलीं, नाक से बह रहा था खून; पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

पहाड़ों की रानी मसूरी में घूमने आए एक नवविवाहित दंपती की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब धनोल्टी मार्ग स्थित एक होमस्टे के कमरे में पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है। रविवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से सूचना मिली कि मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित टिपरीधार के कियाना होम स्टे में ठहरी एक महिला कमरे में अचेत अवस्था में पड़ी है और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है। सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जांच के बाद एंबुलेंस में मौजूद फार्मासिस्ट राकेश कुमार ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान पी. राधा गायत्री (27 वर्ष) निवासी पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई है। वह अपने पति सौम्या श्रीचरण के साथ मसूरी घूमने आई थी। दोनों 13 जून को दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचे थे और 14 जून की रात करीब साढ़े 11 बजे मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित होमस्टे में ठहरे थे।
सुबह उठे पति के उड़े होश
पति ने पुलिस को बताया कि दोनों ने रात में शराब का सेवन किया था और करीब साढ़े तीन बजे सो गए थे। सुबह जब उसकी आंख खुली तो पत्नी कमरे के फर्श पर बेसुध पड़ी थी। उसके नाक से खून बह रहा था और शरीर में कोई हलचल नहीं थी। यह देखकर उसने तत्काल होमस्टे संचालकों और पुलिस को सूचना दी।
कमरे का दृश्य देख पुलिस भी हुई सतर्क
पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने कमरे का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान मृतका नग्न अवस्था में फर्श पर पड़ी मिली, जबकि बिस्तर की चादर पर खून के निशान पाए गए। कमरे से दो खाली शराब की बोतलें और खाद्य सामग्री भी बरामद हुई। फील्ड यूनिट देहरादून ने वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करते हुए कई महत्वपूर्ण साक्ष्य और नमूने कब्जे में लिए हैं।
सात महीने पहले हुई थी शादी
जांच में सामने आया कि दोनों का विवाह 8 नवंबर 2025 को हुआ था। पति पुणे और पत्नी गुरुग्राम की आईटी कंपनी में कार्यरत थे। शादी के बाद यह उनका पर्यटन कार्यक्रम था, लेकिन यह यात्रा एक दर्दनाक हादसे में बदल गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई कराई गई। पुलिस ने शव को कोरोनेशन अस्पताल देहरादून भेजते हुए डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के सास-ससुर मसूरी पहुंच गए, जबकि माता-पिता विशाखापट्टनम से देर रात तक पहुंचने की संभावना है। दोनों परिवार मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चौहान ने बताया कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस प्राकृतिक मृत्यु, स्वास्थ्य संबंधी कारणों समेत अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

RELATED POSTS

मसूरी में फिटनेस की नई क्रांति, पहली बार शुरू हुई एमएमए पहल, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को मिलेगा आत्मरक्षा और आत्मविश्वास का प्रशिक्षण

उत्तरांचल पंजाबी महासभा की एक बैठक पीलीभीत रोड स्थित कार्यालय में संपन्न हुई

विश्व रक्तदाता दिवस पर शिवसेना राज्य प्रमुख गौरव कुमार सम्मानित*

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

उत्तराखण्ड

मसूरी में फिटनेस की नई क्रांति, पहली बार शुरू हुई एमएमए पहल, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को मिलेगा आत्मरक्षा और आत्मविश्वास का प्रशिक्षण

June 15, 2026
उत्तराखण्ड

उत्तरांचल पंजाबी महासभा की एक बैठक पीलीभीत रोड स्थित कार्यालय में संपन्न हुई

June 15, 2026
उत्तराखण्ड

विश्व रक्तदाता दिवस पर शिवसेना राज्य प्रमुख गौरव कुमार सम्मानित*

June 15, 2026
उत्तराखण्ड

देहरादून,अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड द्वारा महामहिम राष्ट्रपति जी को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा

June 15, 2026
उत्तराखण्ड

विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी: विकास शर्मा

June 14, 2026
उत्तराखण्ड

बच्चों के विरुद्ध बढ़ती हिंसा एवं अपराध की घटनाएं अत्यंत चिंताजनक* : डॉ. गीता खन्ना

June 14, 2026
Next Post

देहरादून,अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड द्वारा महामहिम राष्ट्रपति जी को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा

विश्व रक्तदाता दिवस पर शिवसेना राज्य प्रमुख गौरव कुमार सम्मानित*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • मसूरी में फिटनेस की नई क्रांति, पहली बार शुरू हुई एमएमए पहल, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को मिलेगा आत्मरक्षा और आत्मविश्वास का प्रशिक्षण
  • उत्तरांचल पंजाबी महासभा की एक बैठक पीलीभीत रोड स्थित कार्यालय में संपन्न हुई
  • विश्व रक्तदाता दिवस पर शिवसेना राज्य प्रमुख गौरव कुमार सम्मानित*

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!