GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

मेरी योजना बनेगी जन-जन तक विकास की दस्तक-हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी

gvartanews by gvartanews
July 26, 2026
Reading Time: 1 min read
0
मेरी योजना बनेगी जन-जन तक विकास की दस्तक-हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी संभव है,जब उनकी जानकारी अंतिम व्यक्ति तक समय पर और सरल भाषा में पहुंचे। इसी सोच को साकार करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित सेवा,सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत अब मेरी योजना पुस्तकों के व्यापक प्रचार-प्रसार को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसका उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक पात्र नागरिक को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सही,प्रमाणिक और सरल जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हें योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना है। प्रशासन का मानना है कि अनेक बार पात्र लाभार्थी केवल जानकारी के अभाव में महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते। इसी समस्या के समाधान के लिए तैयार की गई मेरी योजना पुस्तकें आमजन के लिए एक उपयोगी मार्गदर्शिका के रूप में सामने आई हैं। इनमें केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संक्षिप्त,सरल एवं व्यवस्थित विवरण संकलित किया गया है,जिससे नागरिकों को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक जानकारियां आसानी से उपलब्ध हो सकें। इन पुस्तकों में प्रत्येक योजना की पात्रता,उद्देश्य,लाभ,आवेदन प्रक्रिया,आवश्यक दस्तावेज एवं संबंधित विभागों की जानकारी सरल भाषा में दी गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों सहित दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों को भी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होगी और वे समय रहते आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकेंगे। योजनाओं की जानकारी अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए आधुनिक संचार माध्यमों का भी प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में आकाशवाणी देहरादून द्वारा 19 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन चार निर्धारित समय पर मेरी योजना पुस्तकों पर आधारित ऑडियो क्लिप का प्रसारण किया जा रहा है। पहला प्रसारण प्रातः 7.30 से 8 बजे,दूसरा 10.30 से 11 बजे,तीसरा सायं 5.10 से 5:45 बजे तथा चौथा 5.45 से 7 बजे के मध्य प्रसारित किया जाता है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेशभर के श्रोताओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की उपयोगी जानकारी सहज एवं सरल भाषा में उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मेरी योजना पुस्तकों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए तथा प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक,सोशल मीडिया और जनसंपर्क के अन्य माध्यमों के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है,ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी केवल जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल योजनाओं का प्रचार करना नहीं,बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र नागरिक तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी मिल सके। मेरी योजना पहल शासन और जनता के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में उभर रही है। यह अभियान न केवल लोगों को जागरूक करेगा,बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जनपद पौड़ी में इस पहल को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है,जिससे विकास योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

RELATED POSTS

डीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में 19 संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारियों की घोषणा

धर्मपुर स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में 2 से 12 अगस्त तक होगा संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

डीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया
उत्तराखण्ड

डीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया

July 26, 2026
भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में 19 संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारियों की घोषणा
उत्तराखण्ड

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में 19 संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारियों की घोषणा

July 26, 2026
धर्मपुर स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में 2 से 12 अगस्त तक होगा संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ
उत्तराखण्ड

धर्मपुर स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में 2 से 12 अगस्त तक होगा संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ

July 26, 2026
चौरास स्टेडियम प्रकरण में एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

चौरास स्टेडियम प्रकरण में एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

July 26, 2026
हरेला का संदेश,समलौण का संकल्प-पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल
उत्तराखण्ड

हरेला का संदेश,समलौण का संकल्प-पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल

July 26, 2026
कारगिल के रणबांकुरों को श्रद्धांजलि,रक्तदान से मानवता की सेवा-श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जज्बा
उत्तराखण्ड

कारगिल के रणबांकुरों को श्रद्धांजलि,रक्तदान से मानवता की सेवा-श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जज्बा

July 26, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना-पौड़ी में 28 जुलाई से शुरू होंगे चयन ट्रायल,खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना-पौड़ी में 28 जुलाई से शुरू होंगे चयन ट्रायल,खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान

लखपति दीदी योजना से बदली पहाड़ की तकदीर-33 हजार से अधिक महिलाएं बनीं आत्मनिर्भरता की नई पहचान

लखपति दीदी योजना से बदली पहाड़ की तकदीर-33 हजार से अधिक महिलाएं बनीं आत्मनिर्भरता की नई पहचान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found

nginx

Recent Posts

  • डीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया
  • भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में 19 संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारियों की घोषणा
  • धर्मपुर स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में 2 से 12 अगस्त तक होगा संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!