GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

महापौर ने निर्माणाधीन बस टर्मिनल का किया निरीक्षण

gvartanews by gvartanews
January 20, 2026
Reading Time: 1 min read
0
  • जल्द शुरू होगा बस टर्मिनलः विकास शर्मा
  • बस टर्मिनल की जद में आ रहे व्यापारियों का होगा पुनर्वास

रूद्रपुर। शहर की महत्वाकांक्षी परियोजना और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार निर्माणाधीन बस टर्मिनल के कार्य को गति देने के लिए महापौर विकास शर्मा ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। नगर निगम की टीम के साथ मौके पर पहुंचे महापौर ने निर्माण की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण की गुणवत्ता से समझौता किए बिना कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। इस दौरान उन्होंने टर्मिनल के दायरे में आ रहे व्यापारियों के हितों की रक्षा करने और यात्रियों की सुविधाओं को तत्काल प्रभाव से सुधारने पर विशेष जोर दिया।

RELATED POSTS

शैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलन

स्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसला

एमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयाना

बस टर्मिनल के निर्माण में हो रही देरी का संज्ञान लेते हुए महापौर विकास शर्मा, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे और अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यदायी संस्था के एमडी इंदर कपूर से अब तक हुई प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट मांगी और देरी के कारणों पर भी विस्तार से चर्चा की। कार्यदायी संस्था के एमडी ने अवगत कराया कि मुख्य रूप से अतिक्रमण और कुछ तकनीकी अड़चनों के कारण निर्माण की गति प्रभावित हुई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि अतिक्रमण की समस्या का समाधान हो जाता है, तो अगले दो माह के भीतर बस टर्मिनल का संचालन विधिवत रूप से शुरू कर दिया जाएगा, जबकि परिसर में प्रस्तावित शॉपिंग मॉल के निर्माण में अभी करीब डेढ़ से दो वर्ष का समय लग सकता है।

महापौर ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि जब तक टर्मिनल पूरी तरह तैयार नहीं हो जाता, तब तक वर्तमान रोडवेज स्टेशन पर यात्रियों के लिए पेयजल, शौचालय, प्रकाश और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि आम जनता को असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान महापौर विकास शर्मा ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए किच्छा बाईपास रोड की उन 48 दुकानों के भविष्य पर भी चर्चा की, जो बस टर्मिनल की जद में आ रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम और जिला प्रशासन मिलकर इन व्यापारियों के पुनर्वास के लिए एक ठोस योजना तैयार करेंगे। महापौर ने कहा कि ये दुकानदार दशकों से यहां अपना व्यवसाय कर रहे हैं और उनकी रोजी-रोटी को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उन्हें उचित स्थान पर पुनर्स्थापित करना नगर निगम की प्राथमिकता है ताकि विकास की प्रक्रिया में किसी का अहित न हो।

मीडिया से मुखातिब होते हुए महापौर विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को साझा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की सभी बड़ी और छोटी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि जनहित के कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुमाऊं का प्रवेश द्वार होने के नाते रूद्रपुर में एक आधुनिक बस टर्मिनल की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। यह प्रोजेक्ट न केवल शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारेगा बल्कि रूद्रपुर को एक नई पहचान भी दिलाएगा।

महापौर ने कहा कि आज के निरीक्षण में जो भी समस्याएं सामने आई हैं, चाहे वे प्रशासनिक हों या तकनीकी, उनका समाधान युद्ध स्तर पर किया जाएगा। यदि आवश्यकता पड़ी तो वे स्वयं शासन स्तर पर वार्ता कर अवरोधों को दूर कराएंगे। महापौर ने कहा कि जैसे ही टर्मिनल का मुख्य हिस्सा तैयार होगा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं इसका भव्य लोकार्पण करेंगे और इसे जनता को समर्पित करेंगे।

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

शैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलन
उत्तराखण्ड

शैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलन

July 25, 2026
स्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसला
उत्तराखण्ड

स्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसला

July 25, 2026
एमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयाना
उत्तराखण्ड

एमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयाना

July 25, 2026
एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमान
उत्तराखण्ड

एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमान

July 25, 2026
युवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहल
उत्तराखण्ड

युवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहल

July 25, 2026
पौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्ड

पौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग

July 25, 2026
Next Post

बहुउद्देशीय शिविरों से जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता--रमेश सिंह गड़िया

फर्जी खबरों पर नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स का कड़ा प्रहार-पुलिस से की कठोर कार्रवाई की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • शैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलन
  • स्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसला
  • एमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयाना

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!