निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपदा संबंधी सूचनाओं के प्राप्त होने, उनके अभिलेखीकरण, संधारण एवं समयबद्ध कार्रवाई से जुड़े विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया।
आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून सीजन को देखते हुए जिला आपदा परिचालन केंद्र पूर्णतः सक्रिय रहे तथा 24 घंटे अलर्ट मोड में कार्य करते हुए प्रत्येक सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति में सूचनाओं का तत्काल संकलन, सही अभिलेखीकरण तथा संबंधित विभागों के साथ प्रभावी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्राप्त सूचनाओं के व्यवस्थित अभिलेखीकरण एवं रिकॉर्ड संधारण की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और इसे अद्यतन बनाए रखने के निर्देश








