GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

सतत उद्यमिता के लिए नवाचार, नैतिकता, सहयोग अनिवार्य

gvartanews by gvartanews
February 28, 2026
Reading Time: 1 min read
0

तीर्थंकर महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी-टिमिट के आईएसटीडी मुरादाबाद चैप्टर के तत्वावधान में उभरती अर्थव्यवस्थाओं में नवाचार प्रेरित उद्यमिताः सतत विकास के लिए रणनीतियों पर तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय संगोष्ठी

RELATED POSTS

सितारगंज में आगामी होली पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

सितारगंज की गल्ला मंडी में सिख समुदाय का 35वां भव्य समागम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

होली पर्व और ईद की शुभकामनाओं के साथ 34 जरूरतमंदों को प्रदान की खाद्य सामग्री एवं वस्त्रगुरु नानक स्कूल में बच्चों के प्रवेश के लिए विशेष छूट दिए जाने की जानकारी दी गई

तीर्थंकर महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी-टिमिट के आईएसटीडी मुरादाबाद चैप्टर के तत्वावधान में उभरती अर्थव्यवस्थाओं में नवाचार प्रेरित उद्यमिताः सतत विकास के लिए रणनीतियों पर तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कैंपस में हुई आईएसटीडी की पहली राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा, नवाचार, नैतिकता, सहयोग और संस्थागत समर्थन के जरिए ही भारत जैसे उभरते देशों में सशक्त और सतत उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा सकता है। टिमिट के 300 से अधिक छात्रों की उत्साही सहभागिता के बीच रिसर्च पेपर्स बेस्ड एसडीजीएस एंड इन्नोवेशनः एंटरप्रिन्यूरियल स्ट्रेटेजीज़ एंड स्टार्टअप परसेप्टिपस पुस्तक का विमोचन भी हुआ। इससे पूर्व दीप प्रज्जवलन के संग मेडिकल एलटी में राष्ट्रीय संगोष्ठी का श्रीगणेश हुआ। अतिथियों का बुके और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। संचालन स्टुडेंट पर्व जैन ने किया।

नैतिक चिंतन के संग हो एआई का उपयोगः प्रो. संगीता जैन
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के प्रबंधन अध्ययन संस्थान की पूर्व निदेशक प्रो. संगीता जैन ने बतौर विशिष्ट अतिथि कहा, यद्यपि कृत्रिम बुद्धिमत्ता अत्यंत सक्षम तकनीक है, फिर भी अंतिम निर्णय मानवीय विवेक और दूरदर्शिता पर आधारित होना चाहिए। साथ ही उन्होंने सलाह दी, एआई का उपयोग मजबूत नैतिक चिंतन और उत्तरदायी व्यवहार के साथ किया जाए ताकि नवाचार समाज के व्यापक हित में हो। प्रो. जैन ने कहा, स्पष्टता, सहयोग और विश्वसनीयता को सफल एआई-आधारित उद्यमों की आधारशिला है।

सफलता को धैर्य और लचीलापन महत्वपूर्णः डॉ. सिद्धार्थ जैन
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के व्यवसाय प्रबंधन संस्थान के डॉ. सिद्धार्थ जैन ने कहा, स्टार्टअप्स की स्थिरता के लिए रणनीतिक योजना, जोखिम आकलन और संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन अनिवार्य हैं। उद्यमिता में तनाव प्रबंधन की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रो. जैन ने कहा कि अनिश्चितताओं और दबाव के बीच संतुलित निर्णय, धैर्य और लचीलापन दीर्घकालिक सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्टार्टअप के लिए निरंतर सीखने, प्रतिक्रिया स्वीकार करने और स्वयं को अनुकूलित करने की क्षमता विकसित करनी चाहिए।

सजग, सतर्क और अवसरों के प्रति रहें जागरूकः सीए अभिनव अग्रवाल
मुरादाबाद के सीनियर सीए एवम् एंटरप्रिन्योर श्री अभिनव अग्रवाल ने कहा, व्यक्तिगत खुशी और कार्य संतोष के बिना सफलता अधूरी है, इसलिए कैरियर विकास का सामंजस्य व्यक्तिगत कल्याण से होना चाहिए। उन्होंने उद्यमियों और पेशेवरों को सदैव सजग, सतर्क और अवसरों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी ताकि वे जोखिमों से बचते हुए नए अवसरों की पहचान कर सकें। सीए अग्रवाल ने सरकारी ई-मार्केटप्लेस- जेम पोर्टल पर पंजीकरण की विस्तृत प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता और अनुपालन संबंधी आवश्यकताओं को विस्तार से समझाया।

टीएमयू के वीसी बोले, कृत्रिम बुद्धिमत्ता केवल एक उपकरण
टीएमयू के वीसी एवम् आईएसटीडी मुरादाबाद चैप्टर के अध्यक्ष प्रो. वीके जैन ने कहा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता केवल एक उपकरण है, अंतिम निर्णय मनुष्य को ही लेना है। उन्होंने प्रभावी नेतृत्व, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण एवम् सतत सीखने की आवश्यकता पर बल दिया। संस्थागत सहयोग और अवसर पर बोलते हुए प्रो. अमित कंसल ने आइएसटीडी की भूमिका और टीएमयू के उद्यम प्रोत्साहन केंद्र की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा, स्टुडेंट्स अवसरों का लाभ उठाएं।

नवाचार आधारित उद्यमिता सतत विकास की कुंजीः प्रो. विपिन जैन
टिमिट के निदेशक एवम् आईएसटीडी मुरादाबाद के सचिव प्रो. विपिन जैन ने कहा, उभरती अर्थव्यवस्थाओं में नवाचार आधारित उद्यमिता ही सतत विकास की कुंजी है। उन्होंने स्टुडेंट्स को शोध, कौशल एवम् व्यावहारिक ज्ञान के समन्वय से आत्मनिर्भर बनने का मंत्र दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफल उद्यमिता का मूल आधार उत्पादों, सेवाओं, प्रक्रियाओं और व्यवसाय मॉडल में निरंतर नवाचार है। स्टार्टअप प्रारंभ करने से पूर्व उद्यमियों को बाजार की वास्तविकताओं, उपभोक्ता आवश्यकताओं, प्रतिस्पर्धा और वित्तीय व्यवहार्यता का गहन विश्लेषण करना चाहिए। राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में डॉ. चंचल चावला, डॉ. सतेन्द्र आर्य, डॉ. विभोर जैन, डॉ. मोहित रस्तोगी, डॉ. राजीव वर्मा, डॉ. प्रतिभा शर्मा, डॉ. चारुल वर्मा, श्रीमती दीप्ति वर्मा, श्रीमती अंशु चौहान आदि की मौजूदगी रही।

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

उत्तराखण्ड

सितारगंज में आगामी होली पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

February 28, 2026
उत्तराखण्ड

सितारगंज की गल्ला मंडी में सिख समुदाय का 35वां भव्य समागम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

February 28, 2026
उत्तराखण्ड

होली पर्व और ईद की शुभकामनाओं के साथ 34 जरूरतमंदों को प्रदान की खाद्य सामग्री एवं वस्त्रगुरु नानक स्कूल में बच्चों के प्रवेश के लिए विशेष छूट दिए जाने की जानकारी दी गई

February 28, 2026
उत्तराखण्ड

सितारगंज इंटर कॉलेज ग्राउंड में स्थित प्राचीन भूमिया मंदिर में किया गया भंडारे का आयोजन

February 28, 2026
उत्तराखण्ड

काशीपुर -राज्य में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से दिनांक 16, 17 तथा 18 मार्च 2026 को उत्तराखण्ड के सभी 13 जनपदों में व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास अलग-अलग तहसीलों में कराया जाएगा, ताकि जिला मुख्यालय के साथ-साथ तहसील स्तर पर भी आपदा से निपटने की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके और स्थानीय स्तर पर प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत किया जा सके।

February 28, 2026
उत्तराखण्ड

एसएसपी सर्वेश पंवार ने किया रिजर्व पुलिस लाइन पौड़ी का वार्षिक निरीक्षण,व्यवस्थाओं की बारीकी से परखी नब्ज

February 27, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores



DEWATOGEL


DEWATOGEL


Recent Posts

  • सतत उद्यमिता के लिए नवाचार, नैतिकता, सहयोग अनिवार्य
  • सितारगंज में आगामी होली पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
  • सितारगंज की गल्ला मंडी में सिख समुदाय का 35वां भव्य समागम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • खेल
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राज्य
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!