GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

उत्तराखंड_ब्लैकमेल की साजिश में बुजुर्ग की हत्या, हज़ारों रुपये के इनामी दंपत्ति गिरफ्तार – पढ़े यह ख़बर

gvartanews by gvartanews
February 28, 2025
Reading Time: 1 min read
0

देहरादून – पटेल नगर क्षेत्र से लापता हुए बुजुर्ग की नृशंस हत्या के मामले में फरार चल रहे 25-25 हजार रुपये के इनामी दंपती को पुलिस ने पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दंपती ने बुजुर्ग को ब्लैकमेल करने की साजिश रची थी, लेकिन जब बुजुर्ग को इसकी भनक लगी तो उन्होंने उसकी नृशंस हत्या कर दी और शव को टुकड़ों में काटकर नहर में फेंक दिया। पुलिस की गहन जांच और लगातार दबिश के बाद आखिरकार दोनों मुख्य आरोपी पकड़े गए।

RELATED POSTS

कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने टिहरी परिसर में निर्माणाधीन विज्ञान भवनों का किया निरीक्षण

30 सितम्बर तक कर सकेंगे छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन–जिला समाज कल्याण अधिकारी

विनसर महादेव विकास को मिली रफ्तार-चौथान क्षेत्र को सड़क व खेल मैदान की सौगात

घटना का खुलासा 7 फरवरी 2025 को तब हुआ जब पीठावाला, चंद्रमणि पटेल नगर निवासी श्यामलाल की गुमशुदगी उसकी बेटी निधि राठौर ने दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि वह अपनी मोटरसाइकिल से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो सीसीटीवी फुटेज में बुजुर्ग एक महिला के घर जाता हुआ दिखाई दिया, लेकिन वापस नहीं लौटा।

शक गहराने पर पुलिस ने उक्त महिला गीता और उसके पति हिमांशु चौधरी की तलाश की तो दोनों फरार मिले। इसके बाद पुलिस ने शक के दायरे में आए अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया और पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई. पूछताछ में पता चला कि गीता और हिमांशु ने श्यामलाल को ब्लैकमेल कर उससे पैसे ऐंठने की साजिश रची थी. इसके लिए उन्होंने अलग से कमरा किराए पर लिया और बुजुर्ग को वहां बुलाया।

हिमांशु चुपके से उसका अश्लील वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था, ताकि बाद में उसे ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठी जा सके. लेकिन जैसे ही बुजुर्ग को इस साजिश की भनक लगी तो उसने इसका विरोध किया. गीता और हिमांशु ने उसे काबू करने की कोशिश की, लेकिन जब वह बचने के लिए चिल्लाने लगा तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद भागने के लिए दोनों ने शव के टुकड़े कर प्लास्टिक के बैग में भरकर देवबंद की साखन नहर में फेंक दिया. 20 फरवरी को पुलिस ने बुजुर्ग के शव के अवशेष बरामद कर जांच तेज कर दी थी।

गीता और हिमांशु पुलिस से बचने के लिए मुंबई, जयपुर, प्रयागराज, कुरुक्षेत्र होते हुए अमृतसर भागते रहे, लेकिन सटीक सूचना और पुलिस की लगातार दबिश के चलते वे पकड़े गए। पूछताछ में पता चला कि गीता के श्यामलाल से 12 साल से संबंध थे। पहले पति से अलग होने के बाद उसने हिमांशु से मंदिर में शादी कर ली थी। हिमांशु एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था, लेकिन बार-बार पढ़ाई छोड़ने के कारण आर्थिक तंगी में था। इसी तंगी से उबरने के लिए दोनों ने यह साजिश रची।

पुलिस ने इस मामले में गीता के भाई अजय कुमार और जीजा धनराज चावला को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जिन्होंने हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने में मदद की थी। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

उत्तराखण्ड

कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने टिहरी परिसर में निर्माणाधीन विज्ञान भवनों का किया निरीक्षण

June 12, 2026
उत्तराखण्ड

30 सितम्बर तक कर सकेंगे छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन–जिला समाज कल्याण अधिकारी

June 12, 2026
उत्तराखण्ड

विनसर महादेव विकास को मिली रफ्तार-चौथान क्षेत्र को सड़क व खेल मैदान की सौगात

June 12, 2026
उत्तराखण्ड

गढ़वाल मंडलायुक्त ने जिला विज्ञान संग्रहालय एवं रामलीला मैदान का किया निरीक्षण

June 12, 2026
उत्तराखण्ड

कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था–जिलाधिकारी

June 12, 2026
उत्तराखण्ड

जरूरतमंद मेधावी बालिकाओं को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करें–सीडीओ

June 12, 2026
Next Post

हल्द्वानी शहर के एमबी इंटर कॉलेज में 1 मार्च से आयोजित होने जा रहा है विशाल सरस मेला

नहीं हुए रमजान के चांद के दीदार 2 मार्च को होगा पहला रोजा

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने टिहरी परिसर में निर्माणाधीन विज्ञान भवनों का किया निरीक्षण
  • 30 सितम्बर तक कर सकेंगे छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन–जिला समाज कल्याण अधिकारी
  • विनसर महादेव विकास को मिली रफ्तार-चौथान क्षेत्र को सड़क व खेल मैदान की सौगात

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!