सितारगंज में पूर्व विधायक नारायण पाल ने अपने जन्मदिन के अवसर को सेवा और सम्मान के रूप में मनाया इस खास मौके पर उन्होंने तुर्कातिशोर स्थित गौशाला में पहुंचकर गौसेवा की और गायों को चारा खिलाया इस दौरान पूर्व विधायक नारायण पाल ने पत्रकारों को भी सोल उड़ाकर सम्मानित किया इस मौके पर अमर सिंह यादव अश्वनी दीक्षित और कफिल गुरनाम सिंह नारायण रावत अविनाश श्रीवास्तव दीपक भारद्वाज मोहम्मद आरिफ इमरान लइक एहसान अंसारी और साथ ही पूर्व विधायक नारायण पाल ने पत्रकारों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में पत्रकारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है, जो निष्पक्ष रूप से जनता तक सच पहुंचाने का कार्य करते हैं कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने मिलकर उनके जन्मदिन को सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पूर्व विधायक नारायण पाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह अखिलेश ठाकुर पूरन चौहान पवन दीक्षित रणजीत सिंह राणा सरताज निर्भय पाल राकेश बाबा मूगनी अहमद आदि उपस्थित रहे






