GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

तकमील-ए-कुरआन के मुबारक मौके पर इमाम का सम्मान, सितारगंज में मोहब्बत और एकता की अनोखी मिसाल।

gvartanews by gvartanews
March 20, 2026
Reading Time: 1 min read
0

सितारगंज:नगर के वार्ड नंबर 1 स्थित दादी मां कॉलोनी की हुसैनी मस्जिद में तकमील-ए-कुरआन के पवित्र और रूहानी मौके पर ऐसा यादगार कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसने पूरे इलाके में भाईचारे, मोहब्बत और दीनदारी का खूबसूरत संदेश दिया। बड़ी संख्या में बस्ती के लोग एकत्रित हुए और कुरआन पाक की तकमील की खुशी में शामिल होकर अपनी अकीदत का इज़हार किया। इस अवसर पर मस्जिद के अध्यक्ष एडवोकेट मुशीर अहमद लारी और बस्ती के जिम्मेदार लोगों ने समाज में दीन-ए-इस्लाम की तालीम और सेवा में अहम भूमिका निभाने वाले मौलाना सैयद महबूब अली को सम्मानित करते हुए उन्हें बतौर तोहफा एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भेंट की, जिससे माहौल तालियों और दुआओं से गूंज उठा। कार्यक्रम में कुरआन पाक सुनाने और सुनने वाले हाफिजों को भी विशेष इनाम और नजराना देकर उनकी हौसला-अफजाई की गई। मौजूद उलेमा-ए-किराम और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इमामों और दीन के खिदमतगारों का सम्मान नई पीढ़ी में भी दीन से मोहब्बत और अच्छे संस्कार पैदा करता है तथा समाज में भाईचारा और एकता को मजबूत बनाता है। बताया गया कि सितारगंज विधानसभा क्षेत्र और आसपास के इलाकों में यह पहला अवसर है जब किसी इमाम को इस तरह सामूहिक रूप से सम्मानित किया गया, जिससे लोगों में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में मौलाना सैयद महबूब अली ने सभी का आभार जताते हुए बस्ती की खुशहाली, आपसी प्रेम और एकता के लिए दुआ की, वहीं लोगों ने भी दुआ की कि यह नेक पहल आगे भी जारी रहे और समाज में भलाई और सद्भाव का सिलसिला यूं ही बढ़ता रहे।

RELATED POSTS

जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रस्तावों के सम्बन्ध में करी बैठक

गदरपुर में सफाई हड़ताल छठे दिन भी जारी, पालिका अध्यक्ष मिंटू गुंबर के आवास तक पहुंचा कर्मचारियों का गुस्सा

NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की माँग

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रस्तावों के सम्बन्ध में करी बैठक
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रस्तावों के सम्बन्ध में करी बैठक

July 21, 2026
गदरपुर में सफाई हड़ताल छठे दिन भी जारी, पालिका अध्यक्ष मिंटू गुंबर के आवास तक पहुंचा कर्मचारियों का गुस्सा
उत्तराखण्ड

गदरपुर में सफाई हड़ताल छठे दिन भी जारी, पालिका अध्यक्ष मिंटू गुंबर के आवास तक पहुंचा कर्मचारियों का गुस्सा

July 21, 2026
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की माँग
उत्तराखण्ड

NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की माँग

July 21, 2026
ट्रैफिक पुलिस के उत्पीड़न से परेशान टेंपो चालकों ने SSP को सौंपा ज्ञापन, अनैतिक वसूली और मारपीट का लगाया आरोप
उत्तराखण्ड

ट्रैफिक पुलिस के उत्पीड़न से परेशान टेंपो चालकों ने SSP को सौंपा ज्ञापन, अनैतिक वसूली और मारपीट का लगाया आरोप

July 21, 2026
गाँव चलो अभियान’ के तहत सिरौली में बसपा की नुक्कड़ बैठक, कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती का लिया संकल्प
उत्तराखण्ड

गाँव चलो अभियान’ के तहत सिरौली में बसपा की नुक्कड़ बैठक, कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती का लिया संकल्प

July 21, 2026
प्रदेश सरकार ने समर्पित कार्यकर्ताओं को दिया सम्मान, लालपुर के विकास को मिलेगी नई गति : शुक्ला
उत्तराखण्ड

प्रदेश सरकार ने समर्पित कार्यकर्ताओं को दिया सम्मान, लालपुर के विकास को मिलेगी नई गति : शुक्ला

July 20, 2026
Next Post

एचआरडीए पर कांग्रेस नेता के गंभीर आरोप, भ्रष्टाचार व अनियमितताओं की जांच की मांगरुड़की। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आशीष सैनी ने प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे भ्रष्टाचार का अड्डा बताया है।प्रेस वार्ता के दौरान आशीष सैनी ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण में राजस्व चोरी के कई मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन संबंधित अधिकारी कार्रवाई करने से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आवासीय भूखंडों एवं कॉलोनियों के लेआउट पास करने की प्रक्रिया में पहले फाइलों को निरस्त किया जाता है और बाद में कथित रूप से भ्रष्टाचार के जरिए उन्हें कम राजस्व पर स्वीकृति दे दी जाती है।कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि बाग एवं कृषि भूमि पर आवासीय कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं, जिसमें उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग लगातार शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।आशीष सैनी ने प्राधिकरण में कार्यरत प्रतिनियुक्ति, एक्सटेंशन एवं संविदा कर्मचारियों पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि ये सभी मिलकर एक संगठित तरीके से कार्य कर रहे हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई नहीं की गई, तो वे मुख्यमंत्री से विशेष टास्क फोर्स गठित करने की मांग करेंगे। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय की शरण लेने की बात भी कही।कांग्रेस नेता के इन आरोपों के बाद प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

जिला सहकारी बैंकों में कोई वित्तीय गड़बड़ी नहीं, खबरें भ्रामक: अपर निबंधक ईरा उप्रेतीदेहरादून।उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंकों में कथित घपले को लेकर प्रकाशित समाचारों पर सहकारिता विभाग ने स्पष्ट रुख अपनाया है। अपर निबंधक ईरा उप्रेती ने इन खबरों को पूरी तरह से गलत, भ्रामक और तथ्यहीन बताया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसी भी जिला सहकारी बैंक में किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता या गड़बड़ी सामने नहीं आई है। समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों से आम जनता में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है।ईरा उप्रेती ने जानकारी देते हुए बताया कि आयकर विभाग द्वारा की गई कार्रवाई किसी घपले की जांच नहीं, बल्कि स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन (SFT) रिटर्न के सत्यापन की एक सामान्य प्रक्रिया थी। इस प्रक्रिया के तहत बैंकों द्वारा आयकर विभाग के पोर्टल पर अपलोड किए गए वित्तीय लेनदेन के आंकड़ों की तकनीकी जांच की जाती है।उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 30 दिसंबर 2025 को आयकर विभाग, देहरादून के अधिकारियों द्वारा जिला सहकारी बैंक लिमिटेड गढ़वाल (कोटद्वार) के मुख्यालय में वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक के SFT रिटर्न का सत्यापन किया गया।अपर निबंधक ने स्पष्ट किया कि यह जांच नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है और इसमें किसी प्रकार की वित्तीय गड़बड़ी या अनियमितता नहीं पाई गई है। उन्होंने मीडिया से भी अपील की कि बिना तथ्यों की पुष्टि किए इस प्रकार की भ्रामक खबरें प्रकाशित न की जाएं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • सुबह से शाम तक ठप रही मोबाइल नेटवर्क सेवा, कस्बा दुनका सहित कई गांवों के लोग रहे परेशान
  • जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रस्तावों के सम्बन्ध में करी बैठक
  • मोती मस्जिद के सामने 33 केवी लाइन से हादसे का खतरा, स्थानीय लोगों ने की जांच और मरम्मत की मांग

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!