GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home अल्मोड़ा

यहाँ फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग को डिजिटल तरीके से किया गिरफ्तार,फिर ऐसे पकड़े गए दो साइबर ठग

gvartanews by gvartanews
April 24, 2025
Reading Time: 1 min read
0

अल्मोड़ा – 7 लाख 20 हजार रुपए की साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें जिले के लमगड़ा क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग को सीबीआई अधिकारी बनकर मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसाया गया और ‘डिजिटल अरेस्ट’ की धमकी दी गई।

RELATED POSTS

तिरंगे के रंग में रंगा गढ़वाल विश्वविद्यालय-भव्य बाइक रैली से गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

रांसी स्टेडियम में 389 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम-मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए प्रतिभाओं की कड़ी परीक्षा

कल्जीखाल में खुला विधिक सेवा केंद्र-ग्रामीणों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी मदद

इस मामले में उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टीम ने जबरदस्त कार्रवाई करते हुए गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को 1200 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के खरगोन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस सफलता के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने टीम को 10 हजार रुपए का नकद इनाम भी दिया है।

मामले के अनुसार लमगड़ा निवासी बुजुर्ग जीवन सिंह मेहता को 13 जनवरी 2025 को एक वीडियो कॉल आई जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। बुजुर्ग को झांसे में लेकर बताया गया कि उनके आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के केस में किया गया है और अब उन्हें ‘डिजिटल अरेस्ट’ किया जा रहा है। डर और असमंजस की स्थिति में बुजुर्ग को पांच दिनों तक वीडियो कॉल पर रखा गया और धमकाया गया कि यदि उन्होंने किसी से बात की या आदेशों का पालन नहीं किया तो उन्हें गिरफ्तार या एनकाउंटर भी किया जा सकता है।

कथित जांच के नाम पर ठगों ने बुजुर्ग से उनके खातों से तीन किस्तों में 7,20,000 रुपये उनके बताए खातों में ट्रांसफर करा लिए। जब ​​पीड़ित के पास और पैसे नहीं बचे तो उन्हें दिलासा दिया गया कि जांच के बाद पैसे वापस कर दिए जाएंगे। लेकिन जब काफी समय तक पैसे वापस नहीं मिले और कॉल आना बंद हो गए तो पीड़ित ने 21 फरवरी को लमगड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

एसएसपी के पर्यवेक्षण में लमगड़ा थाना, एसओजी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। कई स्तरों पर जुटाए गए तकनीकी विश्लेषण और सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने 21 अप्रैल को मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से दो आरोपियों संतोष गुर्जर और कपिल सोनी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों से पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों और साइबर ठगी की बड़ी चेन की भी जानकारी मिल रही है, जिसकी तेजी से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने साइबर ठगी का सुनियोजित नेटवर्क तैयार किया है जो देशभर में बुजुर्गों को निशाना बनाकर डिजिटल भय पैदा कर लाखों की ठगी कर रहे हैं।

इस गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी चल रही है। पुलिस टीम में लमगड़ा थाना प्रभारी राहुल राठी, एसओजी प्रभारी भुवन जोशी, साइबर सेल प्रभारी कुमकुम धानिक, चौकी प्रभारी जैंती उपनिरीक्षक दिनेश परिहार, कांस्टेबल परवेज अली आदि शामिल रहे।

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

तिरंगे के रंग में रंगा गढ़वाल विश्वविद्यालय-भव्य बाइक रैली से गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश
उत्तराखण्ड

तिरंगे के रंग में रंगा गढ़वाल विश्वविद्यालय-भव्य बाइक रैली से गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

August 14, 2026
रांसी स्टेडियम में 389 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम-मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए प्रतिभाओं की कड़ी परीक्षा
उत्तराखण्ड

रांसी स्टेडियम में 389 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम-मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए प्रतिभाओं की कड़ी परीक्षा

August 14, 2026
कल्जीखाल में खुला विधिक सेवा केंद्र-ग्रामीणों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी मदद
उत्तराखण्ड

कल्जीखाल में खुला विधिक सेवा केंद्र-ग्रामीणों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी मदद

August 14, 2026
सूबे के युवाओं को मिलेगी एआई और रोबोटिक्स की आधुनिक शिक्षा
उत्तराखण्ड

सूबे के युवाओं को मिलेगी एआई और रोबोटिक्स की आधुनिक शिक्षा

August 13, 2026
चातुर्मास में आध्यात्मिक ज्ञान की वर्षा से सराबोर हो रहे श्रद्धालु, आर्यिका रत्न पूर्णमति माताजी ने दिया आत्मचिंतन का संदेश
उत्तराखण्ड

चातुर्मास में आध्यात्मिक ज्ञान की वर्षा से सराबोर हो रहे श्रद्धालु, आर्यिका रत्न पूर्णमति माताजी ने दिया आत्मचिंतन का संदेश

August 12, 2026
श्रीनगर में गूंजेगा गौ महिमा का संदेश-12 से 18 अगस्त तक गोपाल मणि महाराज सुनाएंगे श्रीराम कथा धेनु मानस
उत्तराखण्ड

श्रीनगर में गूंजेगा गौ महिमा का संदेश-12 से 18 अगस्त तक गोपाल मणि महाराज सुनाएंगे श्रीराम कथा धेनु मानस

August 12, 2026
Next Post

उत्तराखंड_सीएम धामी का पाकिस्तान को करारा जवाब,एक साथ नहीं बह सकते”“खून और पानी

देहरादून_संस्कृत भाषा को उत्तराखंड मे रोजगार से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल - पढ़े बड़ी ख़बर

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found

nginx

Recent Posts

  • तिरंगे के रंग में रंगा गढ़वाल विश्वविद्यालय-भव्य बाइक रैली से गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश
  • तिरंगे के रंग में रंगा गढ़वाल विश्वविद्यालय-भव्य बाइक रैली से गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश
  • रांसी स्टेडियम में 389 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम-मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए प्रतिभाओं की कड़ी परीक्षा

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!