जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला सभागार में बाजपुर चीनी मिल के कार्यो की समीक्षा की

रूद्रपुर – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला सभागार में बाजपुर चीनी मिल के कार्यो की समीक्षा की। बैठक में चीनी मिल के क्रिया कलापो, मानव संसाधन एवं टेण्टर कमेटी के अनुमोदन के सन्दर्भ में चर्चा की गयी।
जिलाधिकारी ने चीनी मिल के क्रिया कलापो की चर्चा करते हुए चीनी मिल का वार्षिक व्यय, उपकरण मरम्मत, मानव संसाधन पर व्यय का वार्षिक कलेण्डर बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये ताकि आगामी बैठक में विस्तृत समीक्षा की जा सकें। चीनी मिल बाजपुर में बिजली के मद में अधिक धनराशि व्यय किये जाने पर जिलाधिकारी ने मिल समिति के आवासों में स्थायी/सीजनल के अतिरिक्त अनाधिकृत रूप से निवास कर रहे व्यक्तियों की सूची तैयार कर तत्काल आवासों को खाली कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाय। उन्होने कहा कि मिल में किसी भी प्रकार के कार्यो की 5 लाख से उपर के कार्यो की स्वीकृति अनिवार्य रूप से जिला मुख्यालय से लेने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, प्रधान प्रबंधक गोपाल सिंह चौहान, प्रधान आसविन प्रबंधक हेमेन्द्र प्रताप सिंह, उप मुख्य रसायनविद सुनील चन्द्र बिष्ट, प्रधान मुख्य रसायनविद उपेन्द्र कुमार शुक्ला, प्रधान मुख्य लेखाकार बीर सेन, प्रधान मुख्य गन्ना अधिकारी खिमानन्द आदि मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


404 Not Found

404 Not Found



nginx



Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

error: Content is protected !!