कुंभ मेला अधिकारी सोनिका सिंह ने संभाली कमान अधिकारियों को दिए उचित दिशा निर्देश

हरिद्वार में 2027 में होने वाले अधिक कुंभ की तैयारियों को अब नई दिशा और नया नेतृत्व मिल गया है। नव नियुक्त मेला अधिकारी सोनिका सिंह ने हरिद्वार पहुंचकर पदभार संभाल लिया है और पदभार ग्रहण करते ही तेजी से काम की रूपरेखा तैयार करने में जुट गई हैं।- हरिद्वार में आयोजित होने वाले 2027 के अधिक कुंभ मेले की जिम्मेदारी अब सोनिका सिंह के कंधों पर है। चार्ज संभालते ही उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और निर्माण कार्यों की समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सोनिका सिंह ने साफ कहा कि कुंभ जैसे विश्व स्तरीय आयोजन को दिव्य और भव्य बनाना उनकी प्राथमिकता है, और इसके लिए पार्किंग,सौंदर्यीकरण, सड़क चौड़ीकरण व सभी निर्माण कार्य तय समय पर पूरे करने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


404 Not Found

404 Not Found



nginx



Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

error: Content is protected !!