दर्जा राज्य मंत्रीनवीन वर्मा का लोहाघाट में हुआ भव्य स्वागत।

वरिष्ठ नागरिक परिषद उपाध्यक्ष उत्तराखंड सरकार व प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा पहली बार मंगलवार को लोहाघाट पहुचे। लोहाघाट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ व्यापारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। नगर पालिका सभागार मे पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के अध्यक्षता तथा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर के संचालन में हुए कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री नवीन वर्मा का सभी लोगों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने हो रही दिक्कतों को देखते हुए लोहाघाट में व्यापार संघ भवन बनाने की मांग की तथा ज्ञापन दिया। वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा दर्जा मंत्री से वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक, ट्रेजरी व अस्पताल में अलग से काउंटर बनाने की मांग की। पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के द्वारा भी नगर की समस्याओं को उनके सामने रखा दर्जा मंत्री वर्मा ने सभी समस्याओं को ध्यान से सुनते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया। कहा सर्वप्रथम मे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसका में ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का पूरा प्रयास करूंगा। कहा युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश ऊंचाइयों की नई बुलंदियों को छू रहा है। कहा लोहाघाट एक खूबसूरत नगर है इसे पर्यटन के मानचित्र में लाने के लिए वह पूरे प्रयास करेंगे।
Bite: नवीन वर्मा दर्जा राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *




DEWATOGEL


DEWATOGEL


Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

error: Content is protected !!