GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

पौड़ी में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी-एडीएम ने कसी व्यवस्थाओं की कमान,14 अगस्त को दौड़ेगी पौड़ी

gvartanews by gvartanews
August 11, 2026
Reading Time: 1 min read
0
पौड़ी में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी-एडीएम ने कसी व्यवस्थाओं की कमान,14 अगस्त को दौड़ेगी पौड़ी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण,भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए पौड़ी जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर अपर जिलाधिकारी एफ.आर.चौहान ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं,ताकि राष्ट्रीय पर्व के आयोजन में किसी भी स्तर पर कमी न रहे। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं,बल्कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग,संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का दिन है। इसलिए समारोह से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप होनी चाहिए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एजेंसी चौक से रामलीला मैदान तक प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। प्रभात फेरी के लिए शिक्षा विभाग को नोडल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रभात फेरी में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए और पूरे आयोजन को अनुशासित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की भागीदारी से स्वतंत्रता दिवस समारोह को नई ऊर्जा मिलेगी और युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम,देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना और मजबूत होगी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को कंडोलिया-टेका मार्ग पर मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में बालक,बालिका एवं खुला वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। अपर जिलाधिकारी ने युवा कल्याण एवं खेल विभाग को मैराथन से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक युवाओं और विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। मैराथन के दौरान धावकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग को आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। वहीं स्वास्थ्य विभाग को दो एंबुलेंस और चिकित्सकीय दल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। अपर जिलाधिकारी ने नगर पालिका को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही शहीद स्मारक की साफ-सफाई एवं वहां आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पौड़ी शहर की स्वच्छता,प्रकाश व्यवस्था और सार्वजनिक स्थलों की स्थिति बेहतर दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने 14 और 15 अगस्त को सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों को एलईडी रोशनी से प्रकाशमान करने के निर्देश भी दिए। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी सरकारी कार्यालयों में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा,जबकि कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 9.30 बजे ध्वजारोहण होगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को समय का विशेष ध्यान रखने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से संबंधित निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के अमृत सरोवरों में पौधरोपण कराने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही मुख्य कार्यक्रम स्थल और तहसील स्तर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करने की व्यवस्था की जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्मान समारोह के लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी और राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के परिवारों का सम्मान समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है। बैठक में सैनिक कल्याण अधिकारी करण रावत,जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.विनय त्यागी,क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी आशीष कुमार,व्यापार संघ अध्यक्ष विनय शर्मा,शिक्षा विभाग से योगंबर नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की तैयारियों से साफ है कि इस बार पौड़ी में स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति,युवा सहभागिता,खेल भावना,स्वच्छता और शहीदों के सम्मान से जोड़ते हुए व्यापक स्वरूप देने की तैयारी है। प्रशासन का लक्ष्य है कि राष्ट्रीय पर्व का प्रत्येक कार्यक्रम अनुशासन,गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न हो तथा आजादी के अमर नायकों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बने।

RELATED POSTS

रामपुर मोटर मार्ग के डामरीकरण को मिली रफ्तार-विधायक विनोद कंडारी ने किया 94.30 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास

जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी सख्त,फरियादियों को मिली त्वरित राहत

गांवों में अब कूड़े का होगा वैज्ञानिक प्रबंधन-पौड़ी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और वीवीजी-रामजी योजना पर मंथन

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

रामपुर मोटर मार्ग के डामरीकरण को मिली रफ्तार-विधायक विनोद कंडारी ने किया 94.30 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास
उत्तराखण्ड

रामपुर मोटर मार्ग के डामरीकरण को मिली रफ्तार-विधायक विनोद कंडारी ने किया 94.30 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास

August 11, 2026
जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी सख्त,फरियादियों को मिली त्वरित राहत
उत्तराखण्ड

जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी सख्त,फरियादियों को मिली त्वरित राहत

August 11, 2026
गांवों में अब कूड़े का होगा वैज्ञानिक प्रबंधन-पौड़ी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और वीवीजी-रामजी योजना पर मंथन
उत्तराखण्ड

गांवों में अब कूड़े का होगा वैज्ञानिक प्रबंधन-पौड़ी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और वीवीजी-रामजी योजना पर मंथन

August 11, 2026
तिरंगे के रंग में रंगा पाबों का जनमानस-डॉ.धन सिंह रावत के नेतृत्व में पाबों-सांकरसैंण में उमड़ा हजारों का सैलाब
उत्तराखण्ड

तिरंगे के रंग में रंगा पाबों का जनमानस-डॉ.धन सिंह रावत के नेतृत्व में पाबों-सांकरसैंण में उमड़ा हजारों का सैलाब

August 11, 2026
सत्संग तभी सार्थक-जब जीवन और व्यवहार में दिखे बदलाव–सविंदर कौर
उत्तराखण्ड

सत्संग तभी सार्थक-जब जीवन और व्यवहार में दिखे बदलाव–सविंदर कौर

August 11, 2026
देवभूमि की देव जागर परंपरा पर संकट के बादल-उपेक्षित लोक कलाकारों के साथ कहीं मौन न हो जाए देव संस्कृति की दिव्य ध्वनि
उत्तराखण्ड

देवभूमि की देव जागर परंपरा पर संकट के बादल-उपेक्षित लोक कलाकारों के साथ कहीं मौन न हो जाए देव संस्कृति की दिव्य ध्वनि

August 8, 2026
Next Post
गांवों में अब कूड़े का होगा वैज्ञानिक प्रबंधन-पौड़ी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और वीवीजी-रामजी योजना पर मंथन

गांवों में अब कूड़े का होगा वैज्ञानिक प्रबंधन-पौड़ी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और वीवीजी-रामजी योजना पर मंथन

जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी सख्त,फरियादियों को मिली त्वरित राहत

जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी सख्त,फरियादियों को मिली त्वरित राहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found

nginx

Recent Posts

  • वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर गढ़वाल विश्वविद्यालय में गूंजी राष्ट्रीय चेतना की आवाज-भाषण प्रतियोगिता में युवाओं ने रखे विचार
  • रामपुर मोटर मार्ग के डामरीकरण को मिली रफ्तार-विधायक विनोद कंडारी ने किया 94.30 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास
  • सेवानिवृत्ति की याद में घर के आंगन में रोपा समलौण-जामुन के पौधे के साथ पंकज नेगी ने दिया प्रकृति संरक्षण का अनूठा संदेश

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!