जारीमंगलौर कोतवाली क्षेत्र के पठानपुरा इलाके में हुए चर्चित समर हत्याकांड में हरिद्वार पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज और गहन जांच के आधार पर की गई है।घटना मुजफ्फरनगर में एक बारात के दौरान शुरू हुए विवाद से जुड़ी है।बारात में स्नो स्प्रे को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसे मौके पर ही सुलझा लिया गया था। हालांकि, लौटते समय बस में दोनों पक्षों के बीच एक बार फिर विवाद भड़क गया।बस में हुई झड़प के बाद एक पक्ष ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। जैसे ही बस मंगलौर निवास स्थान पर पहुचते ही हमलावरों ने समर ख़ान और उसके साथियों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में समर ख़ान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया था।घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके आधार पर मंगलौर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें धर दबोचा।
एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर बनी टीमों ने सघन तलाश और मुखबिर सूचना के आधार पर 22 मई को 5 लोगों को जिनके नाम शाह आलम, अब्दुल रहमान, फैजू, साहिल और गुलजार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चाकू भी बरामद हुए।पुलिस ने मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी कर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Leave a Reply