भागवत कथा के उपलक्ष में समलौण के तहत पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित

श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खण्ड थलीसैंण की पट्टी कण्डारस्यूं के अन्तर्गत ग्राम बहेड़ी में जगदीश प्रसाद गोदियाल ने अपने पित्रों की स्मृति में भागवत कथा के समापन पर पित्रों की याद में घर के आंगन में नारंगी का समलौण पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया,पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी जगदीश प्रसाद गोदियाल की धर्मपत्नी जानकी देवी देवी ने ली। कथावाचक पंडित दुर्गा प्रसाद पंत ने कहा कि हमें अपने जीवन में वृक्षों का संरक्षण अच्छे ढंग से करना चाहिए,क्योंकि वृक्ष ही हमारे जीवन हैं,इन्हीं से हमें प्राणवायु मिलती है,समलौण पहल अपने आप में एक कितनी सुन्दर पहल है जिसमें जीवन के सोलह संस्कारों को यादगार बनाने के लिए गांव गांव में छोटी छोटी इकाइयों के रूप में समलौण सेनाओं पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के तहत समलौण पौधारोपण का कार्य पुण्यदाई है,ऐसे कार्य करने वाले लोगों की आयु बढ़ती है। उन्होंने समस्त ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने एवं जंगलों को आग से बचाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन गांव की समलौण सेना नायिका सीमा देवी ने किया। उक्त अवसर पर बीणीराम गोदियाल,विजयराम गोदियाल, भगतराम,जगतराम गांव की सेना के सदस्य आशा देवी,नेमा देवी,मंजू देवी,पूजा देवी,विजेश्वरी देवी,झांपा देवी,लक्ष्मी देवी,जानकी देवी,शिवानी देवी आदि ग्रामीण एवं मेहमान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


404 Not Found

404 Not Found



nginx



Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

error: Content is protected !!