GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home रुद्रपुर

त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची लोकतंत्र की सबसे बड़ी मजबूती : मस्तू दास

gvartanews by gvartanews
June 11, 2026
Reading Time: 1 min read
0

RELATED POSTS

मासूम बच्चों पर गोलीबारी करने के मामले में दो ओर गिरफ्तार,पुलिस ने अवैध हथियार भी बरामद किए

अज्ञात शव की हुई शिनाख्त अल्मोड़ा का रहने वाला है मृतक पंकज

फर्जी पुलिस की वर्दी पहनकर आए लूटेरे और व्यापारी को दिया झांसा,2 तोले की सोने की चेन लेकर फरार

रुद्रपुर, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रहे निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर आयुक्त, समस्त ईआरओ, एईआरओ एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची होती है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा अपात्र नामों का समयबद्ध सत्यापन हो, इसी उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त एवं विश्वसनीय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने बताया कि 8 जून से जनपद में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मतदाताओं की पहचान, पते का सत्यापन, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं का परीक्षण एवं पात्र नए मतदाताओं को सूची में सम्मिलित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक कार्य प्रगति पर है, किन्तु निर्धारित लक्ष्य की तुलना में कार्य में और तेजी लाने की आवश्यकता है।

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 15 जून तक शत-प्रतिशत फार्म वितरण कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। उसके उपरांत बी एल के माध्यम से मतदाताओं से फार्म प्राप्त कर निर्धारित पोर्टल पर अपडेट भी कराया जाय।उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र एवं बूथ स्तर पर स्पष्ट कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि कार्य के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और पुनरीक्षण प्रक्रिया सुचारू एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न हो सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा दैनिक प्रगति की समीक्षा भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में प्रगति अपेक्षाकृत कम है, वहां अतिरिक्त फील्ड टीम लगाकर अभियान में तेजी लाई जाए साथ ही उन्होंने मतदाताओं से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त करने के लिए व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां संचालित करने पर भी बल दिया।

बैठक में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन संबंधी शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु कंट्रोल रूम स्थापित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम के माध्यम से आमजन को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा पुनरीक्षण प्रक्रिया को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाया जाए।

Buy JNews
ADVERTISEMENT

इस दौरान अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि निर्धारित समय सीमा से पूर्व ही समस्त कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जनपद में संचालित एसआईआर कार्यों, बूथवार प्रगति, फील्ड सत्यापन एवं मॉनिटरिंग व्यवस्था की विस्तृत जानकारी भी दी।

बैठक में उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ऋचा सिंह, अमृता शर्मा, राहुल शाह, हिमांशु कफल्टिया, गौरव पाण्डे, नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट, शिप्रा जोशी, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह अधिकारी सहित समस्त ईआरओ, एईआरओ, डीएलएमटी एवं एएलएमटी अधिकारी उपस्थित रहे।

ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

उत्तराखण्ड

मासूम बच्चों पर गोलीबारी करने के मामले में दो ओर गिरफ्तार,पुलिस ने अवैध हथियार भी बरामद किए

May 14, 2025
उत्तराखण्ड

अज्ञात शव की हुई शिनाख्त अल्मोड़ा का रहने वाला है मृतक पंकज

May 14, 2025
उत्तराखण्ड

फर्जी पुलिस की वर्दी पहनकर आए लूटेरे और व्यापारी को दिया झांसा,2 तोले की सोने की चेन लेकर फरार

May 14, 2025
उत्तराखण्ड

मरण उपरांत भी स्व राजरानी दावड़ा की आंखें दुनिया देखेगी,परिवार के सदस्यों ने स्व राजरानी दावड़ा की दान की आंखे

May 14, 2025
उत्तराखण्ड

किशोरी को होटल में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास,दो युवकों पर केस दर्ज

May 13, 2025
उत्तराखण्ड

रुद्रपुर_शहर की गोल मार्केट सिब्बल सिनेमा रोड आयोजित की गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा

May 12, 2025
Next Post

ग्रीन पार्क सोसायटी में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ,बड़ी संख्या में जुटे निवासी

फिल्म शूटिंग के दौरान ‘बार एंड रेस्टोरेंट’ के बोर्ड लगाने पर हंगामा,स्थानीय लोगों ने जताया विरोध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का भव्य समापन सिंगल्स में चंद्रप्रकाश और डबल्स में पंकज-तस्लीम बने चैंपियन।
  • फिल्म शूटिंग के दौरान ‘बार एंड रेस्टोरेंट’ के बोर्ड लगाने पर हंगामा,स्थानीय लोगों ने जताया विरोध
  • ग्रीन पार्क सोसायटी में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ,बड़ी संख्या में जुटे निवासी

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!