GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

देववाणी संस्कृत से सशक्त होगा भविष्य-आदर्श संस्कृत ग्राम गोदा पहुंचे शिक्षा सचिव,संस्कृति और संस्कारों के संवर्धन का दिया संदेश

gvartanews by gvartanews
June 29, 2026
Reading Time: 1 min read
0
देववाणी संस्कृत से सशक्त होगा भविष्य-आदर्श संस्कृत ग्राम गोदा पहुंचे शिक्षा सचिव,संस्कृति और संस्कारों के संवर्धन का दिया संदेश

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखण्ड में संस्कृत भाषा को जन-जन तक पहुंचाने और भारतीय संस्कृति की जड़ों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में आदर्श संस्कृत ग्राम गोदा एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभर रहा है। इसी क्रम में संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार गैरोला ने ग्राम का निरीक्षण कर ग्रामीणों से संवाद किया और संस्कृत संभाषण को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। निरीक्षण के दौरान संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार गैरोला ने कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं,बल्कि भारतीय संस्कृति,ज्ञान-विज्ञान,अध्यात्म और नैतिक मूल्यों की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड के प्रत्येक नागरिक को संस्कृत संभाषण सीखने का प्रयास करना चाहिए। संस्कृत का अध्ययन बच्चों में संस्कार,अनुशासन,चरित्र निर्माण तथा भारतीय ज्ञान परम्परा के प्रति सम्मान की भावना विकसित करता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संस्कृत को द्वितीय राजभाषा के रूप में सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। संस्कृत भाषा को व्यवहारिक जीवन से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं,ताकि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ सके। कार्यक्रम के दौरान आदर्श संस्कृत ग्राम की अवधारणा,संस्कृत दिवस,संस्कृत सप्ताह,ब्लॉक से राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं,सरकारी कार्यालयों में द्विभाषी नामपट्ट स्थापित करने तथा संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्राम के बच्चों एवं महिलाओं ने संस्कृत भाषा में प्रभावशाली संवाद,संस्कृत गीत तथा सुभाषित प्रस्तुत कर उपस्थित सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ग्रामीणों ने अपना परिचय भी संस्कृत भाषा में देकर यह सिद्ध किया कि संस्कृत केवल पुस्तकों की भाषा नहीं,बल्कि व्यवहार की भाषा भी बन सकती है। ग्राम प्रधान सौरभ गोदियाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आदर्श संस्कृत ग्राम गोदा के विकास से संबंधित विभिन्न प्रस्ताव रखे तथा संस्कृत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए शासन से सहयोग की अपेक्षा जताई। संस्कृत शिक्षा सचिव ने ग्रामीणों से आकाशवाणी और दूरदर्शन के संस्कृत समाचार नियमित सुनने की अपील करते हुए कहा कि श्रवण और नियमित अभ्यास के माध्यम से कोई भी व्यक्ति सहज रूप से संस्कृत बोलना सीख सकता है। उन्होंने बालिकाओं तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों के लिए संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देते हुए अभिभावकों से बच्चों को संस्कृत शिक्षा से जोड़ने का आग्रह किया। साथ ही उत्तराखण्ड संस्कृति विश्वविद्यालय में प्रारम्भ हो रहे छात्रावास की सुविधा का लाभ उठाने की भी अपील की। उन्होंने बताया कि संस्कृत ग्रामों के अतिरिक्त सचिवालय,विधानसभा,समर कैंपों तथा ऑनलाइन माध्यम से भी संस्कृत संभाषण शिविर संचालित किए जा रहे हैं। संस्कृत विद्यालयों में गणित एवं विज्ञान विषयों की पढ़ाई,परीक्षा सुधार,रोजगारोन्मुखी शिक्षा,वैदिक गणित,मंत्र चिकित्सा तथा संस्कृत ग्रंथों के वैश्विक भाषाओं में अनुवाद जैसे विषयों पर भी राज्य सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। आगामी कुंभ मेले के दौरान हरिद्वार और ऋषिकेश को संस्कृत नगरी के रूप में विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना पर भी उन्होंने विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सहायक निदेशक मनोज कुमार सेमल्टी,नायब तहसीलदार सुदामा सिंह,शौर्य चक्र विजेता कैप्टन देवी प्रसाद गोदियाल,राजस्व निरीक्षक विजेंद्र सिंह,अनुसूया प्रसाद गोदियाल,रघुनन्दन गोदियाल,आशाराम,राजेश्वरी देवी,इन्दु देवी,ललित मोहन गोदियाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

RELATED POSTS

दूरस्थ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा की नई मिसाल-बसोला के नि:शुल्क शिविर में 200 से अधिक लोगों ने पाया विशेषज्ञ उपचार

अलकनंदा तट के आईटीआई घाट पर भागीरथी कला संगम ने चलाया स्वच्छता अभियान

मन की बात से बूथ तक संगठन को धार-श्रीनगर में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कार्यकर्ताओं में भरा नया उत्साह

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

दूरस्थ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा की नई मिसाल-बसोला के नि:शुल्क शिविर में 200 से अधिक लोगों ने पाया विशेषज्ञ उपचार
उत्तराखण्ड

दूरस्थ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा की नई मिसाल-बसोला के नि:शुल्क शिविर में 200 से अधिक लोगों ने पाया विशेषज्ञ उपचार

June 29, 2026
अलकनंदा तट के आईटीआई घाट पर भागीरथी कला संगम ने चलाया स्वच्छता अभियान
उत्तराखण्ड

अलकनंदा तट के आईटीआई घाट पर भागीरथी कला संगम ने चलाया स्वच्छता अभियान

June 29, 2026
मन की बात से बूथ तक संगठन को धार-श्रीनगर में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कार्यकर्ताओं में भरा नया उत्साह
उत्तराखण्ड

मन की बात से बूथ तक संगठन को धार-श्रीनगर में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कार्यकर्ताओं में भरा नया उत्साह

June 29, 2026
खिर्सू में कांग्रेस सेवादल ने फहराया तिरंगा-संगठन विस्तार के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
उत्तराखण्ड

खिर्सू में कांग्रेस सेवादल ने फहराया तिरंगा-संगठन विस्तार के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

June 29, 2026
बणासी में गुलदार का आतंक-महिला की मौत के बाद वन विभाग का बड़ा एक्शन,ड्रोन,ट्रैप कैमरों और पिंजरों से शुरू हुआ ऑपरेशन
उत्तराखण्ड

बणासी में गुलदार का आतंक-महिला की मौत के बाद वन विभाग का बड़ा एक्शन,ड्रोन,ट्रैप कैमरों और पिंजरों से शुरू हुआ ऑपरेशन

June 29, 2026
थलीसैंण में विकास को मिली नई रफ्तार-कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के निर्देश
उत्तराखण्ड

थलीसैंण में विकास को मिली नई रफ्तार-कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के निर्देश

June 29, 2026
Next Post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found

nginx

Recent Posts

  • दूरस्थ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा की नई मिसाल-बसोला के नि:शुल्क शिविर में 200 से अधिक लोगों ने पाया विशेषज्ञ उपचार
  • अलकनंदा तट के आईटीआई घाट पर भागीरथी कला संगम ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • मन की बात से बूथ तक संगठन को धार-श्रीनगर में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कार्यकर्ताओं में भरा नया उत्साह

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!