GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

जनता की समस्याओं पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस : इन्दर पाल आर्य

gvartanews by gvartanews
July 6, 2026
Reading Time: 1 min read
0
जनता की समस्याओं पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस : इन्दर पाल आर्य

RELATED POSTS

हजारों समर्थको के साथ तारा नेगी हुए युकेडी मै शामिल।

भैरव सेना ने तीर्थों की मर्यादा बचाने को राज्यव्यापी आंदोलन का किया ऐलानरेलवे रोड स्थित भगवान आश्रम में भैरव सेना संगठन (देवभूमि भैरव वाहिनी) की बैठक में उत्तराखंड के पौराणिक तीर्थों की मर्यादा, हक-हकूकधारियों के अधिकार और कॉर्पोरेट पर्यटन के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई गई।

लोहाघाट में प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का संचालन शुरू पहले बैच मे 30 बालिका खिलाड़ियों का प्रवेश।

बिंदुखत्ता, 05 जुलाई। तिवारी नगर, बिंदुखत्ता स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता पवन आर्या के निवास पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, नैनीताल की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, लालकुआँ विधानसभा की जनसमस्याओं, अनुसूचित जाति समाज से जुड़े मुद्दों तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य ने कहा कि प्रदेश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, जर्जर सड़कों, पेयजल संकट और कानून-व्यवस्था जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार जनहित के मुद्दों के समाधान में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र में पहली ही बरसात ने विकास कार्यों की वास्तविकता उजागर कर दी है। अनेक सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या आज भी बरकरार है और कई इलाकों में लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों की रक्षा, युवाओं को रोजगार, शिक्षा में समान अवसर तथा सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाया जाएगा तथा उनके अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से निरंतर संघर्ष किया जाएगा।

प्रदेश सचिव (सोशल मीडिया) विनोद कुमार पिन्नू ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराध गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे मामलों में जनता पारदर्शी और निष्पक्ष न्याय की अपेक्षा रखती है। सरकार का दायित्व है कि अपराधियों के विरुद्ध समयबद्ध एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कर जनता का विश्वास कायम रखे। उन्होंने कहा कि कानून का भय समाप्त होना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है।

प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति विभाग राजपाल ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के कल्याण से जुड़ी अनेक योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से नहीं पहुँच पा रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देने वाले कार्यों से स्थापित होता है। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग समाज के हर वर्ग की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करेगा।

जिला महासचिव एवं कार्यक्रम संयोजक तारा चंद्र आर्य ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। मंदिर से जुड़े किसी भी प्रकार के आर्थिक या प्रशासनिक मामले में यदि अनियमितता या चोरी जैसी घटनाओं के आरोप सामने आते हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि देशवासियों की आस्था और विश्वास अक्षुण्ण बना रहे।

Buy JNews
ADVERTISEMENT

बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा लालकुआँ विधानसभा में जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि सड़क, पेयजल, बेरोजगारी, अनुसूचित जाति समाज के अधिकार, महिलाओं की सुरक्षा तथा जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर जनता के बीच व्यापक अभियान चलाया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर लोकतांत्रिक आंदोलन भी किए जाएंगे।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रदेश सचिव (सोशल मीडिया) विनोद कुमार पिन्नू, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग राजपाल, जिला महासचिव एवं कार्यक्रम संयोजक तारा चंद्र आर्य, दीवान राम, पवन आर्या, रामकृष्ण प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, कमला देवी सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

हजारों समर्थको के साथ तारा नेगी हुए युकेडी मै शामिल।
उत्तराखण्ड

हजारों समर्थको के साथ तारा नेगी हुए युकेडी मै शामिल।

July 6, 2026
भैरव सेना ने तीर्थों की मर्यादा बचाने को राज्यव्यापी आंदोलन का किया ऐलानरेलवे रोड स्थित भगवान आश्रम में भैरव सेना संगठन (देवभूमि भैरव वाहिनी) की बैठक में उत्तराखंड के पौराणिक तीर्थों की मर्यादा, हक-हकूकधारियों के अधिकार और कॉर्पोरेट पर्यटन के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई गई।
उत्तराखण्ड

भैरव सेना ने तीर्थों की मर्यादा बचाने को राज्यव्यापी आंदोलन का किया ऐलानरेलवे रोड स्थित भगवान आश्रम में भैरव सेना संगठन (देवभूमि भैरव वाहिनी) की बैठक में उत्तराखंड के पौराणिक तीर्थों की मर्यादा, हक-हकूकधारियों के अधिकार और कॉर्पोरेट पर्यटन के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई गई।

July 6, 2026
लोहाघाट में प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का संचालन शुरू पहले बैच मे 30 बालिका खिलाड़ियों का प्रवेश।
उत्तराखण्ड

लोहाघाट में प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का संचालन शुरू पहले बैच मे 30 बालिका खिलाड़ियों का प्रवेश।

July 6, 2026
मुख्यमंत्री ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

July 6, 2026
रामनगर में रिसॉर्ट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई लोगों को हिरासत में लिया गया।
उत्तराखण्ड

रामनगर में रिसॉर्ट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई लोगों को हिरासत में लिया गया।

July 6, 2026
दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।
उत्तराखण्ड

दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

July 6, 2026
Next Post
दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

रामनगर में रिसॉर्ट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई लोगों को हिरासत में लिया गया।

रामनगर में रिसॉर्ट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई लोगों को हिरासत में लिया गया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found

nginx

Recent Posts

  • हजारों समर्थको के साथ तारा नेगी हुए युकेडी मै शामिल।
  • भैरव सेना ने तीर्थों की मर्यादा बचाने को राज्यव्यापी आंदोलन का किया ऐलानरेलवे रोड स्थित भगवान आश्रम में भैरव सेना संगठन (देवभूमि भैरव वाहिनी) की बैठक में उत्तराखंड के पौराणिक तीर्थों की मर्यादा, हक-हकूकधारियों के अधिकार और कॉर्पोरेट पर्यटन के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई गई।
  • लोहाघाट में प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का संचालन शुरू पहले बैच मे 30 बालिका खिलाड़ियों का प्रवेश।

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!